राइस पपड़ी - Rice Papdi Recipe - Chawal ki Papdi

हम बेसन पापडी और मैदा की कुरकुरी पापडी बनाते रहते हैं. इन दोनों पापड़ी के कुरकुरे पन से अलग खास तरह की कुरकुरी चावल के आटे की पापड़ी का स्वाद आपको बेहद पसंद आयेगा.
Read - Rice Papdi Recipe - Chawal ki Papdi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Papdi Recipe
- चावल का आटा - 3/4 कप ( 100 ग्राम)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम, दरदरी की हुई
- तेल - 2 छोटी चम्मच, आटे में डालकर गूंथने के लिये
- चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच
- तेल - पपड़ी तलने के लिये
विधि: - How to make Chawal ki Papdi
आटे को बड़े प्याले में निकाल लीजिये, नमक, अजवायन को क्रस करके, काली मिर्च और एक चम्मच तेल डालकर मिला दीजिये. पानी की सहायता से चपाती जैसा सोफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (इतना आटा गूथने में आधा कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगा है). आटे के ऊपर थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, अच्छी तरह बाइन्ड करके, लोई पेड़ा जैसा बना लीजिये, और इस लोई को पकाने के लिये पतली पोलीथिन या क्लिंज फिल्म में अच्छी तरह लपेट लीजिये.
क्लिंज फिल्म में लपेटे आटे को माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये. आटा थोड़ा पक गया है और पहले की अपेक्षा थोड़ा सख्त हो गया है, अब इसे खोलिये और थाली में डालकर गरम गरम ही मसल मसल कर नरम कीजिये, हाथ पर तेल लगा लीजिये, आटा नरम और चिकना हो गया है. आटे से छोटी छोटी लोइया तोड़कर बना लीजिये. इतने आटे से 22 -24 लोई बनकर तैयार हो जायेंगी. एक लोई उठाइये और पतली पपड़ी बेलकर थाली में लगाकर रख लीजिये, पपड़ी आसानी से बेली जा सकती हैं, अगर आटा चिपक रहा हो तो लोई को पोलीथिन के बीच में रखकर पपड़ी को बेल कर तैयार कर लीजिये. सारी पपड़ी बेल कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गर्म होने पर 4-5 या जितनी पपड़ी कढ़ाई में एक बार में आ जाय उतनी डाल दीजिये और मीडियम हाई आग पर पपड़ी को दोंनो ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर के ऊपर निकाल कर रख लीजिये, सारी पपड़ी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
तली हुई गर्म पपड़ी (Rice Papdi) के ऊपर चाट मसाला डाल कर मिला दीजिये, चाट मसाला पपड़ी के ऊपर चिपक जाता है. पपड़ी के ठंडा होने पर इन्हैं एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये और 2 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
गुथे हुये आटे को भाप में भी पकाया जा सक्ता हैं.
पपड़ी को बहुत अधिक गरम तेल और एकदम कम गरम तेल में न तलें.
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निम्मी जी, चकली मोल्ड से अगर इस तरह की पतली पपड़ी बन सकती हैं तो अवश्य बनाइये.
or, papad can be made only from rice flour
निशा: ममता जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: ममता, ओट से पुलाव बनाया जा सकता है, दूध में डालकर खीर बना सकते हैं, ओट पुलाव, ओट हलवा, ओट कटलेट या ओट कुकीज और केक कुछ बना सकते हैं.
निशा: मनीला जी, वेबसाइट पर बहुत सारी रैसिपी है, जिनमें तेल बहुत कम यूज हुआ है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
sikayie jisse hum store bhi kar sake
निशा: शगुफ्ता जी हमने भाप में चावल के पापड़ बनाये है, चावल का आटा पकाकर पापड़ बनाने की कोशिश करूंगी.
Ingredients required for Rice Papdi
Rice flour (chawal ka atta) - ¾ cup (100 gram)
Salt (namak) - ¼ tsp or as per taste
Carom seeds (ajwain) - ¼ tsp
Kali Mirch - less than ¼ tsp
oil - 2 tsp (to knead the flour)
Chaat masala - ½ tsp
oil - to fry the crust
How to make Chawal ki Papdi
Put the flour in a large bowl, add salt and crushed carom seeds. Add kali mirch and 1 tbsp oil and mix it well. Knead a dough of soft consistency using water (you will require a little more than ½ cup water to knead this much dough). Apply a little oil on top of the dough to make it smooth. Now break it into small balls. To cook this dough cover it with a thin polythene or in a cloth.
Put this covered dough in the microwave and microwave it for 1 minute on maximum temperature. The dough is cooked and has become a little tight as compared to earlier. Now open it and put it in a plate and mash it when little hot to make it soft. Apply oil on your hands. The dough is soft and smooth. Now break it into small balls. With this much dough 22-24 thin balls will be prepared. Take each ball in your hand press it till it becomes a flat oval and put it in a plate. The papdi will be easily rolled out. If the dough sticks then put it in a polythene and roll it out. Roll out all the papdi in the same way.
Put oil in a pan and let it heat. Put 4 or 5 kachoris at one time or as many as can come at once. Turn on the side of the papdi once it floats and rises in the oil. Cook the papdi till it becomes golden brown in colour. Put the papdi in a plate spread over a tissue. Fry and prepare all the papdi in similar way.
Put chaat masala on top of crispy hot papdis and mix it well. Chaat masala gets stuck over the papi. When they cool down, you can put them in an air-tight container and store them for up to 2 months.
Suggestions
The mashed flour can also be cooked in stream.
Do not fry the papdis in too hot or too cool oil.
निशा: प्रिया, ट्रान्सपेरेन्ट पतली पोलीथिन ले सकते हैं.
निशा: हर्ष, क्लिंज फिल्म ट्रान्सपेरेन्ट फिल्म होती है, जो किसी भी चीज को रैप करने या ढकने के काम में ली जाती है.
निशा: हर्ष, गुथे आटे को छलनी में रखो, किसी बर्तन में 2 कप पानी ले लीजिये और पानी को उबलने के लिये रखिये, पानी में उबाल आने के बाद, छलनी को उसके ऊपर रख दीजिये और ढक दीजिये, 7-8 मिनिट आटे को भाप में पकने दीजिये इसके बाद इसी तरह मलमल कर चिकना करके पपड़ी बना लीजिये.
निशा: भारती, गुथे आटे को छलनी में रखो, किसी बर्तन में 2 कप पानी ले लीजिये और पानी को उबलने के लिये रखिये, पानी में उबाल आने के बाद, छलनी को उसके ऊपर रख दीजिये और ढक दीजिये, 7-8 मिनिट आटे को भाप में पकने दीजिये इसके बाद इसी तरह मलमल कर चिकना करके पपड़ी बना लीजिये.
निशा: ममता, आटे को छलनी में रखो, किसी बर्तन में 2 कप पानी ले लीजिये और पानी को उबलने के लिये रखिये, पानी में उबाल आने के बाद, छलनी को उसके ऊपर रख दीजिये और ढक दीजिये, 7-8 मिनिट आटे को भाप में पकने दीजिये इसके बाद इसी तरह मलमल कर चिकना करके पपड़ी बना लीजिये.