लच्छेदार मैंगो रबडी - Mango Rabdi Recipe - Aam Ki Rabri Recipes

गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम. इस गर्म मौसम में हम आम की लच्छेदार रबड़ी बनायेंगे. दूध के लच्छों के साथ मिला हुआ आम का खास स्वाद का सभी को बेहद पसंद आयेगा. हम से किसी भी आयोजन में डिजर्ट के रूप में भी परोस सकते हैं.
Read - Mango Rabdi Recipe - Aam Ki Rabri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aam Ki Rabri
- आम - 2 (500 ग्राम)
- चीनी - 70-80 ग्राम
- काजू - 4
- बादाम - 4
- इलायची - 4
- पिस्ते - 8-10
- दूध - 1 लीटर
विधि - How to make Mango Rabri
दूध को भारी तले की कढ़ाही में डालकर गरम करने रखिये, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी मीडियम कर दीजिये. दूध पर मलाई की हल्की परत जमने पर उसे कलछी से उठाकर, कढ़ाही के किनारे लगा दीजिये. कलछी को कढा़ई के तले तक ले जाते हुए चलाएं ताकी दूध तले पर लगे नहीं. कढाई में दूध गाड़ा होकर एक तिहाई रह जाने तक पका लीजिये.
बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. पिस्ते को लम्बाई में पतला-पतला काट लीजिए. इलायची को छील कर इसके दानों का पाउडर बना लीजिए.

आम को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. दूध के गाड़ा हो जाने पर इसमें चीनी और कतरे हुये काजू-बादाम-पिस्ते डालकर मिक्स कर लीजिए और गैस बन्द कर दीजिये. अब रबडी़ में आम के बारीक कटे हुए टुकड़े डालकर अच्छे से मिलाएं और इलायची पाउडर डालकर मिला दीजिए.
आम की स्वादिष्ट लच्छेदार रबडी़ बनकर तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से आम के टुकड़े और काजू-बादाम-पिस्ते डालकर गार्निश कीजिए. आम की रबडी़ को आप फ्रिज में रखकर 2-3 दिनों तक खा सकते हैं.
सुझाव:
- आम रबड़ी के लिये आम मीठे और बिना रेशे वाले लेने चाहिये.
- आम को रबड़ी में मैश करके भी मिलाया जा सकता है.
4 सदस्यों के लिये
समय - 70 मिनट
कमेंट (22)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जसप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अली जी, कढाई में दूध एकदम गाड़ा होने तक पका लीजिये.
निशा: दीपा जी, कस्टर्ड पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: अखिलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u nisa g. ye bahut yammy & testy hai.....
Thank you
ye bahut achchi recipe hai mam iske liye apka abhar main ise jaruur try krungi
Mam kiya aam ko kadduks kr ke rabrhi bana sakte hy.
निशा: शर्मिला जी, आम को कद्दूकस करके भी डाला जा सकता है.
Ye recipe mujhe bhut pasand aai thnku madhulika ji
i mam i like this recipes
Nisa ji aap ne aam ki rabdi bahut testy lagi hum sabko.aap ko bahut 2 danywad
WOW...ITS YUMMY...
Hi mam m aapka or aapki resipees ka fan hu or m y janna chahta hu ki aapki resipees ki koi book bhi aati h kya mam
Mai jab v golgaffe banata hu wo fulte to hai par karare nhi hote puri ki tara narm reh te hai . Kyu
kya mein kaju,badam,pista ke alava bhi koi dry fruits dal sakti hun?:-/reply answer.
निशा: गौहर जी, आप अपने पसन्द के ड्राई फ्रूट जो भी चाहें डाल सकती हैं.