पनीर पसंदा - Paneer Pasanda Recipe

पनीर पसंदा सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट और रिच सब्जी हैं, पनीर पसंदा सब्जी को हम किसी भी पार्टी या किसी खास अवसर पर बना सकते हैं.
Read - Paneer Pasanda Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Pasanda
पनीर सेन्डविच बनाने के लिये
- पनीर - 300 ग्राम पनीर (एक ही टुकड़े में लीजिये)
- मैदा या कार्न फ्लोर या अरारोट - 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - आधा छोटी चम्मच
- काजू, बादाम और पिस्ते - 2 टेबल स्पून, बारीक कटे हुये
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- तेल - पनीर सेन्डविच तलने के लिये
ग्रेवी के लिये
- टमाटर - 4 ( 200 - 250 ग्राम )
- हरी मिर्च - 2
- क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि - How to make Paneer Pasanda
पनीर को आधा इंच मोटे और 1.5" *1.5 " के चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये. एक चौकोर टुकड़े को बीच से काट कर 2 तिकोने टुकड़े बना लीजिये. सारे टुकड़ों को इसी तरह काट लीजिये.
स्टफिंग बना लीजिये - How to make stuffing for Paneer Pasanda
स्टफिंग के लिये पनीर की कटिंग मिली है उसे क्रम्बल कर लीजिये, कटे हुये मेवे, अदरक, किशमिश, 1 पिंच नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, स्टफिंग तैयार है.
अरारोट में 2 -3 टेबल स्पून पानी डालकर गाड़ा चिकना घोल बना लीजिये और 1 पिंच नमक डाल कर मिला दीजिये.
पनीर सेन्डविच तैयार कीजिये - How to make Sandwich for Paneer Pasanda
पनीर का एक तिकोना टुकड़ा उठाइये, बीच का कोना हाथ में नीचे की ओर रखिये और ऊपर चौड़ाई में बीच से 2 भाग करते हुये इस तरह काटिये कि वह नीचे की ओर से जुड़ा रहे, काटने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है.
पनीर के कटे टुकड़े को खोलिये और बीच में 1- 1.5 छोटी चम्मच स्टफिंग डाल कर, एक जैसा पतला फैलाकर भर दीजिये और पनीर को दबा कर सेन्डविच तैयार कर लीजिये, तैयार सेन्डविच को किसी प्लेट में रखिये. सारे टुकड़ों को भरकर इसी प्रकार सेन्डविच बनाकर तैयार करके प्लेट में लगा लीजिये.

पनीर सेन्डविच को तलिये - Fry Paneer Pasanda Sandwich.
कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये, पनीर सेन्डविच उठाइये और अरारोट के घोल में डुबाकर स्टफिंग को बन्द कर दीजिये, और सेन्डविच को तलने के लिये गर्म तेल में डालिये, एक बार में 3-4 सेन्डविच डाल दीजिये और पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे सेन्डविच इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
ग्रेवी बनाईये - Prepare gravy for Paneer Pasanda
टमाटर को बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल हटा कर, टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सर में डालिये और बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कीजिये, तेल गर्म होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हींग डाल दीजिये, कसूरी मेथी डाल दीजिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालिये, मसाले को हल्का सा भून लीजिये. अब पिसे टमाटर ,हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये, और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे. मसाले से तेल अलग होने लगा है, मसाला भुन गया है.
मसाले में क्रीम डाल कर मिलाइये और लगातार चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक मसाले में फिर से उबाल न आ जाय. अब मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिये, गरम मसाला और नमक भी डाल दीजिये, थोड़ा सा हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में उबाल आने के बाद पनीर सेन्डविच डाल दीजिये और ग्रेवी में डुबा दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. पनीर सेन्डविच को ढककर 2 मिनिट ग्रेवी में डूबे रहने दीजिये.
पनीर पसंदा सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डालकर सब्जी की गार्निस कर दीजिये, पनीर पसंदा सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
पनीर पसन्दा ग्रेवी को आप अपनी पसन्द के अनुसार बना सकते है, ग्रेवी के लिये काजू ले सकते हैं, खरबूजे के बीज ले सकते हैं, खसखस ले सकते हैं, मावा की ग्रेवी बना सकते हैं. अलग अलग ग्रेवी बनाने के लिये वेबसाइट पर How to make Various Gravies, उसे आप पढ़ सकते हैं उसमें अच्छी जानकारी दी हुई है.
कमेंट (96)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nish ji i m impress from your website and i have web development company ... agar aap chahe to es website for responsive banwa sakti ... aur ye site automatic size ke according display hogi..
I m designer and devloper huu aur cheap rate main es site ko responsive bana sakta huuu.. with attractive look ke sath.. with fast loading... normally site loading is fine..
my email :: [email protected]
Regards,
"Raj"
निशा: दिलकुश जी, ओवन को रेसिपी में दिये हुये तापमान पर सैट कीजिये और पहले 8 या 10 मिनिट में चैक कीजिये, बाद में कुकीज के किनारे से ब्राउन होने तक चैक करते हुये कुकीज को बेक कीजिये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: दिलकुश जी, मेन्गो केक की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के सर्च बटन पर मेन्गो केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मीनाक्षी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
A very special recipe. .
निशा: रितिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आनन्द जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अदिति, जी हां ग्रेवी में आप चाहें तो ओनियन डाल सकती हैं.
निशा: पनीर पसंदा में स्टफिंग ड्राई फ्रूट की ही डाली जाती है, ड्राई फ्रूट हटाने के लिये, स्टफिंग में मटर सब्जियां, उसमें थोड़ा मावा मिलाकर यूज किये जा सकते हैं, आप अपनी पसन्द के अनुसार बनाइये, बहुत अच्छा बनेगा, धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, अरारोट की जगह कार्न फ्लोर डाला जा सकता है.
निशा: कनिका, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ललिता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हरीक्बाल जी, मेरी कोई बुक नहीं है, मेरी सारी रेसिपी वेबसाइट और यूट्यूब पर ही हैं.
Essential Ingredients - Ingredients for Paneer Pasanda
To make cheese sandwich
Cheese - 300 g cheese ( mix in one piece )
Or arrowroot flour or corn flour - 2 tbsp
Ginger paste - ½ tsp
Cashews , almonds and pistachios - 2 tbsp , chopped other
Raisins - 1 tbsp
Oil - for frying cheese sandwich
For the gravy
Tomatoes - 4 ( 200-250 g )
Green chillies - 2
Cream - 1 cup ( 200 grams )
Oil - 2-3 tbsp
Green Coriander - 2-3 tbsp finely chopped
Ginger paste - 1 tsp
Kasuri Methi - 1 tsp
Asafoetida - 1 pinch
Cumin seeds - ½ tsp
Coriander powder - 1 tsp
Red chilli powder - 1/4 tsp
Turmeric powder - 1/4 tsp
Garam Masala - 1/4 tsp
Salt - 1 tsp ( to taste )
Method - How to make Paneer Pasanda
Cheese ½ inches thick and 1.5 " * 1.5 " square and cut into pieces . A square piece cut from the middle Make 2 triangular pieces . Similarly, cut all the pieces .
Make stuffing - How to make stuffing for Paneer Pasanda
Krambl it was cutting cheese for stuffing , cover , are chopped nuts , ginger , raisins , 1 pinch salt and add a little green coriander mix of things well , stuffing is ready .
2 -3 tbsp arrowroot slurry of water and buried Make smooth and 1 pinch salt mix .
Prepare a cheese sandwich - How to make Sandwich for Paneer Pasanda
Take a triangular piece of cheese , hand corner of the bottom portion are 2 Keep up the middle to cut the width that are attached to the bottom side , cutting pattern can be seen from the video .
Open cut a piece of cheese in between 1 to 1.5 Put stuffing spoon , spread a thin Please enter the prepared sandwiches and cheese , cover pressing , keep up sandwiches in a plate . Similarly, sandwiches prepared by filling in all the pieces began to take on a plate .
The Tliye cheese sandwich - Fry Paneer Pasanda Sandwich.
Please pour the hot oil in the frying , stuffing cheese sandwich dipped in a solution of arrowroot to pick up and turn off , and put in hot oil to fry the sandwiches , sandwiches 3-4 at a time until light brown mix and turn back take out floor . Take all sandwiches prepared similarly to the bottom .
Make Gravy - Prepare gravy for Paneer Pasanda
Tomatoes and cut into large pieces , green pepper , remove the stem , tomato and green pepper Put the mixer and grind finely .
Please Heat oil in frying pan , put oil on heating cumin , roast the cumin , asafoetida mix , please Kasuri methi , turmeric powder , coriander powder and put ginger paste , spices and fry slightly . Now crushed tomatoes , green chilli paste, mix , mix red chilli powder , and spices on medium fire until Bhuniye not until oil started separating from the spices . The oil is thought to be different from spices , spice roast has .
Put the cream Milaiye spices , stir constantly until spices are then Bhuniye should not have come to the boil again . Now spice mix 1 cup water , salt, garam masala and mix well , adding a little green coriander mix well . Put the cheese sandwich in gravy boils and drowned in gravy , please , please turn off the burner . Please submerged in gravy cheese sandwich covered, for 2 minutes .
Pasanda cheese is prepared vegetable , vegetable powder and coriander in a bowl , take it out , please Garnis vegetable , vegetable cheese Pasanda chapattis , parathas , naan or rice Serve and eat with .
Suggestions :
Pasnda cheese according to your choice you can make gravy , gravy can take some cashews , pumpkin seeds can take , can take poppy seeds , milk solids can make the gravy . To make the gravy separately on the website How to make Various Gravies, has given him good information that you can read .
निशा: सोनू जी हां क्रीम की जगह घर के दूध से निकली मलाई यूज कर सकते हैं.
mene jitne v jagh khana khaya hai har kisi ke garvy ka test alg hota hai. jese maharsta me alg south me alg rajstaan me alg etc..
ya fir kis State me kon se masale jada use hote hai jisse unka test change ho jata hai uska he detail de deziye..
plese.
निशा: भावना, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा : निधि, पनीर सेन्डविच को अरारोट घोल में डुबाकर तला गया है.
m big fan of u, apki banai hui recepi se bot kuch sickhi hu n mere sasural wale bot khush ki mai itna acha bana leti hu siriouly.
but mam ek baat bataiye, apne paneer pasanda ki receipe mai arrarote ke ghol ka use kaha kiya m little confuse
निशा: निधि, पनीर के सेन्डविच को अरारोट के घोल में डुबाकर तला गया है.
Panner soft kaise banaye
Plz bataye
निशा: सरिता, पनीर की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Thanks for ur all
Wonderful recipes
निशा: ज्योत्सना, क्रीम कच्चे दूध से बनाई जाती है, इसके लिये स्पेशल मशीन आती है, और घर पर क्रीम के लिये कच्चे दूध को 8-10 घंटे के लिये बर्तन मे फ्रिज में रख दीजिये, ऊपर लेयर जमा हो जायेगी उसे उतार लीजिये, वह क्रीम है.
निशा: नेहा, आप पोस्ट को ऊपर से पढ़ेगे, उसमें अरारोट का घोल बनाया हुआ है, उसी में ये भरे हुये पनीर के टुकड़े डुबाने हैं, आप इसके लिये वीडियो भी देख सक्ते हैं, सारी चीजें क्लीअर हो जायेंगी.
निशा: सुजाता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशी, रिप्लाई करने में थोड़ी लेट हो गई हूँ, उसके लिये मुझे खेद है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.