पालक नमक पारे Palak Namak Pare Recipe - Spinach Namak Pare Masala

📅 26 अप्रैल 2014 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 14 कमेंट ★ 3.5 (4561)


पालक के नमक पारे कुरकुरे और स्वाद से भरपूर होते हैं. इन्हें आप किसी भी त्यौहार पर बना सकते हैं या ऎसे ही कभी भी बनाया जा सकता है.

Read - Palak Namak Pare Recipe in English

आवश्यक सामग्री

  • मैदा - 1 कप (125 ग्राम)
  • पालक प्यूरी - 1/3 कप
  • बेसन - ¼ कप (25 ग्राम)
  • सूजी - 2 बडे़ चम्मच (15 या 25 ग्राम)
  • तेल - तलने के लिए
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • कलौंजी - ½ छोटी चम्मच
  • चाट मसाला - ½ छोटी चम्मच
  • तेल - ¼ कप से कम (40 या 45 ग्राम)

विधि: Ingredients for Spinach Namk Pare

पालक के क्रिस्पी नमक पारे बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथकर तैयार करेंगे. इसके लिए मैदा को एक बडे़ प्याले में डाल दीजिए इसमें बेसन, सूजी, जीरा, कलौंजी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक और तेल डालकर इसे अच्छी तरह से मिला लेंगे इसमें पालक प्यूरी डालकर इस आटे को पूरी के आटे जैसा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटे को 10 से 15 मिनिट तक के लिए ढककर रख दीजिए ताकी यह अच्छे से सैट हो जाए.

आटे के सैट हो जाने के बाद इसे दुबारा से थोडा सा मसल लीजिए. अब इस आटे में से एक चपाती जितनी बडी़ लोई तोड़कर तैयार कर लीजिए, इतने आटे से लगभग छह लोई बनकर तैयार हो जाएंगी. एक लोई लेकर अच्छी तरह से मसल-मसल कर अच्छे से गोल कर लीजिए अब बेलन और चकले पर थोडा़ सा तेल लगा लीजिए जिससे इस पर बेलते समय लोई चिपके नहीं, बेलन से लोई को चपाती की तरह बेल लीजिये. बेलने के बाद इस चपाती को पित्जा कटर की मदद से ½ या ¼ इंच पट्टियों के रूप में काट लेंगे और तीरछा आकार देते हुए भी काट लीजिए. इसी प्रकार दूसरी लोई को भी अच्छी तरह से मसल कर गोल करते हुए बेल लीजिए और पतला-पतला काट लीजिए.

कढा़ई में तेल गर्म करने के लिए रख दीजिए. तेल के मध्यम गरम होने पर इसमें एक नमक पारा डाल कर देख लीजिए की वह सिक रहा है या नहीं अगर यह सिक कर ऊपर की ओर आ जाए तो तेल तलने के लिए तैयार है.

अब इस हल्के गरम तेल में नमक पारे डाल दीजिए. जितने नमक पारे एक बार में कढा़ई में आ जाएं उतने डाल दीजिए. नमक पारों को अच्छी तरह से पलट-पलट कर अच्छे से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लीजिए. आंच को मीडियम और धीमा बनाए रखें.


जब नमक पारे अच्छे से गोल्डन ब्राउन होकर सिक जाएं तो इन्हें किसी प्लेट में निकाल लीजिए और बचे हुए नमक पारे भी इसी तरह डाल कर तल कर तैयार कर लीजिए. एकबार के नमक पारे तलकर तैयार करने में लगभग 5 से 6 मिनट तक का समय लग जाता है. सारे नमक पारे तलकर तैयार हो जाने पर इन्हें पेपर नेपकीन बिछी प्लेट में निकाल लीजिए और इनमें चाट मसाला छिडक दीजिए. चाट मसाला से नमक पारे और भी ज्यादा टेस्टी हो जाएंगे.

बिलकुल इसी तरह से धनिए की प्यूरी बना करके आप हरे धनिए के क्रिस्पी नमक पारे बना सकते हैं. नमक पारों के अच्छे से ठंडा होने के बाद इन्हें कंटेनर में भरकर के रख लीजिए और जब भी आपका मन हो एक महीने तक खाते रहिए.

Palak Namak para Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (4561 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (14)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

laxmi dencharwal
mam very nice recepie . aapki sari recepie me try krti hu orr muje bhut psnd hai

निशा: लक्ष्मी जी, मेरी रेसिपी पसंद करने और बनाने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
PINAL
Nisha mam can we use wheat floor instead of maida

निशा: पिनाल जी, आप गेहूं का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इनके स्वाद में बदलाव होगा.
sandeep
madam ji agar maida use na krna ho to us ki jagah gehu ka aata use kiya ja sakta hai kya?

निशा: संदीप जी, आप करके देख सकते हैं.
Sumita Borse
Nishaji
Palak Namak Pare rocks,
My daughter is in hostel and always You help me in preparation of snacks.
all of her friends too like it.
They thought it is purchase from out side. They were shock to it is homemade.

Thank you Nishaji
निशा: सुमीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

komal
It so easy thankx
GODHAN SINGH
पालक प्यूरी कैसे बनेगी कृपया बताइये
निशा: गोधान जी, पालक से डंडिया हटाकर, पत्तियों को धोकर छलनी में रखकर एक्स्ट्रा पानी हटा दीजिये, और पत्तो को मिक्सर से पीस कर पेस्ट बना लीजिये, पालक प्यूरी तैयार है.
arja
Nishaji 1 cup maida is 125gms or 100gms.In u r mathri recipe 5 cups is 500 gms.pl clarify,as I m confuse.
निशा: आरजा जी, ग्राम में माप दिया है, तव वह ठीक है, कप को लेवल करके भरे तो लगभग 100- 110 ग्राम मैदा आ जाती लेकिन कप को थोड़ा ऊपर तक भरेंगे तो मैदा 125 ग्राम हो जाती है, आप कन्फ्यूज न हों, इसे बनायें आप अच्छा बनायेंगे.
vivek
पालक प्यूरी कैसे बनेगी कृपया बताइये ..
निशा: विवेक जी, पालक के पत्तों को पीस कर पालक प्यूरी तैयार हो जाती है.
bhawana
nishaji , aapki sari recipes bahut hi saral hoti hai.. is rakhi ka mera menue pakka ...palak ke namakpare. thanks.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
khushal singh
maine aap ki kafi sari Recipe try ki hain or sabhi bhot simple hoti hain, maine sabhi ki ek booklet bana lee hai or har sunday kuch naya banata hoon pehli baar main hee achha banta hai....thanks for shearing ur secret recipes
निशा: खुशी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Masala Fish Fry @Chef Manjusha
perfect snack! surely try this one :)
DEEPAK SAINI
Nisha g namestey

Nisha G Garmi mein palak k namak pare bana rahi

kuch thanda ho jaye g
निशा: दीपक जी आपके लिये ठंडा बनाने की कोशिश करती हूँ.
ranu
very nice recipy , i like your all recipies . mem you are simply great..
निशा: रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
Enem
Spinach Namak Pare Recipe
Palak namak pare are very crispy and delicious. These can be made on any festival or whenever you like. They are very tasty when eaten with tea or coffee. Come let’s prepare palak namak pare.

Ingredients for making palak namak pare
Maida - 1 cup or 125 gram
Spinach puree (Palak puree) - ⅓ cup
Gram flour (Besan) - ¼ cup or 25 gram
Semolina (Sooji) - 2 tbsp or 20 gram
Oil - To fry the namak para
Cumin seeds (Jeera) - ½ tsp
Red chilly powder (Lal mirch powder) - Less than ¼ tsp
Black pepper powder (kali mirch) - Less than ¼ tsp
Salt (Namak) - ½ tsp or as per taste
Black cumin (Kalonji) - ½ tsp
Chaat masala - ½ tsp
Oil - Less than ¼ tsp (40 to 45 gram)

How to make Palak Namak Pare
Add maida in a big bowl. Add gram flour,semolina, cumin seeds, black cumin, red chilli powder, black pepper powder, salt and oil to it. Mix everything thoroughly. Now add the spinach puree to it. Knead a dough of hard consistency just like the one prepared for a poori. Cover the dough and keep it aside for 10-15 minutes. The dough will set and will be ready.

Knead the dough a little more to make it smooth. Break balls from the dough. We will be able to get 6 balls from this much dough. Take each ball in your hand and press it till it becomes a flat oval. Apply a little oil on the rolling board and rolling pin so that the dough does not stick. Roll out a thin poori. Now cut it into pieces of ½ or ¾ inch. We will cut it this way giving it a different shape using a pizza cutter. Prepare the remaining namak pare similarly. Check if the oil in the pan is heated. Now we will fry the namak pare. Fry the namak pare in medium hot oil. Put as many namak pare at one time as you can. Turn on the side of the namak pare once it floats and rises in the oil. Fry them on medium low flame. Cook the namak pare till it becomes golden brown in colour from both sides.

Put the hot namak pare in a plate spread over a tissue. Fry and prepare all the namak pare in the same way. The time taken to fry the namak pare depends on its quantity. It takes us around 5-6 minutes to prepare namak pare of one time. Sprinkle a little chaat masala from the top and mix. This will increase the taste of the namak pare.
When they cool down, you can put them in a container and store them for a month.

Suggestions :
You can make crispy coriander namak pare in the same way by making a paste of coriander leaves.