चावल की चकली Rice Chakali Recipe – Murukku Recipe

📅 2 नवंबर 2010 👁 6.3 लाख बार देखी गई 💬 130 कमेंट ★ 3.8 (11546)

चकली महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में अधिकतर त्योहार पर बनने वाला प्रमुख स्वादिष्ट और कुरकुरा नमकीन है.  जब मिठास से जी भर जाये तो जी भर के चकली खाईं जा सकतीं है. चकली को अलग अलग सामग्री से बनाया जा सकता है.  जैसे

  • चावल का आटा और उरद दाल मिला कर.
  • चावल का आटा और मूंग दाल मिलाकर.
  • चावल का आटा और बेसन मिलाकर.
  • चावल का आटा और उरद, मूंग, बेसन सबको मिलाकर.  गेहूं के आटे से भी चकली बनाई जाती है.

चकली (Chakli or Murukku) को अलग अलग तरीके से भी बनाया जाता है.  कुछ लोग

  • मूंग दाल को उबाल कर पीस कर उसे चावल के आटा में मिलाकर, सारे मसाले डालकर चकली के लिये आटा गूंथ कर चकली बनाते हैं.
  • उरद दाल, मूंग दाल और चने की दाल को भून कर पीस कर, चावल के आटे में मिला कर, सारे मसाले डालकर चकली के लिये आटा गूंथ कर भी चकली बनाई जाती है
  • उरद की दाल का आटा (मोगरा), मूंग की दाल का आटा और बेसन लेकर चावल के आटे में मिलाकर, सारे मसाले डाल कर आटा गूंथ कर भी चकली बनाई जाती है

आप के किचन में जो सामग्री उपलब्ध हो उसी से आप चावल की चकली (Rice Chakli) बना सकते हैं.  मेरे पास उरद की दाल का आटा, मूंग की दाल का आटा और बेसन सभी कुछ किचन में था इसीलिये हमने चकली बनाने का तीसरा तरीका अपनाया.

Read - Rice Chakali Recipe – Murukku Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Chakali

  • चावल का आटा - 200 ग्राम या 2 कप
  • उरद दाल का आटा - 100 ग्राम या 1 कप
  • मूंग दाल का आटा - 100 ग्राम या 1 कप
  • बेसन - 100 ग्राम 1 कप
  • तिल - 2 टेबल स्पून
  • अजवायन - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच से कम(स्वादानुसार)
  • हींग - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (1 1/4 छोटी चम्मच)
  • तेल - 150 ग्राम ( 3/4 कप )

विधि - How to make Rice Chakali

किसी बर्तन में सारे आटे मिला कर छान कर निकाल लीजिये.

सारे मसाले और तेल डालिये, सारी चीजें हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये.

पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.  गुथे हुये आटे को 20 - 30 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.  चकली बनाने के लिये आटा तैयार है.
How to make Rice Chakli
गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (लगभग आधा कप आटा) निकालिये और लम्बा आकार देते हुये आटे को मशीन में डालिये, मशीन को बन्द कीजिये.  कोई मोटी पोलिथिन सीट लेकर किचन टाप पर बिछाइये और मशीन को ऊपर से दबाब देते हुये, गोल घुमाते हुये, गोल चकली पोलिथिन सीट पर बनाइये, 6-7 चकली बनाकर पोलिथिन सीट पर तैयार कर लीजिये.  
How to make Rice Chakli
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, पोलिथिन सीट से चकली इस तरह उठाइये कि चकली अपने आकार में रहे, चकली उठाकर गरम तेल में डालिये (चकली तलने के लिये तेल ज्यादा गरम नहीं होना चाहिये, चकली को मीडियम आग पर ही तलना है) 5-6 या जितनी चकली तेल में एक बार तली जा सके उतनी चकली डाल दीजिये और पलट कर चकली को ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर किसी थाली या प्लेट में निकाल कर रखिये.

सारे आटे से इसी तरह सारी चकली बना कर तैयार कर लीजिये.

चावल की चकली तैयार हैं.  आप इन्हैं अभी खाइये और बची हुई चकली एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये जब भी आपका मन करे डिब्बे से चकली निकालिये और 2 महिने तक आप ये चकली खाइये.

सावधानियां

आटे में यदि ज्यादा तेल डाल कर गूथेंगे तो आटा तेल में बिखर सकता है. चकली को तेज आग पर न सेके नहीं तो वह ऊपर से ब्राउन और अन्दर से कच्ची और मुलायम हो जायेगी.

Rice Chakali Recipe – Murukku Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (11546 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (130)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Payal swami
Thank you so much nisha mam
For the wonderful recipe
NishaMadhulika
Payal swami जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
gk
Nice chakali. Nice test
NishaMadhulika
gk जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ajit
Mam ,
Koi bhi Chakali agar bahot hi oily ho Jaye to Kya upay hai??plz reply Kare.
NishaMadhulika
अजीत जी चकली का तेल सही गरम न होने से ऎसा हो सकता है. आप चकली को नेपकिन पेपर पर रखें इससे भी अतिरिक्त तेल चकली पर से हट जाएगा.
suvarna
Thanks nishaji

निशा: सुर्वणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Preeti
Chakli sakne se bikhar rahi he kripya upay bataye
Chinki
Hello mam agar humhe chawal or besan Mila ke chakli banani ho to kitna besan aur chawal lege cup me hisab se
Baliram Dhere
Please soya stics ki standard recipe (gm) bata sakte hai?

निशा: बलिराम जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Dheeraj yadav
Thank you so much Nisha ji btane ke liye

निशा: धीरज जी, धन्यवाद.
bhagyalakshmi
Thank you madam. Please upload a video on how to make rice chakali papad.

निशा: भाग्यलक्ष्मी जी, धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
nishat
Nisha ji mujhe chakli bhot pasand h aj mai banane ja rhi hu apke mathod se inshaAllah achi ban jae .

निशा: निशत जी, मैं आशा करती हूं कि आपकी चकली बहुत अच्छी बनें. धन्यवाद.
Sanovar
Thank u so much nisha ji aapki receipes pad pad mujhe acha khana banan aa gaya chakli bhot hi tasty bani hai

निशा: सनोवर जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Gargi Agarwal
Chakli making is awasome
Thanks

निशा: गार्गी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Rupal Shetty
Query : isme sabudana dalte hai kya . jo market me tukda chakli milti hai usme sabudana dalte hai kya
निशा: रूपल जी, इस रेसिपी में साबूदाने का यूज नहीं किया गया है, लेकिन साबूदाना को आलू के साथ मिलाकर चकली बनाई जाती हैं.
Shraddha
Kya chakli ka aata garam pain she guthna hai

निशा: श्रद्धा जी, इसका आटा गूथने के लिये, गरमी के मौसम में सादा पानी और ठंड के मौशम में हल्का गरम पानी लिया जा सकता है.
radhika
Agar hazard pass machine na ho to Kaise bataye
निशा: राधिका जी, चकली बनाने के लिये मशीन की आवश्यकता होती है.
yash barle
telme chakli dalrhe hai to aata telme fail raga hai.
kya kare
निशा: यश जी, आटा थोड़ा पतला एकदम नरम होने पर एसा हो सकता है.
Yogesh
Nishaji dukan ke aate ki chakli kaisi banani hai plz bataiye na

निशा: योगेश जी, आप इसी लिंक पर जाकर विधि में पढ़ लीजिए, चावल के आटे से चकली बनाने का तरीका दिया हुआ है.
Rubi panchal
sbse Jada testy chkly k liye konsi recipe use kre ya chkli k test or b Jada acha krne k liye kya dalna shi rhega

निशा: रूबी जी, अगर आप ज्यादा तीखा और मसालेदार खाना पसंद करती हैं, तो इसमें लाल मिर्च पाउडर बढ़ाकर और भी स्वादिष्ट कर सकती हैं.
Abhinav
निशा जी चकली के लिए जो चावल,दाल है उसे भुनने का तरिका जानना चाहुँगा?
Swapna
Hello ma'am,
Mai Maharashtra se hu. Humare yaha chakli bahit alag banti hai. Aur usko "bhajnichi chakli" kehte hai. Bhajni matlab roast karna. Yaha rice aur dalo ka ek pakka ratio hota hai. Pehle in sbko dho k sukha k fir mand aanch par dry roast kita jata hai. Fir kali mirch saunf coriander seeds aur anya garam masala ke sahitya ko thoda roast kar k mila diya jata hai. Fir chakki me atta pissa jata hai. Ye atta bahot mahin hona nai chaiye. Fir banate waqt usme lal mirch powder ajwain til hot oil salt etc mila k banaya jata hai. Ye bahot elaborate affair hai. Murukku me sirf rice aur udad dal ka istamal karte hai anya masalo ke saath. Frying ke alwa murukku aur Maharashtrian bhajnichi chakli me bahot antar hota hai.
Thankyou
निशा: स्वपना जी, आप सही कह रही हैं, चकली को अनेक प्रकार से बनाया जाता है, हमने चकली को दालों और चावल के आटे से बनाया है, इन्हैं हल्का भून लेने के बाद आटा लगायें और तब चकली बनायें, चकली ज्यादा क्रिस्पी और ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
shweta yadav
Hello mam....Happy rakhi...Aaj m apke bataye hue chakli ko bna rhi hu agr mai esme alu ko mash krk dalu to kya ye acha lgega, m esme aur kya dal skti hu jisse esta test accha aye aur ye kurkura bne

निशा: श्वेता जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें मसालों का उपयोग भी कर सकती हैं.
Priti
Hi
Nishaji
Kya ap ye bta skti h ki chawal ko v bhuna jata h
Ya ham chawl ka ata aur dalo ko bina bhune huye bna skte h
निशा: प्रीती जी, अगर चावल और दाल को भून कर आटा तैयार करें और उनसे चकली बनायें तो ज्यादा क्रिस्पी बनती है.
pranjali
kya hm chane ki dal aur chawal ke ate ka chakli bna sakte hai
निशा: प्रांजली जी हां बनाई जा सकती हैं.
rituraj
how can make chakali without chaklimaker?

निशा: रीतुराज जी, आप इन्हें हाथों से भी बना सकते हैं.
Neetu Naval
I am Big fan for you

निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...
Hello mam..I m.smriti Gupta from Varanasi..mam mau chakli banati hu to mere chakli baht hard banta hai aur dant se v tutne m hard hota usko kaise normal Karu..Pls help me mam

निशा: स्मृति जी, आप अगर बहुत धीमी गैस प्लेम पर चकली तलेंगी तो चकली सख्त हो जायेगी, यदि आप तेज फ्लेम पर चकली तलेंगी तो वे नरम होंगी, चकली को तलते समय थोड़ा ध्यान दीजिये, मसाले दिये गये अनुपात में डालिये, चकली अच्छी बनेंगी.
Meena ranga
Mam Maine chakli banayi thi rice and maida ka ata gundh kar but woh bahot zyada hard ban gyi. Tut ti hi nhi.. Kya kami reh gyi?

निशा: मीना जी, आप अगर बहुत धीमी गैस प्लेम पर चकली तलेंगी तो चकली सख्त हो जायेगी, यदि आप तेज फ्लेम पर चकली तलेंगी तो वे नरम होंगी, चकली को मीडियम गैस पर तला जाय तो वह अच्छी बनेंगी.
kusum
nice rice chakli and good recipe by u

निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yogant more
kabhi hame bhi chakli de diya karo. tasty chakli
khushbuvraj
Pls chkli recepy .......ingruments