राइस पपड़ी - Rice Papdi Recipe - Chawal ki Papdi

हम बेसन पापडी और मैदा की कुरकुरी पापडी बनाते रहते हैं. इन दोनों पापड़ी के कुरकुरे पन से अलग खास तरह की कुरकुरी चावल के आटे की पापड़ी का स्वाद आपको बेहद पसंद आयेगा.
Read - Rice Papdi Recipe - Chawal ki Papdi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Papdi Recipe
- चावल का आटा - 3/4 कप ( 100 ग्राम)
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम, दरदरी की हुई
- तेल - 2 छोटी चम्मच, आटे में डालकर गूंथने के लिये
- चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच
- तेल - पपड़ी तलने के लिये
विधि: - How to make Chawal ki Papdi
आटे को बड़े प्याले में निकाल लीजिये, नमक, अजवायन को क्रस करके, काली मिर्च और एक चम्मच तेल डालकर मिला दीजिये. पानी की सहायता से चपाती जैसा सोफ्ट आटा लगाकर तैयार कर लीजिये (इतना आटा गूथने में आधा कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगा है). आटे के ऊपर थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, अच्छी तरह बाइन्ड करके, लोई पेड़ा जैसा बना लीजिये, और इस लोई को पकाने के लिये पतली पोलीथिन या क्लिंज फिल्म में अच्छी तरह लपेट लीजिये.
क्लिंज फिल्म में लपेटे आटे को माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये. आटा थोड़ा पक गया है और पहले की अपेक्षा थोड़ा सख्त हो गया है, अब इसे खोलिये और थाली में डालकर गरम गरम ही मसल मसल कर नरम कीजिये, हाथ पर तेल लगा लीजिये, आटा नरम और चिकना हो गया है. आटे से छोटी छोटी लोइया तोड़कर बना लीजिये. इतने आटे से 22 -24 लोई बनकर तैयार हो जायेंगी. एक लोई उठाइये और पतली पपड़ी बेलकर थाली में लगाकर रख लीजिये, पपड़ी आसानी से बेली जा सकती हैं, अगर आटा चिपक रहा हो तो लोई को पोलीथिन के बीच में रखकर पपड़ी को बेल कर तैयार कर लीजिये. सारी पपड़ी बेल कर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गर्म होने पर 4-5 या जितनी पपड़ी कढ़ाई में एक बार में आ जाय उतनी डाल दीजिये और मीडियम हाई आग पर पपड़ी को दोंनो ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर के ऊपर निकाल कर रख लीजिये, सारी पपड़ी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
तली हुई गर्म पपड़ी (Rice Papdi) के ऊपर चाट मसाला डाल कर मिला दीजिये, चाट मसाला पपड़ी के ऊपर चिपक जाता है. पपड़ी के ठंडा होने पर इन्हैं एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये और 2 महिने तक खाते रहिये.
सुझाव:
गुथे हुये आटे को भाप में भी पकाया जा सक्ता हैं.
पपड़ी को बहुत अधिक गरम तेल और एकदम कम गरम तेल में न तलें.
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जरीन जी, आप सही समझ रही है पापड़ कम पका होने पर एसा हो सकता है.
निशा: कुसुम जी, भाप में पकाने के लिए, गुथे आटे को छलनी में रखिए, किसी बर्तन में 2 कप पानी ले लीजिये और पानी को उबलने के लिये रखिये, पानी में उबाल आने के बाद, छलनी को उसके ऊपर रख दीजिये और ढक दीजिये, 7-8 मिनिट आटे को भाप में पकने दीजिये इसके बाद इसी तरह मलमल कर चिकना करके पपड़ी बना लीजिये.
निशा: कुसुम जी, क्लिंज फिल्म ट्रान्सपेरेन्ट फिल्म होती है, जो किसी भी चीज को रैप करने या ढकने के काम में ली जाती है.
निशा: अमीता जी, आटे को मसल मसल कर चिकना करना होता है.
i
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू जी, ट्रान्सपेरेन्ट पतली पोलीथिन ले सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चित्रा जी, इसे ढककर पकाया जा सकता है.
निशा: ममता जी, जी हां इसे पालिथिन में लपेटना आवश्यक होगा.
Nisha ma'am
Nishaji- dough burbura ho raha that kya reason rice aata barik Pisa hone se Bhi burbura dough ho Sakta hai.
निशा: रेनू जी, बारीक आटा अच्छा रहता है, आटे को अच्छी तरह मसलने से वह चिकना हो जाता है.
I have tried the above recipe of rice papdi. I tried however my papdi came out hard and dough was hard after microwaving. To have to knead the dough well like we do for chappati..please advise..Reply awaited
निशा: रेनू जी, पपड़ी को धीमी आग पर तलने से वह थोड़ी सख्त बन सकती है.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
me janna chahta hu ki chawal ke kya kya item ban sakte he
vo bhi jo 10-15 din tak kharab nahi ho sakte
chawal ki jo bhi item bante ho vo please batado na
thankyou ......
निशा: चावल की चकली बनती है, चावल के आटे से सेव और चावल के आटे के लड्डू बनाये जा सकते हैं, चावल के आटे के लड्डू और चकली की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: जेबा, कोई भी सोफ्ट चावल लिया जा सकता है, बाजार से चावल का आटा मिल जाय तो उससे भी आप इन्हैं बना सकते हैं.
plzzzz aate ke papad kese bnate h wo mujhe bta dijiye
निशा: वरनिका जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: चिंकी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, आटे को भाप में पकाने के लिये किसी बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी भर कर उबलने रख दीजिए, पानी में उबाल आने पर चावल छानने वाली छलनी जो कि भगोने पर आसानी से आ जायेगी, उसमें गुथे हुये आटे को रखकर भगोने के ऊपर रख दीजिये, ऊपर से किसी प्लेट से ढककर रखिये, नीचे गैस 10 -12 मिनिट तक जलाइये, आटा भाप में पककर तैयार हो जायेगा. गैस बन्द कर दीजिये, आटे को मसल कर, बेलन से पीस कर चिकना कीजिए, और बिलकुल इसी तरह राइस पपड़ी बना लीजिये.
yadi main microwave use nahi karti hun to rice dough kaise aur kitni der steam karna chahiye?
Jo halwai ke pas mithi sonpapdi milti he vo or 1 rangi be rang ki chokoni papdi hotihe jo butter peper me 1 -1 kar ke rakhi hoti he use kuch halva kehte he vo bhi bate na
thanks
durva
Where I was incorrect.
निशा: संगीता, चावल का आटा पूरी तरह न पका हो तब पपड़ी सख्त हो सकती है.
निशा: कृ्ष्णा, चावल के आटे को भाप में पकाया जा सकता है.
निशा: जोयस, अब जैसी भी तली जाय उसी तरह खाकर खतम कीजिये, अगली बार पपड़ी को तुरन्त तल कर रखिये अच्छी पपड़ी बनेंगी.
makka papad ki recipe bi bataeye
निशा: प्रियंका, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
Please tell how to make soan papdi. Thanks
निशा: मोनिका जी हां मैं सोन पपड़ी के लिये कोशिश करूंगी.
निशा: अम्बिका, आटे को भाप में पकाने के लिये, आटा गूंथ कर गोला बनाये और चपटा कर लीजिये, अधिक आटा हो तो 2-4 गोले बनायें, किसी बर्तन में पानी भर लीजिये, उसके उपर छलनी में गोले रखें और थाली या प्लेट से ढक दीजिये, 12-15 मिनिट तक पकने दीजिये, ठंडा कीजिये और मसल कर चिकना कीजिये इसके बाद राइस पपड़ी बना लीजिये.