राजगिरा के लड्डू - Rajgira (Amaranth) Laddoo

📅 1 अप्रैल 2014 👁 4.4 लाख बार देखी गई 💬 43 कमेंट ★ 2.9 (3932)


आइरन और फाइबर से भरपूर राजगिरा को चौलाई, रामदाना भी कहते हैं. इनसे बनी चिक्की या लड्डू खाने में बहुत स्वादिष्ट होते है. इन्हें व्रत या फलाहार में भी खाया जा सकता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients Ramdana or Chaulai ke laddu

  • राजगिरा - 1 कप (150 ग्राम)
  • गुड़ - 1 कप ( 250 ग्राम)
  • घी - 2-3 छोटे चम्मच
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
  • काजू - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)

विधि - How to make Rajgira ke laddu

भारे तले की कढ़ाई को अच्छी तरह गरम कीजिये, 1 छोटा चम्मच राजगिरा के दाने डालिये और लगातार हिलाते हुये उन्हैं भूनिये, तुरन्त ही राजगिरा के दाने फूलने लगते हैं, जैसे ही सारे दाने फूल जायें, उन्हैं प्याले में निकाल लीजिये और इस प्रक्रिया को दुहराते हुये सारे राजगिरा को भून लीजिये. भुने हुये राजगिरा को छलनी में छान लीजिये, भुने हुये राजगिरा 3 कप हो जाते हैं, जो राजगिरा फूले नहीं हैं वह छलनी से नीचे आ जायेंगे उन्हैं अलग कर लीजिये, लड्डू बनाने के लिये फूले हुये राजगिरा यूज कीजिये.

गुड़ को बारीक तोड़ लीजिये. काजू बारीक काट लीजिये. किशमिश के डंठल तोड़ लीजिये और कपड़े से पोंछ लीजिये.


कढ़ाई में 2 छोटे चम्मच घी डाल दीजिये, घी को पिघलने पर गुड़ डाल दीजिये, 1-2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, और गुड़ को पिघलने दीजिये, गुड के पूरी तरह से मेल्ट होने के बाद, 1-2 मिनिट पका लीजिये, गुड़ में झाग दिखाई देने लगते हैं, चाशनी बन कर तैयार है, गुड़ में अगर कुछ गंदगी दिखाई दे रही हैं तो चाशनी को छान लीजिये, और राजगिरा में मिला दीजिये, काजू और किशमिश भी डाल दीजिये, सारी चीजें अच्छी तरह से मिला दीजिये. लड्डू बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

गरम गरम मिश्रण से लड्डू बनाइये, हाथों पर थोड़ा सा पानी लगाकर गीला कीजिये, थोड़ा सा मिश्रण उठाइये और दोनों हाथों से गोल करके लड्डू बनाइये और प्लेट में लगा दीजिये, फिर से हाथ गीला कीजिये, और मिश्रण उठाइये और लड्डू बनाकर प्लेट में रख लीजिये, हर लड्डू बनाने से पहले हाथ गीला कर लीजिये, इसी तरह सारे लड्डू बना कर तैयार कर लीजिये.

राजगिरा के लड्डू 3-4 घंटे हवा में खुले रहने दीजिये, अब इन्हैं कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महिने तक खाते रहिये.

सुझाव:

  • जो राजगिरा फूला नहीं था उसे अलग कर लिया उसे पीस कर गुड़ या बूरा मिला कर उसके भी लड्डू बना सकते हैं.
  •  राजगिरा को भूनने के लिये भारी तले की कढ़ाई ही लीजिये.

Ramdana Laddu Recipe video in Hindi.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (3932 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (43)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

how much quantity can be maid in 12 hours
Very simple method nice to see this
shruti
rajgira ke aate ki pakodi kaise banate hai
निशा: श्रुति जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
heta
Kya ye rajgira microwave pop pop ho hakta hai ???
निशा: हेता जी, इसे हमने माइक्रोवेव में ट्राई नहीं किया है, मैं ट्राई करूंगी, और बताउंगी कि कैसे हो रहे हैं.
bhawarlal Kumawat
Hdwryhggsjxjwgjvsesf
renu
What is the use of Rajgira Aata. Pls suggest recipe
निशा: रेनू जी, राजगिरा को व्रत में खाया जाता है, राजगिरा के लड्डू, पूरी या कचौरी बनाकर व्रत में खाई जाती हैं.
Nirmal gupta
Nishaji..I think the ranger is same ..which is called sil ke lad du in panjab...please confirm if correct and other members will also know.
Thanks
निशा: निर्मल जी, तिल और राजगिरा दोंनो अलग है, राजगिरा पीली सरसों के दाने जैसा गोल छोटा होता है, तिल सफेद और काले चपटे होते होते हैं. तिल के लड्डू भी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं.
sanju
hellooooooo mam rajgiri kya hota hai aur kis cheeze se banta hai please help me mam i like ur receipe may god bless u
निशा: संजू जी, राजगिरा एक तरह का अनाज यानि कि ग्रेन्स है, इसमें आइरन कैल्सियम भरपूर होता है, इसे व्रत में भी खाया जाता है. किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
khushi
Nisha ji namaste
Main ye laddu bana rahi hu aur ramdana bhun liya hai par chhanne k liye chalni nai hai.. jisme aata chhante hain wo bahut barik hai.. to kya main laddu bina chhane bana sakti hu.. plz reply as soon as possible.. ho sake to aaj hi reply kariyega.. thanks
Madhu
1.Should we also use khas khas in preparation of alsi laddu,since taasir of alsi is warm.pl. also suggest procedure.
2.can we sprout alsi for better benefits as also to neutalize warm nuture of alsi
3.can ramdana also be sprouted
Your all recipes are wonderful
With best wishes
Madhu
निशा: मधू जी, अलसी की पिन्नी खसखस या कोई भी मेवा पसन्द के अनुसार डाली जा सकती है, अलसी को स्प्राउट करके सलाद में यूज किया जा सकता है. रामदाना हमने स्प्राउट नहीं किया है, लेकिन ये भी होना तो चाहिये, आप इसे बना कर देखिये और अपने अनुभव शेयर कीजिये.
Kavita
Maam i have rajgira which is already puffed....kya mujhey wo bhi 1 cup hee lena hoga ya usse kam??
निशा: कविता, भूने हुये यानि कि पफ्ड राजगिरा 3 कप लीजिये, 1 कप से 3 कप पफ्ड राइस तैयार हो जाते हैं.
neetu shekhawat rathore
Ye rajgira kya hota h...maine kai stores par puchabt muje nhi mila...pls help me
निशा: नीतू, राजगिरा एक तरह के अनाज के दाने हैं, इन्हैं रामदाना भी कहते हैं, इसके लड्डू व्रत में खाये जाते हैं, नवरात्रि के अवसर तो ये हर दुकान पर मिलते हैं, राजगिरा बड़े किराना स्टोर पर अवश्य मिलेगा.
Enem
Rajgira ladoo - Ramdana Laddu - Chaulai Laddu

Rajgira which is rich in iron and carbon is also known as chillayi or ramdana. The ladoos made from rajgira are very tasty. They can be eaten during fasting.

Ingredients for rajgira ladoo

Rajgira - 1 cup or 150 gram
Jaggery (Gur) - 1 cup or 250 gram
Ghee - 2 to 3 tsp
Currants (Kishmish) - 2 tbsp (If you want)
Cashew nuts (Kaju) - 2 tbsp (If you want)

How to make Rajgira Laddu

To make rajgira ladoo, heat a wok having a heavy base. Add 1 tsp rajgira seeds to it. Keep stirring well and let it roast. All the seeds will pop up. Take it out in a pan. Same way roast all the remaining rajgira seeds. Now filter the rajgira seeds. The rajgira seeds that have not been popped up will get separated. We have to use the popped up rajgira seeds to prepare the ladoos.

Now we will make a syrup. Break the jaggery into small pieces. Cut the cashews into thin slices and remove the ends of the currants. Add 2 tbsp oil to the pan. Once the ghee is melted, add jaggery to it. Add 1-2 tbsp water in it and let the jaggery melt. Cook it for 1-2 minutes. We will see froth on the top. Our syrup is ready. Filter the syrup to remove all the impurities. Add the syrup to the bowl containing rajgira seeds. Add cashew nuts and currants to the bowl. Mix it well. Our mixture for the rajgira ladoos is now ready.

We will make ladoo while it is a little hot. Apply a little water on your hands. Pick up the mixture and roll it in a ball. Put the rolled out balls on a plate. Before making each ladoo, wet your hands. Rajgira laddo are now ready to be served. Keep the rajgira ladoo in open for 3-4 hours, once they are set store them in a container and enjoy eating it for a month.

Suggestions :

Keep aside the rajgira seeds that had not popped up.
Crush these rajgira seeds, add jaggery or sugar to it and make ladoos.
It is very important to take a heavy base wok while roasting the rajgira seeds.