अरहर- तूअर की दाल - Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe

दालें हमारे रोजाना के खाने का मुख्य अंग है, ये प्रोटीन के बहुत बड़े स्रोत हैं. अरहर की दाल उत्तर भारत में प्रमुखता से खायी जाती है, इसे तुवर की दाल (Tuvar ki dal or Toor ki dal) भी कहते हैं, अरहर की दाल को हम अलग अलग तरीके से बना सकते हैं, हम दाल को पहले से ही बघार देकर बना सकते हैं और दाल बनने के बाद भी बघार बना कर डाला जा सकता है. दाल बनाते समय थोडा सा ध्यान दीजिये कि दाल ज्यादा कुक न हो जाय, दाल के दाने दिखने चाहिये और दल अच्छी तरह से पकी भी होनी चाहिये तब दाल खाने में और अधिक स्वादिष्ट लगती है, तो आईये आज अपने लंच में हम अरहर की दाल (Arhar Dal) बनायें.
Read : Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arhar Dal Recipe
- अरहर की दाल - 150 ग्राम ( एक कप )
- घी - 1-2 टेबिल स्पून
- टमाटर - 2-3 ( मीडियम साइज )
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( 3 /4 चम्मच )
- हरा धनियां - 1 -2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुया)
विधि - How to make Arhar Dal Recipe
अरहर की दाल को साफ करके धो लीजिये और बनाने के 1/2 घंटे पहले पानी में भिगो दीजिये ( दालें पहले पानी में भिगोने से जल्दी गलती है और स्वादिष्ट भी बनती हैं).
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
दाल को हम 2 तरीके से बनाते हैं.
एक तरीका:
कुकर में घी डाल कर गरम करिये, गरम घी में हींग, जीरा और राई डाल दीजिये, जीरा और राई तड़कने के बाद करी पत्ता, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल कर चमचे से मसाले को चलायें इसके बाद तुरन्त टमाटर का पेस्ट डाल दिजिये, टमाटर को पकने तक, मसाले से घी अलग होने तक 2-3 मिनिट तक भून लीजिये, टमाटर मसाला भुनने के बाद, अरहर की दाल नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये, दाल को 1-2 मिनिट तक चमचे से चलाकर भूनिये.
अब 2 छोटे गिलास पानी ( 400 ग्राम ) डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, धीमी गैस पर 2 -3 मिनिट तक दाल पकने दीजिये. दाल बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर खोलिये और थोड़ा सा हरा धनियां बचा लीजिये, दाल को सजाने के लिये ऊपर से डालने के लिये चाहिये. धनियां दाल में मिला दीजिये. आपकी अरहर की दाल तैयार है.
दूसरा तरीका:
दाल को कुकर में, 2 छोटे गिलास पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर पकने के लिये गैस पर रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, गैस धीमी करके 2-3 मिनिट तक दाल पकाइये, गैस बन्द कर दीजिये और कुकर खुलने तक, तड़का मसाला तैयार कर लीजिये.
छोटी कड़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, घी में जीरा, राई और हींग डालिये. जीरा और राई भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर हल्का सा भूनिये. टमाटर का पिसा मसाला डालिये, लाल मिर्च भी डाल दीजिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले से घी अलग दिखने लगे.
कुकर का ढक्कन खोल कर दाल में नमक और पानी भी आवश्यकतानुसार मिला दीजिये, और तड़का मसाला दाल में डाल दीजिये, अरहर की दाल बन कर तैयार है, दाल में हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
तुरत फुरत माइक्रोवेब में चावल बनायें
अरहर की दाल बनारहे हैं तो तुरत फुरत माइक्रोवेव में चावल भी बना डालिये
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chawal Recipe
बासमती चावल 200 ग्राम (एक कप)
घी 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Chawal Recipe
चावलों को साफ करके धो लें, बनाने से पहले आधा घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चावलों को पानी से निकाल कर कांच के माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालें और 400 ग्राम (2 कप ) पानी डाल दें, घी मिलाकर ढककर माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 12 मिनिट के लिये पकायें. एक दम खिले खिले चावल तैयार है.
तैयार दाल को प्याले में निकाल लीजिये. हरा धनियां और 1-2 छोटी चम्मच घी डाल कर सजाइये. गरमा गरम अरहर की दाल को चावल, चपाती या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.
अरहर की दाल गुजराती तरीके से बनाइये.
आवश्यक सामग्री
- अरहर की दाल - 3/4 कप ( 150 ग्राम)
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- कच्चा आम - 1 मीडियम आकार का
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- गुड़ - एक छोटी चम्मच
- घी - 1-2 टेबिल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 7-8 पत्ते (यदि आप चाहैं तो)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि
इस दाल में कच्चा आम डाल कर बना रहे हैं ( कच्चे आम को छील कर, पल्प के छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये. कच्चे आम की जगह दाल में इमली पल्प और कोकम का पानी या दही भी डाल जा सकता है).
अरहर की दाल को कुकर में डालिये और पर्याप्त पानी, नमक, हल्दी धनियां पाउडर और आम के टुकड़े के साथ कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी करके 2-3 मिनिट तक उबाल लीजिये.
कुकर खोलिये, गुड़, हरी मिर्च और अदरक डालकर 5 मिनिट पका लीजिये. दाल तैयार हो गई है अब हम दाल में तड़्का लगा लेते हैं.
छोटे पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद करी पत्ता डालिये, गैस बन्द कर दीजिये और अब घी में लाल मिर्च पाउडर डालिये, इस तैयार तड़के को दाल में मिलाइये. आपकी गुजराती अरहर की दाल तैयार है.
दाल को प्याले में निकालिये तथा हरा धनियां डाल कर सजाइये. इस अरहर की दाल के साथ चावल तो आपने बना ही लिये हैं, गरमा गरम अरहर की दाल चावल और चपाती या नान परोसिये और खाइये.
अगर आप
दाल में प्याज लहसुन डाल कर बनाना चाहते हैं तो एक प्याज और 4 लहसुन की कली छील काट कर, बघार में जीरा भुनने के बाद प्याज लहसुन डालिये और गुलाबी होने तक प्याज को भूनिये बाकी मसाले मिला दीजिये, और उपरोक्त तरीके से अरहर की दाल बना लीजिये.
समय -- 20 मिनिट
चार लोगों के लिये.
Arhar Dal Recipe - Tuwar Dal Recipe- Rawa Karanji Recipe Video in Hindi
कमेंट (119)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आप अगर सिर्फ तुअर दाल बना रहे हैं तो भी आप इसी प्रकार तड़का बना कर दाल बना सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवांशी जी, आप अपने स्वादानुसर बदलाव कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वाणी जी, आप राई के बिना भी इसे बना सकती हैं.
निशा: डॉ हीना जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, धन्यवाद.
निशा: सलम जी, दाल में पहले से तेल मिल गया है कोई बात नहीं उसे धोयें और इसी तरह से बना लें, दाल अच्छी बनेगी.
निशा: अगरपाल जी, धन्यवाद.
निशा: नितिन जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: विपिन जी, मरीज को मूंग की दाल बना कर दीजिये, वह ज्यादा अच्छी होती है, मेरे वेबसाइट और चैनल पर इसकी रेसिपी उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं.
निशा: शकीर जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Maine udad ki daal banane ki kai bar kosis ki hai, but galati hi nahi hai puri tarah se kya karna hoga.
निशा: चेतन जी, उरद की दाल बहुत जल्दी गलने वाली दाल है,दाल को कुकर में बनायें, बहुत जल्दी 1 सीटी में दाल पक कर तैयार हो जाती है.
निशा: मोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, डाल सकते हैं.
निशा: विशाल जी, दाल पकने बाद खटाई डाल कर उसे थोड़ा सा और पका लीजिये, और खटाई को तड़के में भी डाला जा सकता है.
निशा: रसना जी, आप एसा मत सोचिये कि सब्जी आपसे बिगड जाती है, रेसिपी देखिये और जो भी बनाना हो बनायें, आप बहुत अच्छा बनायेंगी.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राहुल जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर रैसिपी देख सकते हैं.