फलाहारी (आलू सिंघाड़ा) दही बड़ा (Aloo singhada Dahi Vada)

शिवरात्रि आदि व्रत के अवसर पर फलाहारी खाने की श्रखला में प्रस्तुत है आलू सिंघाड़ा दही बड़ा. (Aloo singhada Dahi Vada, Water Chestnut Dahi Vada)
Read - Aloo singhada Dahi Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo singhada Dahi Vada
- आलू - 2 (उबले हुए)
- सिघाड़े या कूटू का आटा - 3 से 4 टेबल स्पून
- सेंधा नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची - 1 (कुटी हुई)
- भुना जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- दही - 2 कप (फैंटा हुआ)
- तेल - दही वड़े तलने के लिये
विधि - How to Make Aloo singhada Dahi Vada
आलू को छीलकर अच्छे तरह से मैश कर लीजिए.
इनमें आधा सेंधा नमक, काली मिर्च, बड़ी इलाइची, हरा धनिया और कूटू का आटा डाल दीजिए. इन्हें अच्छी तरह मसलमसल कर मिला लीजिए.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.

मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाकर, गोल करके चपटा कीजिये और वड़े का आकार दे दीजिये. इस वड़े को कढाई में डाल दीजिये और एक बार में 4-5 वड़े आ जाएं उतने बनाकर कढ़ाई में डाल दीजिये. बड़ों को पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.
सेंकने के बाद बड़ों को कढ़ाई से निकाल लीजिए. बचे हुए वड़े भी इसी तरह तलकर बना लीजिए. तैयार वड़ों को दही में डालकर 5 मिनिट तक डुबाकर रखिए.
फलाहारी दही बड़ा (Aloo singhada Dahi Vada) तैयार है. फलाहारी दही बड़ों को प्याले में लगा लीजिये. थोड़ा सा सेंधा नमक, हरा धनियां और भुना हुआ जीरा ऊपर से डालकर सजाइये. स्वादिष्ट फलाहारी दही बड़े अपने ब्रत के खाने के समय परोसिये और खाइये.
आप सूखे दही बड़े भी खाने में स्वादिष्ट लगते हैं, तो जितने आपको सूखे दही बड़े खाने हों, उतने दही बड़े सूखे रख लीजिये और जितने दही में डुबाने हों दही में डुबा लीजिये.
सुझाव
- आलू को मैश करने की बजाय कद्दूकस भी कर सकते हैं.
- मिश्रण गीला है, हाथ से चिपक रहा है तब एक साफ रूमाल या कपड़ा पानी में भिगो लीजिये. भीगे कपड़े को कटोरी के ऊपर पर लगायें और कपड़े को पीछे से पकड़ कर रखें. आलू के आटे से थोड़ा सा आटा लेकर गोला बनायें. भीगे कपड़े के ऊपर रखकर पानी के सहारे, दाल के दही बड़े जैसे बनाये जाते है
Aloo singhada Dahi Vada video in Hindi
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आकांक्षा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पुनीता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनु जी, व्रत में सरसों और सरसों का तेल यूज नहीं करते हैं, सफोला गोल्ड यूज कर सकते हैं.
निशा: कल्याणी जी, धन्यवाद.
Thanks for your recipe,As I am in learning period of cooking :) so taking help of your site now i am fan of you ,I have one question on this recipe can we just fry this vada in Tawa like aalu tikki instead of deep fry in Pan?
निशा: तृ्प्ती जी हां इसे तवे पर शैलो फ्राई किया जा सकता है.
निशा: प्रियंका जी, ये सारे अलग अलग आटे है, और ये सारे आटे व्रत में यूज किये जाते हैं.
Kya imli ki chatani fast mein use ho sakti hai.....ya koi aur chatani jo dahi ke saath mix kar sake
निशा: पूनम, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितिशा, इसमें सिघाड़े या कूटू का आटा यूज कर सकते हैं.
Thanks alot......
निशा: रिचा, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निवि, आप सही समझ रही हैं.
Thanks , Your recipe is very easy & Very Very testy
निशा; आरती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आंकाक्षा, मैं कोशिश करूंगी
निशा: यदि आप इसे व्रत के लिये नहीं बना रहे हैं तो कार्नफ्लोर या अरारोट का प्रयोग करना बेहर होगा.
निशा: पूजा, आलू के बड़े दही में जाकर ही नरम हो जाते हैं.
Please Dabeli ki Reciepy bataye
Good bye....