स्वीट कार्न इडली - Sweet Corn Masala Idli Recipe

📅 2 अप्रैल 2014 👁 2.3 लाख बार देखी गई 💬 31 कमेंट ★ 3.9 (4031)


आजकल स्वीटकार्न और स्वीटकार्न के भुट्टे बाजार में लगभग हर मौसम में मिल जाते हैं, इन भुट्टे से बनी स्वीट कार्न बहुत ही स्वादिष्ट होती है, और पौष्टिक भी है, इन्हैं बनाना भी आसान है.

Read - Sweet Corn Masala Idli Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Corn Idli

  • स्वीटकार्न भुट्टे- 2 या 2 कप दाने
  • सूजी - 1 कप
  • दही - 1 कप
  • आधा कप - हरे मटर के दाने
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • करी पत्ता - 10-12
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1-2
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • उरद की दाल - 1 छोटी चम्मच
  • चने की दाल - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • इनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to Make Corn Idli

स्वीट कार्न भुट्टे को कद्दूकस करके सारा पल्प निकाल लीजिये, किसी बड़े प्याले में दही और सूजी डालकर दही में अच्छी तरह मिला दीजिये. जब दही और सूजी अच्छी तरह मिल जायें तो इसी बैटर में स्वीट कार्न पल्प, नमक अदरक, हरी मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये.

छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़कने पर उरद की दाल और चने की दाल डालिये और दालों के हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिये. जब दालें हल्की ब्राउन हो जायें तो इसी तेल में करी पत्ते डालिये और हल्का सा भून कर तड़का तैयार कर लीजिये. इस तड़के को स्वीट कार्न मिश्रण में डाल दीजिये, मटर के दाने भी डालकर मिला दीजिये और 10 मिनिट के लिये मिश्रण को ढककर रख दीजिये, ताकि सूजी के दाने अच्छी तरह फूल जाय.

कुकर या किसी भगोने में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गरम करने के लिये रख दीजिये., इडली के सांचे में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये अब दही, सूजी, स्वीटकार्न आदि के मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिला दीजिये. सांचों में थोड़ा थोड़ा मिश्रण डाल कर सारे सांचे भर लीजिये . सांचे इडली स्टेन्ड में अरेन्ज कर लीजिये. पानी में उबाल आने पर इडली स्टेन्ड को भगोने या प्रेशर कुकर के अन्दर रख दीजिये. भगोने को अच्छी तरह ढक दीजिये. यदि प्रेशर कुकर में बना रहे हैं तो इसमें सीटी लगाये बिना ही ढकान बंद कीजिये. स्वीटकार्न इडली को इस तरह 10-12 मिनिट तक तेज आग पर भाप में पकने दीजिये.


स्वीट कार्न इडली पककर तैयार हैं, इडली स्टेन्ड को भगोने से निकाल लीजिये, सांचे अलग अलग कर दीजिये, इडली के थोड़ा ठंडा होने पर चाकू की सहायता से सांचे से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

बहुत ही स्पंजी स्वीट कार्न इडली बनकर तैयार है, स्वीट कार्न इडली को हरे धनिये की चटनी या नारियल की चटनी या मूंगफली दाने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव: 

  • 2 स्वीट कार्न भुट्टे की जगह 2 कप स्वीट कार्न के दाने भी मिक्सर से हल्के दरदरे पीस कर लिये जा सकते हैं. 
  • स्वीटकार्न इडली के लिये मिश्रण में सब्जियां अपनी पसन्द के अनुसार गाजर या फूल गोभी जो आप चाहें डाल सकते हैं.

Sweet Corn Masala Idli recipe video in Hindi.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (4031 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (31)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rani
nisha ji chane or urad ki dal kachi hi oil me dalna h kya

निशा: रानी जी, इन्हें कच्चा ही भूनना है.
Sonia
sweet corn idli k liye suji n dahi ko batter bana kr kitni der rkhna he

निशा: सोनिया जी, 10 मिनिट के लिये मिश्रण को ढककर रख दीजिये.
bushra
hi mam
ur receipies are wonderful. i have tried many of them. the way u explain us is mindblowing and its easily understandable.
my only doubt is the sooji or rava u use is roasted or raw
please let me know.
with regards

निशा: आप इसे दोंनो तरीके से बना सकते हैं.
Praveen Agarwal
Oil less food/snacks for heart pasents
निशा: प्रवीन जी, वेबसाइट पर बहुत सारी रेसिपी उपलब्ध है जिसमें तेल का यूज बहुत कम किया गया है, उन्हैं आप देख सकते हैं.
sangeeta bhatia
Nishaji your all recipes are delicious and perfect I have tried so many.....love it

निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ruchika jan
Nmaste mam.. M apki recpe k anusar jo dish bnati ho bjot pasnd krte h sbhi ..thanx.. Kya aap plz MAALPUAE ki recipe bhi post kre ..
निशा: रुचिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मालपूआ सादा और मावा मालपूआ रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मालपूआ लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
uma dehariya
आपके द्वारा दिखाई गयी सभी रेसिपी बहुत अच्छी और आसान हैं ।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद ।
aruna solanki
Thnx nisha ji for this practical recipies. I m not good in cooking but my first try to make this recipie is very successful. Thnx again.
निशा: अरुना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kranti
eno fruit salt kisliye hota hai? uski jagah khaneka soda chalega?
निशा: क्रान्ति जी, ईनो फ्रूट साल्ट इडली को स्पंजी बनाने के लिये डाला जाता है, इसकी जगह खाने का सोडा डाला जा सकता है.
Ananya
Ma'am kya urad r channa ki dal kacchi ho ya bhigane k bad use krni h....
kavita
nishaji mene jo nankhatai banai vo gili gili kyo bani
निशा: कविता जी, घी या बटर अधिक होने से और कम बेक होने से एसा हो सकता है.
Chanda Bhajanka
Nisha ji,I always follow your receipe and every time I get very good results.Thanks a lot.
निशा: चंदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
suhani
Dal fuli hui ho??
sneha
kya corn ko mixier me bhi crush kr saktey hai.
निशा: स्नेहा, जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Paramita Das
Nisha ji thanks for this recipe.I made it and its just awesome.
निशा: प्रमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja Singh
Nisha ji, i am big fan of yours, thanks for this recipe
akanksha yadav
Nisha ji very very thanks for this recipys.
Shabnam
thank u mam or easy recipe
Anu
thank u very much 4 this healthy,Tasty n Easy recipe Nisha Mam.........
निशा: अनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
geetanjali
Nishaji thanks for this easy recipys
Neha Tiwari
Aaj subah banayi maine Idli... But kachhi reh gayi wo andar se aur upar se bhi gili reh gayi thi...

Can you suggest ki steam karte samay kis baat ka dhyaan rakhun mai taki idli kachhi na rahein aur upar se gili bhi na ho
निशा: नेहा पानी में अच्छी तरह उबाल आने के बाद, इडली पकने के लिये रखिये और गैस मीडियम हाई होनी चाहिये ताकि हमेशा अच्छी तरह पानी में भाप बनती रहे, जिस बर्तन में इडली पक रही हैं उसे अच्छी तरह ढका रहना चाहिये, कुकर में बना रहे हैं तो कुकर के ढक्कन में सीटी बिना लगाये इडली को पकने दीजिये. 12 मिनिट में इडली पक कर तैयार हो जाती है, इडली स्टैन्ड को बर्तन से निकालिये और ठंडा होने के बाद इडली चाकू या चम्मच की सहायता से सांचे से निकाल लीजिये, अच्छी इडली बनकर तैयार होंगी.
Smita Tijo
thanks for reply but whats the quantity of sweet corn need to be used?
निशा: स्मिता जी, 2 स्वीट कार्न भुट्टे या 2 कप स्वीट कार्न के दाने.
Dipti assudani
thanks, for this easy recipe
ankit
how to make nan
निशा: अंकित जी, नान रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर नान लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Smita
we don't get bhutta here so how much sweet corns can we use?
निशा: स्मिता, स्वीट कार्न के दाने जो फ्रोजन मिलते हैं वह यूज कर सकते हैं.
anupa
hello mam
sweet corn idli recipe main corns boiled use karne hai ya phir raw
निशा: अनुपा जी, स्वीट कार्न को बिना उबाले ही लिया है.
POOJA SAKATE
Namaste Nishaji, yeh recipe maine last sunday try ki, it was amazing, sabko bohot pasand aayi. thanks for such reciepes mai hamesha aapki recipe try karti hoon aur sachme sab safal ho gayi hai aaj tak. thank u very much nishaji...
निशा: पूजा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ruchika kapoor
Hello Mam,
phele toh mein apka bhut shukriya kerna chati hn ki apne bache ke lunch le jane ki tension ko dur ker diya ....
lekin Mam mujhe karri patta nahi milta hai then kya hum dhaniya use ker skte hain uski jagah aur baad meinn jaise aap daal dalker tadka tayar kerti hai tu usme hum pyaz dal skte hain aur sabjaiyio mein tamater use kere toh ....thik hai Mam...Pls Reply.....

निशा: रुचिका जी हां आप हरा धनियां यूज कर सकती है, प्याज, टमाटर या जो भी सब्जी आपको पसन्द हो वह डाल सकती हैं.
Puja
can we make this idli in microwave
निशा: पूजा जी हां माइक्रोवेव में ये इडली बना सकते हैं.
chinki
Mam kache hi Dane le ke grind karna h ya boil kr ke
निशा: चिंकी जी हां कच्चे ही दाने लेने हैं.