बेसन की नानखताई बिना ओवन के - Nan Khatai Recipe without Oven

नानखताई हम ओवन में बनाते हैं, बहुत अच्छी नानखताई बनती है, लेकिन यह नानखताई को गैस पर किसी भारी तले के बर्तन या कुकर में में बना सकते हैं. बिना ओवन के भी यह नानखताई उतनी ही अच्छी बनती है जितनी ओवन में. आज हम बिना ओवन के पैन में बेसन की नानखताई बनायेंगे.
Read : Nan Khatati Recipe without Oven in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients
- बेसन - 1 कप (125 ग्राम)
- पाउडर चीनी - आधा कप (125 ग्राम)
- देशी घी या वेजिटेबल घी- आधा कप ( 125 ग्राम )
- बेकिंग पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 4-5
- पिस्ते - 4-5
विधि - How to make nan khatai without oven in pan
छोटी इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. घी को पिघला लीजिये.
बेसन और चीनी को मिक्स कर लीजिये, बेकिंग पाउडर और छोटी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये. पिघला घी रूम तापमान पर, 2-3 चम्मच प्याली में बचाते हुये, बेसन मिक्स में डालिये और हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये नरम गुथा हुआ आटा जैसा होने तक तैयार कर लीजिये, आटा अच्छी तरह गुथ गया है तो उसमें बचा हुआ घी मत मिलाइये.
भारी और समतल तले का बर्तन गैस पर रखिये, 300 - 400 ग्राम नमक डाल कर तले में एक जैसा फैला लीजिये, बीच में एक जाली स्टेन्ड रख दीजिये जिसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखेंगे, और धीमी गैस पर बर्तन को ढककर गरम होने दीजिये, जब तक बर्तन गर्म होता है, तब तक नानखताई बनाकर प्लेट में लागा लीजिये.

प्लेट में घी डालकर चारों ओर लगाकर चिकना कीजिये. डोह से थोड़ा सा डोह निकाल कर दोनों हाथों से गोल कीजिये, गोले को एक हथेली पर रखकर दूसरी हथेली से हल्का सा दबा कर चपटा कर दीजिये, और ट्रे में रखिये, इसी तरह से सारी नानखताई बना कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये. ट्रे या प्लेट के भरने पर प्लेट को जो बर्तन गैस पर अब गरम हो चुका उसमें जाली स्टेन्ड के ऊपर रख दीजिये, बर्तन को ऊपर से अच्छी तरह ढक दीजिये.
धीमी गैस पर नानखताई को 15 मिनिट तक बेक होने दीजिये, 15 मिनिट बाद नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई अच्छी तरह फूल गई है, और नीचे की ओर से हल्की सी ब्राउन हो गई है तब वह बेक हो गई है, अगर वह बिलकुल भी नीचे की ओर से ब्राउन नहीं हुई है तब उसे और 3-4 मिनिट के लिये धीमी गैस पर और बेक होने दीजिये. अब नानखताई को चैक कीजिये, नानखताई बेक होकर तैयार हो गई है, नानखताई को बेक होने में 15-20 मिनिट लग जाते हैं.
नानखताई ठंडी होने के बाद प्लेट से निकाल कर किसी प्याले या दूसरी प्लेट में रख लीजिये, बहुत स्वादिष्ट और अच्छी नानखताई बनकर तैयार है. नानखताई पूरी तरह ठंडी होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 2 माह से भी अधिक दिनों तक रख कर खाते रहिये.

सुझाव:
नानखताई को बेसन से , बेसन और मैदा मिलाकर, बेसन और सूजी मिलाकर, बेसन, मैदा और सूजी मिलाकर या अकेले मैदा से, मैदा और सूजी मिलाकर अपने पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है.
गुंथे हुये आटे में अगर थोड़ा घी अधिक है तो नानखताई, फूलने के वजाय चपती पतली सी बनेगी, थोड़ा बेसन मिलाकर गुंथे हुये आटे को सही किया जा सकता है.
अगर गुंथे हुये आटे में घी मात्रा थोड़ी कम है तब नानखताई में क्रेक आ जाते हैं तो थोड़ा सा घी मिलाकर गुंथे हुये आटे को ठीक किया जा सकता है.
Besan Nankhatai Recipe video
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शालिनी जी, नानखताई खट्टे तो नहीं होने चाहिये, इसमें हमने कुछ भी खट्टा नहीं डाला है, और अगर ये कच्चे लग रहे हैं तो इन्हैं थोड़ा सा और बेक कर सकते हैं, अगली बार आप और अच्छे नानखताई बनायेंगी.
Mam mera question hai ki hum esko soda pani ki Botel say aate ko tyar kr skte hai ..
Plz mam give me ans...
निशा: दीपक जी, इसके लिये सोडा पानी यूज नहीं किया जाता.
निशा: शालिनी जी, चीजें ग्राम में वजन में सभी बराबर है लेकिन कप से नापने पर एक कप में मैदा 110-125 ग्राम आती है लेकिन घी 250 ग्राम आता है इसलिये कप से गई मात्रा अलग है.
निशा: आक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रणाली, नानखताई को भाप में नहीं पकाया जाता है.
निशा: नवीन जी, तीनों आटे 3:2:1 मैदा, बेसन, मैदा ले लीजिये. कुकर के ढक्कन से सीटी हटानी होती है.
निशा: प्रिया जी, कन्डेन्स्ड मिल्क को केक, मफिन, हल्वा या ख्रीर किसी में भी यूज किया जा सकता है.
निशा: अंजली जी, मैदा की नानखताई बहुत अच्छी बनती है, मैदा - 100 ग्राम, घी - 100 ग्राम, पाउडर चीनी -100 ग्राम, तीनों चीजें बराबर लेनी है.
निशा: वर्षा जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर नानखताई बनाई जाती है, और इस मोड पर नानखताई को बिलकुल ओवन की तरह ही बनाते हैं.
निशा: हार्दिक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहिनी जी, मीठा कम किया जा सकता है, चीनी कम होने से नानखताई थोड़ी कम मीठी बनेगी.
I try many of ur recipe which turns out good
i tried besan nankhatai . I followed the instruction to make nankhatai , aftercooking for 15 min i checked it was very soft so i kept for further 5 when tried removing, it broek and was totally in granual form. plz guide me where have i gone wrong
निशा: मल्लिका जी, लग रहा है कि आपने गरम गरम नानखताई को ट्रे निकालने की कोशिश की है, ट्रे को ठंडा होने के बाद नानखताई को निकालें, बिलकुल नहीं टूटती.
निशा: अहाना जी, नानखताई को माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह ही बनाया जा सकता है, और ओवन में नानखताई रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर नानखताई लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: राधिका जी, 10-15 मिनिट बाद बना लीजिये, नानखताई अच्छी बनेंगी.
निशा: महक जी, नानखताई हल्की से ज्यादा सिकने के कारण एसा हो सकता है.
निशा: अनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आपको तारीफ मिल रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Besan ko pure ghee se hi liquid banana h ya dudh ya kuch or use kr sakte h?
निशा: श्वेता जी इसे घी से ही गूंथना है.
निशा: पंकज, कोई छोटी प्लेट भी रखी जा सकती है.
निशा: गोपी, जाली स्टेन्ड लगाने से नानखताई अच्छी बेक होती है.
निशा: सुनीता जी, बेकिंग सोडा खाने का सोडा होता है.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, , बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शामभवी जी, नमक को तवे पर नहीं भारी तले के एसे बर्तन में डालना होता है जिसके अन्दर नानखताई की प्लेट रखी जा सके, नमक से कोई बर्तन खराब नहीं होता.
निशा: कविता जी, बिलकुल सही कह रही हैं कि नानखताई बेसन लड्डू का स्वाद देती है, बहुत बहुत धन्यवाद.