चावल की पूरी - Rice Flour Poori recipe - Chawal Atta Puri Recipe - Vade Recipe

चावल के आटे की पूरी गोवा, मालवा और कोंकण क्षेत्र में बनाई जाती हैं. चावल की पूरियां ग्लूटोन फ्री पूरियां है, जिन्हें ग्लूटोन से एलर्जी है, वे भी ये पूरिया बड़े शोक से खा सकते हैं.
Read - Rice Flour Poori recipe - Chawal Atta Puri Recipe - Vade Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Flour Poori
- चावल का आटा - 1 कप (170 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- जीरा पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- सौंफ पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- तेल - पूरियां तलने के लिए
विधि - How to make Chawal Atta Puri
चावल का आटा गूंथने के लिए, पानी को हल्का गरम कर लीजिए. आटे को प्याले में निकाल लीजिये, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर, नमक और जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिये और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए आटे में मिलाइये, 1 छोटी चम्मच तेल भी डाल दीजिए और नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए.
आटे को ढककर के 20-25 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा फूलकर तैयार हो जाएगा.

पूरी बनाने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़कर तैयार कर लीजिए और इन्हें ढक कर रखें ताकि ये सूखे नहीं. अब एक लोई उठाइये हाथ पर थोडा़ सा तेल लगाकर लोई को गोल आकार दीजिए, लोई को पोलिथिन शीट पर रख कर हाथ से दबाव देते हुए बडा़ कीजिए और बेलन की मदद से थोड़ी मोटी पूरी बेलकर तैयार कर लीजिए. अब बेली पूरी को उठाकर गरम तेल में डालिये.
पूरी को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, निकाल कर, प्लेट में रखिये. सारे आटे से इसी तरह पूरियां बना कर तैयार कर लीजिये. इतने आटे से 8 से 10 पूरियां बनकर तैयार हो जाती हैं. चावल की पूरी बनकर तैयार हैं.
पूरी को दाल, चना मसाला या अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.
2-3 सदस्यों के लिये
समय 40 मिनिट
कमेंट (25)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपाली जी, तेल ज्यादा नहीं आता है.
निशा: इंदू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Like this recipi very much
निशा: परी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
कचोरी बनाने विधि ठीक हे मगर कचोरी तलते खुल जाती है
निशा: रेवा जी, कचोरी को अच्छे से बंद करना जरूरी होता है.
निशा: ममाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उज्वला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
दीदी। चावल का आटा अगर चक्की से बनाया जजाए तो भी। चावल को भिगोना पडेगा क्या?
निशा: माया जी हां चावल को भिगो कर ही आटा बनाया जाता है.
Thanku ; so much mam
Nice wade i also try nice.
Love u aunty..ur all recepi is too gud
निशा: पिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you nisha ji me try karti hu
बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanku thanku thanku nisha di aaj aap ki batai gai recipe ki bajah se mujhe mere sasural me bhut samman mila
I lyk dis recipe...
mam maine ye puriyan banai h bahut tarif ki sab logo ne.
kya hm isi tarah se mithi puri bhi bna skte h
Nisha aunty apki sari racipe bahut achhi rahti hai inka koi jawab nahi hota ye racipe bhi bahut achhi hai maine apko guru mana hai thanks itni achhi racipe ke liye
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks mam.
I
like this recipi very much .