मक्का की महेरी - Makka ki Maheri - Cornmeal Maheri Recipe

📅 16 दिसंबर 2014 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 5 कमेंट ★ 3.6 (4635)


बाजरे की रोटी के साथ मक्का की महेरी, राजस्थान और आगरा मथुरा क्षेत्र के परम्परागत खानपान में से एक शायद अब उतने प्रचलित नहीं हैं लेकिन बचपन में यदि आपने ये खाये हैं तो इनका न भूलने वाला स्वाद आपको अवश्य याद होगा. छाछ और मक्के के आटे से बनी मक्का की महेरी सर्दियों में बनाई जाती है. इसे मक्का की राबड़ी भी कहते हैं.

Read - Makka ki Maheri - Cornmeal Maheri Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makka Ki Maheri

  • मठ्ठा - 1 लीटर
  • मक्का का आटा - ½ कप (60 ग्राम)
  • तेल - 2 छोटी चम्मच
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Makka Raabri Recipe

मक्के के आटे को एक बर्तन में डाल दीजिए और इसमें मठ्ठा डाल कर इसे अच्छी तरह मिलाते हुए, गुठलियां खत्म होने तक घोल बना कर तैयार कर लीजिए.

घोल को पकने के लिये गैस पर रख दीजिये., महेरी को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाइये, इसमें उबाल आने पर गैस को धीमा कर दीजिए. धीमी और मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक की ये थोडी़ गाढी़ न हो जाए, और हर 2 मिनिट में महेरी को चलाते रहें.

महेरी को पकने में लगभग 25 - 30 मिनिट के करीब समय लग जाता है. महेरी के गाढा़ होने पर इसमें नमक डाल कर मिक्स कीजिए और गैस बंद कर दीजिए. महेरी को प्याले में निकाल लीजिए.


अब इसमें तड़का लगाएं, इसके लिए पैन में तेल डालकर गर्म कीजिए, तेल गरम होने पर इसमें जीरा और हींग डाल कर थोडा़ सा भून लें और तड़के को महेरी के ऊपर डालकर मिक्स कर दीजिए. ऊपर से हरा धनिया डाल कर सजाइये.

महेरी तैयार है. गरमा गरम महेरी को ऎसे ही खाया जा सकता है या फिर हरे धनिये की चटनी, मिर्च के अचार, दही या मठ्ठा के भी साथ भी परोस सकते हैं.

सुझाव:

  • महेरी बनाने के लिये ताजा दही या मठ्ठा लीजिये, दही ले रहे हैं तब 400 मिली, दही को मथ कर, 600 मिली. पानी मिलाकर मठ्ठा बना लीजिये.
  • महेरी को उबाल आने तक, तेज आग पर लगातार चलाते हुये पकाइये.

3-4 सदस्यों के लिये
समय 35 मिनिट

Makka Ki Maheri Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (4635 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (5)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Zalak
Can add the mirch when cook the maheri?

निशा: बिलकुल डाल सकते हैं.
Priya
What is Matha?

निशा: मठा को छाछ भी कहते हैं.
Cheenu Singh
Dear Nisha aunty..thank u so much for giving us so much nice recipes.. love all of them.
निशा: चीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
savita
mam makke ka aatta ki jagah gehu ka atta ya besan le sakte hai kya ??
निशा: सविता जी, महेरी, गेहूं के आटे से भी बन जाती है, लेकिन ये आटा थोड़ा मोटा होना चाहिये, अच्छी महेरी बनेगी.
Barkha
Made this yesterday, was delicious :)
Milk can be added to reduce sour taste.

Thanks a lot Nisha Ji
निशा: बरखा जी, बिलकुल सही, दूध डालकर मठ्ठे की खटाई कम की जा सकती है, बहुत बहुत धन्यवाद.