स्वीट कार्न इडली - Sweet Corn Masala Idli Recipe

आजकल स्वीटकार्न और स्वीटकार्न के भुट्टे बाजार में लगभग हर मौसम में मिल जाते हैं, इन भुट्टे से बनी स्वीट कार्न बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और पौष्टिक भी है, इन्हैं बनाना भी आसान है.
Read - Sweet Corn Masala Idli Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Corn Idli
- स्वीटकार्न भुट्टे- 2 या 2 कप दाने
- सूजी - 1 कप
- दही - 1 कप
- आधा कप - हरे मटर के दाने
- तेल - 2 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1-2
- राई - आधा छोटी चम्मच
- उरद की दाल - 1 छोटी चम्मच
- चने की दाल - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- इनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Corn Idli
स्वीट कार्न भुट्टे को कद्दूकस करके सारा पल्प निकाल लीजिये, किसी बड़े प्याले में दही और सूजी डालकर दही में अच्छी तरह मिला दीजिये. जब दही और सूजी अच्छी तरह मिल जायें तो इसी बैटर में स्वीट कार्न पल्प, नमक अदरक, हरी मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.
छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़कने पर उरद की दाल और चने की दाल डालिये और दालों के हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये. जब दालें हल्की ब्राउन हो जायें तो इसी तेल में करी पत्ते डालिये और हल्का सा भून कर तड़का तैयार कर लीजिये. इस तड़के को स्वीट कार्न मिश्रण में डाल दीजिये, मटर के दाने भी डालकर मिला दीजिये और 10 मिनिट के लिये मिश्रण को ढककर रख दीजिये, ताकि सूजी के दाने अच्छी तरह फूल जाय.
कुकर या किसी भगोने में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गरम करने के लिये रख दीजिये., इडली के सांचे में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये अब दही, सूजी, स्वीटकार्न आदि के मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला दीजिये. सांचों में थोड़ा थोड़ा मिश्रण डाल कर सारे सांचे भर लीजिये . सांचे इडली स्टेन्ड में अरेन्ज कर लीजिये. पानी में उबाल आने पर इडली स्टेन्ड को भगोने या प्रेशर कुकर के अन्दर रख दीजिये. भगोने को अच्छी तरह ढक दीजिये. यदि प्रेशर कुकर में बना रहे हैं तो इसमें सीटी लगाये बिना ही ढकान बंद कीजिये. स्वीटकार्न इडली को इस तरह 10-12 मिनिट तक तेज आग पर भाप में पकने दीजिये.

स्वीट कार्न इडली पककर तैयार हैं, इडली स्टेन्ड को भगोने से निकाल लीजिये, सांचे अलग अलग कर दीजिये, इडली के थोड़ा ठंडा होने पर चाकू की सहायता से सांचे से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
बहुत ही स्पंजी स्वीट कार्न इडली बनकर तैयार है, स्वीट कार्न इडली को हरे धनिये की चटनी या नारियल की चटनी या मूंगफली दाने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- 2 स्वीट कार्न भुट्टे की जगह 2 कप स्वीट कार्न के दाने भी मिक्सर से हल्के दरदरे पीस कर लिये जा सकते हैं.
- स्वीटकार्न इडली के लिये मिश्रण में सब्जियां अपनी पसन्द के अनुसार गाजर या फूल गोभी जो आप चाहें डाल सकते हैं.
कमेंट (31)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nowadays sweet corn kernels or sweet corn (Bhutta) is easily available in the market in all seasons. The idli made from these sweet corns is very tasty and nutritious. This idli is made very easily.
Ingredients required for sweet corn idli
Sweet Corn - 2
Semolina (sooji) - 1 cup
Curd - 1 cup
Peas (matar) - ½ cup
Oil - 2 tbsp
Curry leaves (curry patta) - 10 to 12
Ginger Paste (adrak) - 1 tsp
Green chilly (Hari Mirch) - 1-2
Mustard or sarson seeds (rai) - ½ tsp
Urad dal - 1 tsp
Chana dal - 1 tsp
Salt (namak) - 1 tsp or as per taste
Eno fruit salt - 1 tsp
How to make sweet corn idli
To make sweet corn idli , we will firstly kadukas the corns and will take out all the pulp. Take a big bowl and add semolina and curd to it. Mix well. Now add the sweet corn pulp, salt, ginger powder and green chilly to the mixture. Mix it thoroughly.
Put oil in a pan. Once the oil is heated add mustard seeds, chana dal and urad dal to the pan.
Fry it till it gets a little brown. It has become a little brown so now add curry leaves. The tadka that we have prepared, add it to the sweet corn mixture. Add peas to the mixture and mix well. Cover it and keep it aside for about 10 minutes. Till then the semolina will set.
We can take a cooker or any bigoni in which our idli stand gets fixed. We have taken a bigoni and added 2 cups of water. Put a little oil on the idli mould. Now add eno salt to the mixture. We will fill and prepare all the moulds in the same way. Finally arrange the moulds. Once the water starts to boil, put the idli stand in a bigoni or pressure cooker. Cover it fully, so that it is not left open from any side. If there is pressure in the cooker, then cover it without putting the whistle. Cook the idli for 10-12 minutes on high flame and then check.
Our sweet corn idli is now ready. Now take out the idli stand. Separate the moulds. Once the idli is cool take it out from the mould with the help of a knife.
Very spongy and delicious idlis are prepared. Serve sweet corn idli along with dhaniya chutney , Moongfali ki chutney or coconut chutney.
Suggestions:
If we do not have sweet corn then we can take sweet corn grains and put them in the mixer and coarsely grind them.
You can add vegetables of your choice to prepare sweet corn idli.