अचारी भिन्डी - Achari Bhindi Recipe

📅 19 जनवरी 2015 👁 3.4 लाख बार देखी गई 💬 26 कमेंट ★ 3.2 (5068)


अचार के मसालों के साथ बनाई जाने वाली अचारी भिन्डी की सब्जी का मसालेदार स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है. ये आसानी से बहुत जल्दी बन जाने वाली सब्जी है.

Read - Achari Bhindi Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Bhindi

  • भिन्डी - 300 ग्राम
  • सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • सरसों के दाने - ½ छोटी चम्मच
  • मेथी दाना- ¼ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • अमचूर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट या कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच

विधि - How to make Achari Bhindi

भिन्डी को 2 बार अच्छे तरीके से धोकर, छलनी में रख दीजिये, सारा पानी हटाकर, पानी सूखने तक सुखा दीजिये. एक भिन्डी को उठाइये, आगे और पीछे के डंठल काट कर निकाल दीजिये, भिन्डी को तीन-चार भाग करते हुये, आधा पोना इंच के साइज में काट लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मेथी दाने, सरसों के दाने, जीरा, हींग, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए.

भुने मसालों में भिन्डी, सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मासाला डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिलाते हुए और सारे मसाले भिन्डी के ऊपर अच्छी तरह चिपकने तक 2 मिनिट के लिए भून लीजिए.


भिन्डी को ढककर के धीमी आंच पर 3-4 मिनिट के लिए पकने दीजिए और इसके बाद चैक कर लीजिए. सब्जी को अच्छे से चलाकर फिर से 3-4 मिनिट के लिए

ढककर पकने दीजिए. बीच-बीच में भिन्डी को चलाते रहें ताकि सब्जी जले नहीं और अच्छे से पक जाए.
लगभग 12 मिनिट में सब्जी बनकर के तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी पर थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. स्वादिष्ट अचारी भिन्डी बनकर के तैयार है, आप इस सब्जी को चपाती, परांठे या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाईये.

  •  3-4 सदस्यों के लिए
  • समय - 20 मिनिट

Achari Bhindi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (5068 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (26)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

DEEPSHIKHA GUPTA
mam main aapki bahut fan Hoon Aaj Jo kuch bhi mein recipe banati Hoon Woh aap ki wajah se hai aur sab Pasand Karte Hain thank you thank you thank you so much love you mam always
NishaMadhulika
DEEPSHIKHA GUPTA , जी मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद हैं अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
sudhakar dwivedi
dear mam pls make AN App for andriod or ios for your recipe reletd app is more esy to READ YOUR RECIPE
NishaMadhulika
सुधाकर जी, मेरी एप निशामधुलिका नाम से बनी हुई है. आप उसे देख सकते हैं.
sandeep Singh
Aachri bhindi ki recpi aachi he
NishaMadhulika
संदीप जी, रेसिपी को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ruhi
Meri bhindi me garam masala bhut jyada dal gaya h.. ab uska kya karu
NishaMadhulika
Ruhi , आप इसमें थोडी़ सी मिलाई डाल लीजिए इससे भी मसाला बैलेंस हो जाता है.
shashwati srivastava
liked it... today i tried this recipi..
very nice taste

निशा: शाश्वती जी, मुझे खुशी है कि आपने इसे बनाया और रेसिपी अच्छी बनी. अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
geeta jodhani
Bhindi ka colour achha nahi aaya
निशा: गीता जी, भिन्डी पकने के लिये तेल थोड़ा अधिक यूज करें, इसमें साथ में ही खटाई या नीबू का रस डाल दें, और बिलकुल धींमी आग पर पकायें.
Suman
Nisha ji kitne din tak is achari bhindi ko rakh sakte hai....

निशा: सुमन जी, ये सब्जी ताजा ही खाने के लिए बनाइ गई है ज्यादा से ज्यादा आप इसे फ्रिज में 1 दिन रख कर खा सकते हैं.
Dev Bhardwaj
could we add onion in aachari bhindi according to your recipe

निशा: देव जी, आप इसमें प्याज डाल सकते हैं.
Babita Divakaran
I like it
It is good in taste
निशा:बबिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Babita
Should we use achaar masala in place of all these ingredients?
निशा: बबिता जी, अगर मसाले में नमक आपके स्वाद के अनुसार ठीक है तब आप अचार का मसाला यूज कर सकती हैं.
madhuri
mam can i use nimbusatwa replacing aamchur?

निशा: माधुरी जी, माधुरी जी हां खटाई के लिये नीबू का यूज किया जा सकता है.
Punya Kumar
Pls add some paste of many spices

निशा: मैं इन्हें लिखने की कोशिश करूंगी.
Anju

I have added kalonji also in this dish.. it came out superb.

suman

Kya aam cuur dalana jaruri h


 

muskan

I like this 

prachi

 


meri bhindi ki sabji gili gili banti hai ..khili khili nai .. aisa kyun hota hai .. maine abhi jyada der khuli rakhti hoon but fir bi geeli banti hai ..


निशा: प्राची जी, भिन्डी को तेल मसाले में डालने के बाद, साथ में ही अमचूर पाउडर और अन्य मसाले डालें, सब्जी धीमी गैस पर पकायें. 4-5 मिनिट में चला कर देखें, भिन्डी बहुत जल्दी बनकर तैयार होती है, प्लीज भिन्डी की सब्जी वीडिय अवश्य देखें.
johar

very tasty


 

ashish kumar
bahut acha banta hai
SWATI
nice recipe ...i love it
PAWAN KUMAR BUNDEL
Achari Bhindi Recipe
appu more
I LIKE IT
I LOVE THIS RECIPE
Deepika
Very easy and good tips for cooking