अरहर- तूअर की दाल - Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe

📅 14 अक्टूबर 2007 👁 8.8 लाख बार देखी गई 💬 119 कमेंट ★ 4.0 (10749)

Arhar Dal Recipe

दालें हमारे रोजाना के खाने का मुख्य अंग है, ये प्रोटीन के बहुत बड़े स्रोत हैं. अरहर की दाल उत्तर भारत में प्रमुखता से खायी जाती है, इसे तुवर की दाल (Tuvar ki dal or Toor ki dal) भी कहते हैं, अरहर की दाल को हम अलग अलग तरीके से बना सकते हैं, हम दाल को पहले से ही बघार देकर बना सकते हैं और दाल बनने के बाद भी बघार बना कर डाला जा सकता है. दाल बनाते समय थोडा सा ध्यान दीजिये कि दाल ज्यादा कुक न हो जाय, दाल के दाने दिखने चाहिये और दल अच्छी तरह से पकी भी होनी चाहिये तब दाल खाने में और अधिक स्वादिष्ट लगती है, तो आईये आज अपने लंच में हम अरहर की दाल (Arhar Dal) बनायें.

Read : Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arhar Dal Recipe

  • अरहर की दाल -  150 ग्राम ( एक कप )
  • घी   - 1-2 टेबिल स्पून
  • टमाटर  -  2-3 ( मीडियम साइज )
  • हरी मिर्च -  2-3
  • अदरक  - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • हींग  - 1-2 पिंच
  • जीरा  -  आधा छोटी चम्मच
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 6-7
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक  - स्वादानुसार ( 3 /4 चम्मच )
  • हरा धनियां - 1 -2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुया)

विधि - How to make Arhar Dal Recipe

अरहर की दाल को साफ करके धो लीजिये और बनाने के 1/2 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये ( दालें पहले पानी में भिगोने से जल्दी गलती है और स्वादिष्ट भी बनती हैं).

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिये.

दाल को हम 2 तरीके से बनाते हैं.

एक तरीका:

कुकर में घी डाल कर गरम करिये, गरम घी में हींग, जीरा और राई डाल दीजिये, जीरा और राई तड़कने के बाद करी पत्ता, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल कर चमचे से मसाले को चलायें इसके बाद तुरन्त टमाटर का पेस्ट डाल दिजिये, टमाटर को पकने तक, मसाले से घी अलग होने तक 2-3 मिनिट तक भून लीजिये, टमाटर मसाला भुनने के बाद, अरहर की दाल नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये, दाल को 1-2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये.

arhar_ki_dal2_201924857.jpgअब 2 छोटे गिलास पानी ( 400 ग्राम ) डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर  2 -3  मिनिट तक  दाल पकने दीजिये.  दाल बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये.  कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये और थोड़ा सा हरा धनियां बचा लीजिये, दाल को सजाने के लिये ऊपर से डालने के लिये चाहिये.  धनियां दाल में मिला दीजिये.  आपकी अरहर की दाल तैयार है.

दूसरा तरीका:

दाल को कुकर में, 2 छोटे गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये.  कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके 2-3 मिनिट तक दाल पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये और कुकर खुलने तक, तड़का मसाला तैयार कर लीजिये.

छोटी कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी में जीरा, राई और हींग डालिये. जीरा और  राई भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनिये. टमाटर का पिसा मसाला डालिये, लाल मिर्च भी डाल दीजिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले से घी अलग दिखने लगे. 

  कुकर का ढक्कन खोल कर दाल में नमक और पानी भी आवश्यकतानुसार मिला दीजिये, और तड़का मसाला दाल में डाल दीजिये, अरहर की दाल बन कर तैयार है, दाल में हरा धनियां  डालकर मिला दीजिये.

तुरत फुरत माइक्रोवेब में चावल बनायें

अरहर की  दाल बनारहे हैं तो तुरत फुरत माइक्रोवेव में चावल भी बना डालिये

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chawal Recipe

बासमती चावल 200 ग्राम (एक कप)
घी  2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Chawal Recipe

चावलों को साफ करके धो लें, बनाने से पहले आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चावलों को पानी से निकाल कर कांच के  माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालें और 400 ग्राम (2 कप ) पानी डाल दें, घी मिलाकर ढककर माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 12 मिनिट के लिये पकायें.  एक दम खिले खिले चावल तैयार है.

तैयार दाल को प्याले में निकाल लीजिये.  हरा धनियां और 1-2 छोटी चम्मच घी डाल कर सजाइये.  गरमा गरम अरहर की दाल को चावल, चपाती या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.

अरहर की दाल गुजराती तरीके से बनाइये.

आवश्यक सामग्री

  • अरहर की दाल - 3/4 कप ( 150 ग्राम)
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • कच्चा आम - 1 मीडियम आकार का
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक काट लीजिये)
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • गुड़ - एक छोटी चम्मच
  • घी - 1-2 टेबिल स्पून
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 7-8 पत्ते (यदि आप चाहैं तो)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि

इस दाल में कच्चा आम डाल कर बना रहे हैं ( कच्चे आम को छील कर, पल्प के छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कच्चे आम की जगह दाल में इमली पल्प और कोकम का पानी या दही भी डाल जा सकता है).

अरहर की दाल को कुकर में डालिये और पर्याप्त पानी, नमक, हल्दी धनियां पाउडर और आम के टुकड़े के साथ कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी करके 2-3 मिनिट तक उबाल लीजिये.

कुकर खोलिये, गुड़, हरी मिर्च और अदरक डालकर 5 मिनिट पका लीजिये. दाल तैयार हो गई है अब हम दाल में तड़्का लगा लेते हैं.

छोटे पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये, गैस बन्द कर दीजिये और अब घी में लाल मिर्च पाउडर डालिये, इस तैयार तड़के को दाल में मिलाइये. आपकी गुजराती अरहर की दाल तैयार है.

दाल को प्याले में निकालिये तथा हरा धनियां डाल कर सजाइये.  इस अरहर की दाल के साथ चावल तो आपने बना ही लिये हैं, गरमा गरम अरहर की दाल चावल और चपाती या नान परोसिये और खाइये.

अगर आप

दाल में प्याज लहसुन डाल कर बनाना चाहते हैं तो एक प्याज और 4 लहसुन की कली छील काट कर, बघार में जीरा भुनने के बाद प्याज लहसुन डालिये और गुलाबी होने तक प्याज को भूनिये बाकी मसाले मिला दीजिये, और उपरोक्त तरीके से अरहर की दाल बना लीजिये.

समय --  20 मिनिट

चार लोगों के लिये.

Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (10749 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (119)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

neeta
i made daal , it became so watery, not happy with taste ,how can i correct it,i want to make it thick , can i put it in cooker again n boil it again so extra water can evaporate
निशा: नीता, लग रहा है कि दाल में पानी ज्यादा डल गया है, पानी को ऊपर से उतार कर, बघार लगा दीजिये और अगली बार पानी कम डालिये.
neha singh
Hello mam I open or website first time ...but u know mam when I read ur respie its too good and very simple..I try Ra's Mali its really superb..
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sangeeta
Hello Nisha ji, I prepared this dal today and it came out so well. Thank you so much for sharing such a tasty dal recipe.
निशा; संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi sharma upadhyay
Hello nisha ji Main bhi bachpan se bina pyaj or lahsun ke khana khti aayi hun or ye khana mujhe jayda testy lagta hai ...Or aapne to ise or bhi testy bana diya hai... Thank u so much nisha ji....
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bhavna Dhameja
arhar ki dal hai to kahi aur kyo jana
jyoti
hello nisha ji,
aapki dal wali recipe bahut pasand aayi mere husband ko dal bahut pasand aayi
lekin tadka lagate samay bhas bahut aati hai ghar par sabko khaasi ki prob ho jati hai.
निशा: ज्योति, तड़का में मिर्च डाली जाती हैं तब बस आती है, मिर्च सबसे बाद में डालिये, प्रोब्लम नहीं होगी.
pooja
mam aaj to dal ne swad hi bana diya thanks a lot.
Prerna Sethi
Nisha ji.. daal banate waqt saara paani cooker se seeti aate time nikalta rehta hai and saare main felta rehta hai... aisa kyu .. and iska koi soution hai kya,,, please tell me ..
निशा: प्रेरना जी, कुकर को पानी से आधा से कम 1/3 ही भरना होता है, ज्यादा भरा होने से सीटी के समय पानी बाहर निकलता है.
mona ji
Kya pyaj Ni use kiya ja skta
निशा: मनोज प्याज यूज किया जा सकता है.
Soban_mub
nisha..aisa lagta hai ki newspaper padh raha hoon . hindi kaafi shuddh hai tumhari bilkul daal ki tarah. koi kalapan nahin . ha ha
anyway gonna try it . lets see who gonna get expired first eating it.
निशा: सोबन जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
rahul
dal banane ke baad TARKA bhi tho lagaya jata hai na?

Tho TARKA kese lagaten hain pls simple bhasha may samja dijie?
निशा: राहुल दाल के लिये पहले तड़का तैयार करके और उसमें दाल डालकर पका लीजिये, या दाल पहले पका लें और बाद में तड़का लगा दिया जाय, तड़के के लिये दाल में पहले घी डालकर गरम कीजिये, हींग जीरा डालिये, करी पत्ता भी डाल दीजिये, जीरा भुनने पर, हरीमिर्च, अदरक और लालमिर्च डालकर, तड़के को दाल में मिला दीजिये, टमाटर के लिये, पिसे टमाटर इस मसाले के साथ भूनिये और टमाटर से घी अलग होने पर मसाले को दाल में डाल कर मिला दीजिए. प्याज और लहसन के लिये, जीरा भुनने के बाद 1 बारीक कटी प्याज और 4-5 कली लहसन की बारीक कटी डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और दाल में मिला दीजिये.
मंदार पुरंदरे
नमस्ते निशाजी,

पिछले कुछ सालों से आपकी यह वेबसाईट देख रहा हूँ। जिस सादगी से और प्यार से आप खाना बनाने की इस कला को पेश करती हैं, वह काबिल-ए-तारीफ़ है। और एक अच्छी बात कि आपकी प्यार भरी हिंदी भी सुनने को मिलती है। आपको बहुत शुभकामनाएँ और बहुत शुक्रिया।
मंदार पुरंदरे
निशा, पुरंदरे जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sheen
vry nce......
Akash
Bahot hi sahiii
mene aj khud apne hat se ye banaya hai mere ghar ke sadasyo ko ye bahot pasand aya thanx 4 r u....
निशा: आकाश, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
kuldeep
can you teach me how can cook the matter paneer pls
Ajay Kumar
Hi Nisha, can we make Arhar dal in Microwave? If yes, then plz explain. Thank you.
Himanshu
how to make in arhar in Ues onion
निशा: हिमांशु, दाल में तड़का लगाते समय घी या तेल में हींग जीरा डालिये, जीरा भूनने के बाद एक बारीक कटी हुई प्याज डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और फिर सभी मसाले इसी क्रम में डालते हुये दाल तैयार कर लीजिये.
ankit
nisha ji, rice microwave me banaye,
bilkul mast aur khile khile bane,ab to roj mujhe hi bnane padte hain:p
kripya ''arhar dal bhi microwave me kaise bnaye ye b bta dijiye''??
निशा: अंकित, राइस माइक्रोवेव में गैस की अपेक्षा जल्दी और अच्छे बनते हैं, लेकिन अरहर की दाल कुकर में ही जल्दी और अच्छी बनती है.
naren
hey u did a blunder on lmethod 1 saying
" After the whistle cook it for 304 minutes on a low flame. "
i think it should b 3 or 4 min ,correct it otherwise it will b problm for who will make d dal for d first time in his life :p
Rahul srivastava
Dear Nisha JI,
Thank you.I understood that cooking is a very tough work but when i saw your site it has become very simple for me.
This site is very useful for me. Thanks.
to
निशा: राहुल जी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
Fikesh
Aunty maine kisi k yahan kachche aam aur aam ki khatai vali arahar dal khai thi...Bohot tasty lagi...Kya aap hume Aam ki Khatai banana sikhayengi plz ?? Dhanayvad ....
निशा: फिकेश मैं कोशिश करूंगी.
Lata Netam
hello mam, mujhe dhabe wali dal banani sikhani hai. please help me.

निशा: लता, दाल तो इसी तरह बनती है, दाल हल्दी नमक के साथ उबालकर रख लेते हैं, परोसते समय तड़का लगाते हैं. आप भी उसमें तड़का लगाते समय थोड़ा अधिक घी, जीरा, टमाटर, हरी मिर्च, लालमिर्च, ताजा कटा हुआ हरा धनिया डालेंगी तो स्वाद बहुत अच्छा आयेगा.
siddhant
abhi kuch din phle he akele rhna shuru kia! papa ka transfer ho gaya tha maa ko saath jaana pada. khane ki badi pareshani thi. thanks a lot mam' aap bhot acche se and aasan tareeke se cooking sikhati hain!
vandana chauhan
yeppiiiiiiiii
wowwww so yammiiiiiiii.......
i love all ur recipe..
Ghazali
Hi nisha jee is Ghazali from London .i like your all recipe thanks
निशा: घजाली जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Shipra Saha
That Gujrati style is good. I am trying this today.
rounak
hello nisha ji aap ki sari recepi bahut hi easy hoti hai mujhe bahut hi pasand aati hai.....thanku nisha
निशा: रौनक, बहुत बहुत धन्यवाद.
sarla
nisha ji aaap ki sari recepi lajawab hoti h....
please dana methi ki sabji banana bata dijiye aap ki maherbaani hogi.take care
निशा: सरला, मैं कोशिश करूंगी.
raj sonar
Is daal me lavang kalimirch daalni ho to
Vineeta
mam kya daal-tadka iss dal ko hi bolte hain?
निशा. विनीत, इसमें ऊपर से घी या मक्खन का तड़का और लगा दीजिये.