मक्की की रोटी (Makki Ki Roti Recipe)

सर्दी का मौसम है, शाम के खाने में यदि मक्के की रोटी (Makke Ki Roti) और सरसों का साग हो, तो खाने की बात ही कुछ और है. मक्की की रोटी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. तो आइये आज हम मक्की की रोटी बनाते हैं.
Read - Makki Ki Roti Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki Ki Roti Recipe
- मक्की का आटा -- 400 ग्राम
- नमक -- स्वादानुसार(यदि आप चाहें)
- गरम पानी
- मक्खन
विधि - How to make Makki Ki Roti Recipe
मक्की का आटा एक बर्तन में निकाल लें. बिलकुल रोटी बनाने से पहले, आटे में नमक डालें और गरम पानी की सहायता से आटे को गूथ लें, आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
गैस पर तवा रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा लेकर हथेली की सहायता से अच्छी तरह मसल मसल मसल कर मुलायम कीजिये, जब आटा मुलायम हो जाय तब उसमें से थोड़ा सा आटा उठा कर लोई बनाइये. लोई को हथेली से दबा कर बड़ा करक लीजिये.
अब हथेलियों पर थोड़ा सा पानी लगा कर लोई को दोनों हाथों की उंगलियों की सहायता से चक लोई बना लीजिये, अब इस चक लोई को दोनों हाथो की हथेलियों से दबा दबा कर 5-6 इंच के व्यास में रोटी बड़ा लीजिये.
इस रोटी को गरम तबे पर डालिये, और निचली तरफ से सिकने पर पलटे की सहायता से पलट दीजिये. जब रोटी दूसरी ओर अच्छी तरह सिक जाय, तब पलटे की सहायता से उठा कर गैस पर धीमी आग पर घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती होने तक सेकिये.
गरमा गरम रोटी पर मक्खन या घी लगायें. मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग का अलग ही स्वाद है. मक्की की रोटी को आप सरसों का साग या अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी से भी खा सकते हैं. मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ाने के लिये गुड़ और मक्खन भी रोटी के साथ खायें.
कमेंट (62)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आप अपने स्वादानुसार इसमें बदलाव कर सकते हैं.
निशा: सिमरन जी, मेरी रेसिपी बनाने और पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माया जी, यह काफी दिनों तक खराब नही होता, बन्द डिब्बे में रखा है तब आप इसे पूरे महिने तक यूज कर सकती हैं.
निशा: केतुल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: मोहिनी जी, धन्यवाद.
निशा: अक्षिता जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: गरिमा जी, आटा ज्यादा सख्त नहीं और ज्यादा सोफ्ट भी नहीं होना चाहिये. आटे को हाथ से मसल कर सोफ्ट करके रोटी को हाथ से साबधानी से बढ़ाते हैं. वीडियो देखिये और प्रेक्टिस कीजिये आप बहुत अच्छी रोटी बनायेंगे.
निशा: हिना जी, हाथों पर थोड़ा पानी लगाइये, पहले अंगुलियों और हथेली के सहारे लोई बनाइये और फिर दोनों हथेलियों से दबाब देते हुये रोटी को बड़ाइये और थोड़ी साबधानी बरतिये. वीडियो देखिये और प्रेक्टिस कीजिये आप बहुत अच्छी रोटी बनायेंगे.
निशा: ऋतु जी, आटा ज्यादा सख्त नहीं और ज्यादा सोफ्ट भी नहीं होना चाहिये. आटे को हाथ से मसल कर सोफ्ट करके रोटी को हाथ से साबधानी से बढ़ाते हैं. वीडियो देखिये और प्रेक्टिस कीजिये आप बहुत अच्छी रोटी बनाएंगी.
निशा: अंशुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनिता जी, मक्के रोटी बहुत टेस्टी बनती है और अगर बनाने में प्रोब्लम हो रही है तब उसमें बेसन के वजाय गेहूं का आटा मिलायें, रोटी बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: यशवंत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, मक्के के आटे में ग्लूकोन नहीं होता है, इसलिये रोटिंयां टूटती है, इन्हैं सावधानी से बनाना होता है.
निशा: मनोज जी, आटा ज्यादा सख्त नहीं और ज्यादा सोफ्ट भी नहीं होना चाहिये. आटे को हाथ से मसल कर सोफ्ट करके रोटी को हाथ से साबधानी से बढ़ाते हैं. वीडियो देखिये और प्रेक्टिस कीजिये आप बहुत अच्छी रोटी बनायेंगे.
निशा: सनी जी, आप अपने पसन्द की चटानी रोटी के साथ परोस सकते हैं, लेकिन मक्के की रोटी के साथ तीखी चटनी और गुड़ गाढ़ा साग बहुत अच्छा लगता है.
maine makki ki roti try ki par par wo hath se aakar dete samay hi tutti ja rahi thi. main use failane ki koshish kar rahi thi par nahi ho paya. aap ye bata sakti hein kya savdhani bartani chahiye, kya aata tight gunthna chahiye waise maine garam pani hi use kiya tha.
निशा: कीर्ती जी, आटा ज्यादा सख्त नहीं और ज्यादा सोफ्ट भी नहीं होना चाहिये. आटे को हाथ से मसल कर सोफ्ट करके रोटी को हाथ से साबधानी से बढ़ाते हैं. वीडियो देखिये और प्रेक्टिस कीजिये आप बहुत अच्छी रोटी बनायेंगे.
निशा: राकेश जी, आप इसे अपने स्वादानुसार इसे तेल में भी पका सकते हैं.
निशा: हिमान्शु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.