चिल्ली अप्पम - Appam Manchurian Recipe - Chilli Appam Recipe

इन्डो-चाइनीज और दक्षिण भारतीय रेसिपीज का फ्यूजन आजकल बहुत पसंद किया जा रहा है. हम नूडल्स दोसा तो बना ही चुके हैं आज इडली अप्पम का फ्यूजन चिल्ली अप्पम बनायेगे.
Read - Appam Manchurian Recipe - Chilli Appam Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chilli Appam Recipe
- इडली बैटर - 2 कप
- शिमला मिर्च - 2
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये)
- टोमॅटोसॉस - 2 टेबल स्पून
- सोया सॉस - 1/2 छोटी चम्मच
- चिल्ली सॉस - 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Chilli Appam Recipe
इडली के घोल में 1/4 छोटी चम्मच नमक डाल कर मिक्स कर लीजिए.
अप्पम मेकर को गरम कीजिए और इसके प्रत्येक खाने में थोडा़-थोडा़ तेल डालिये. चमचे से मिश्रण लीजिये और प्रत्येक खाने में एक चम्मच इडली का घोल डाल कर भरते जाएं. सभी खाने भर देने के बाद इसे 2 मिनिट के लिए ढककर, मीडियम धीमी आग पर पकने दीजिए, नीचे से हल्के ब्राउन होने तक सेक लीजिये अब इन्हें पलट दीजिए, अप्पम को दोनों ओर से हल्के गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.
सिके हुये अप्पम को निकाल कर प्लेट में रखिये और दूसरे अप्पम भी इसी प्रकार सेकिये, सारे अप्पम इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

शिमला मिर्च को धोइये और बीज हटा कर छोटे-छोटे टुकडों में काट लीजिए. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में बारीक कटा हुआ अदरक और शिमला मिर्च डाल कर इसे धीमी आंच पर ढककर के 1 मिनिट के लिए पका लीजिए. अब इसमें टोमॅटो सॉस, नमक, चिल्ली सॉस, सिरका, सोया सॉस, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिला लीजिए.
अब इसमें अप्पम डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए पका लीजिए और थोडी़ सी ताजा क्रस्ड काली मिर्च डाल कर मिला लीजिए. चिल्ली अप्पम बनकर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और हरे धनिये से सजाते हुए गरमा गरम परोसिये और खाइये.
सुझाव
अगर आप प्याज वाला चिल्ली अप्पम बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला लम्बा काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में सारे मसाले डालते हुये चिल्ली अप्पम बना लीजिए.
कमेंट (33)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: लक्की जी, अप्पे को अप्पम मेकर में ही बनाया जा सकता है.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपकी सभी रेसिपी बहोत अच्छी और सरल है। इससे सभी को किचन मे बहुत
मदद मिलती है।
सिरका कौन सा उपयोग करना है।
सभी विनेगर के उपयोग अलग होतेहै क्या कृप्या बताये
मेरेपास चिली विनेगर है। उसका क्या -क्या उपयोग कर सकते है । उनकी recipe बताये
निशा: प्रज्ञा जी, व्हाइट वेनेगर का उपयोग कीजिए. चिली वेनेगर को आप खासतौर पर चाइनीज़ फूड में उपयोग कर सकते हैं.
निशा: Elvira जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वानी जी, चावल और दाल का इडली बैटर होना चाहिए.
निशा: ओमलता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. अप्पम और अन्य रेसिपीज़ हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं. आप कृ्प्या वहां से रेसिपीज़ देख लीजिए. आलू चटनी हम जल्दी ही बनाने की कोशिश करेंगे.
I want to make a recipe without onion & garlic.
so please help me.
Thank You.
साक्षी जी, हमारी सभी रैसिपीज़ प्याज और लहसुन के बिना ही तैयार की जाती हैं.
निशा: राज जी, धन्यवाद.
निशा: कंचन जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: पदमा जी, अप्पे को अप्पम मेकर में ही बनाया जा सकता है, आप इसे इडली स्टेन्ड में बनायेंगी तो ये इडली बन जायेंगे क्यों कि इडली भाप में पक रही होती है और अप्पे डायरेक्ट गैस पर अप्पम मेकर में पकाये जाते हैं.
निशा: प्रसिद्धि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी हां अप्पम के लिये फरमेन्ट किया हुआ बैटर ही लिया गया है.
निशा: सरिता जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, अप्पा मेकर को तेल लगाकर अच्छी तरह चिकन कीजिये, अप्पे बर्तन से नहीं चिपकेंगे.
निशा: भुवन जी अवश्य बना सकते हैं.
निशा: कोयल जी, इडली बैटर-इडली बनाने का मिश्रण है. आप इसे बिना सिरका के भी बना सकते हैं.
Mam jab maine inhe seke to first time jab batter dalal to vo ache brown sik gaye bt ye dusri taraf se sike hi nahi kacche kache se lage
निशा: संजना जी, अप्पम को दोंनो ओर से ढक कर, धींमी आग पर 2-3 मिनिट पकायें, वे बहुत अच्छे पककर तैयार होंगे.
Thanks
Kya chilli appam ko bina appam maker ke nahi bana skte
pls reply nisha ji
Appm mtlb kya hot a h
Or idli ghol ko hm kese shekhe
Nisha ma'am, your recipes are simple to understand & easy to make. Thank you !!