मक्के के आटे का हलवा Cornmeal Halwa Recipe - Makki Atte Ka Halwa

मक्के के आटे सिर्फ रोटियां ही नहीं बनतीं बल्कि इससे महेरी, लापसी, और अनेकों तरह के परम्परागत खानपान बनाये जाते हैं. आज मक्के के आटे का राजस्थानी हलवा बना कर देखिये, सभी को बहुत पसंद आयेगा.
Read - Cornmeal Halwa Recipe - Makki Atte Ka Halwa recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki Atte Ka Halwa
- मक्का का आटा - 1/2 कप (80 ग्राम)
- घी - 1/3 कप (70 ग्राम)
- चीनी - 1/2 कप ( 120 ग्राम)
- काजू - 10-12
- बादाम -10-12
- छोटी इलायची - 4 -5
- सूखा नारियल - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- किशमिश - 1 टेबल स्पून, डंठल हटा दीजिये.
विधि - How to make Cornmeal Halwa Recipe
पैन में घी डाल कर गरम कीजिये. घी के हल्का गरम होने पर मक्के का आटा डाल दीजिए. धीमी और मध्यम आंच पर आटे को लगातार चलाते हुये, हल्का ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिये.
अब इसमें 1½ डेढ़ कप पानी डाल दीजिए और चीनी डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिए और मध्यम आग पर पकने दीजिए और तब तक पकाएं जब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाए.

काजू और बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए, इलायची छिलकर कूट कर पाउडर बना लीजिए.
हलवे के गाढा़ होने पर इसमें नारियल, बादाम, काजू, किशमिश और इलायची का पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए. थोड़े से कटे काजू बादाम बचा कर रखें उन्हैं बाद में हलवे के ऊपर डालिये.
मक्के के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर के तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए. ऊपर से थोडा़ सा घी और कटे हुये काजू, बादाम डालकर, सजाइये, परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- चीनी और घी अपनी पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा किये जा सकते हैं.
- ड्राई फ्रूट पसन्द के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं, या जो ड्राई फ्रूट आपको पसन्द न हों वह हटा सकते हैं और जो ड्राई फ्रूट अधिक पसन्द हो उन्है ज्यादा डाला जा सकता है.
3-4 सदस्यों के लिये
समय -30 मिनिट
कमेंट (22)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Namaskar
Kya hum pani ki jagah par milk bhi use kar sakte hai, yai kar sakte hai toh kitna milk 3 guna ya kam??
makki ka atta hum thoda sa danedar bhi use kar sakte hai ya sirf fine makki ka atta??
निशा: अशविन्दर जी, हलवा में दूध यूज किया जा सकता है, और इसे पानी की मात्रा के बराबर ही ले सकते हैं, दाने दार मक्के का आटा और भी अधिक अच्छा होता है.
Bhut test halwa bana
Mam plz maki ki ghat(dliya) bataye plzzz
निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम जल्दी ही रेसिपी पोस्ट करेंगे.
apki ye recipe bhi bht achhi he. lekin agr makka ke dano se hlwa banaya jae to kis tarah se banaya ja skta he......
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अम्रिता जी, दूध डाला जा सकता है.
God Bless You nisha ji and keep it up we all love you.
निशा: विनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Apki recipi easy n tasty hoti h.thnk u mam.
निशा: दीपक जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितुराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू, बिना प्याज और लहसन के अच्छा खाना बतना है, और मेरे परिवार में बिना प्याज का ही खाना पसन्द किया जाता है, इसी लिये मैं खाने में प्याज और लहसन का प्रयोग नहीं करती.
निशा: श्याम जी हम कोशिश करते हैं.
निशा: नीरू जी हां ये दोंनो चीजें सेम हैं. ये मक्के का आटा ही है.
निशा: नीरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namskar!!!!!!!
sabse pahle to aapko bahut-2 badhai.......youtube par chhane ke liye.
aapki batayi hue kai sweet banakar mili sabhi taarif aapko hi samarpit karti hu.makke ka halwa bhi sabhi ko pasand aaya hai.......ek baar fir se aapka dhanyabad.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी, बहुत बहुत धन्यवाद. सोनियां जी, सिथोरा रेसिपी कहां बनाई जाती है, और किस तरह की है किस चीज से बनाई जाती है, प्लीज ये बताने की कोशिश कीजिये, मैं इसके बारे में सर्च करूंगी और बनाने की कोशिश करूंगी.