मैसूर पाक - Mysore Pak Recipe

दक्षिण भारत की खास मिठाई मैसूर पाक़ को किसी भी स्पेशल अवसर या किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है. मावा और पानी न होने की वजह से मैसूर पाक की सैल्फ लाइफ बहुत अधिक है.
Read : Mysore Pak Recipe in English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Mysore Pak Recipe
- बेसन - 1 .5 कप ( 150 ग्राम )
- चीनी - 1.5 कप ( 300 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- रिफाइन्ड तेल - 1 कप ( 200 ग्राम)
- इलाइची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Mysore Pak
चीनी की चाशनी बना लीजिये, चीनी को किसी बड़ी भारे तले की कढ़ाई में डालिये, आधा कप पानी डालिये और चीनी को घुलने तक चाशनी को पकने दीजिये.
बेसन को किसी प्याले में डालिये, आधा तेल मिला कर घोल बना लीजिये. दूसरी कढ़ाई में घी पिघलने के लिये रख दीजिय, घी पिघलने के बाद बचा हुआ तेल घी में डाल दीजिये और गरम होने दीजिये.
चाशनी को चैक कर लीजिये, चाशनी की एक बूद प्याली में डालिये, उंगली और अंगूठे की सहायता से चिकपा कर देखिये कि चाशनी में अच्छा लम्बा ताल निकलना चाहिये, चाशनी बन कर तैयार है.
चाशनी में बेसन का घोल डालिये और लगातार चलाते हुये भूनिये, ध्यान रहे कि बेसन कढ़ाई के तले में लगना नहीं चाहिये. दूसरी तरफ गरम हो रहे घी से चमचे से घी भर कर बेसन वाली कढ़ाई में डालिये, और बेसन को लगातार चलाते हुये भूनते रहिये, गैस धीमी और मीडियम ही रखिये. चम़चे से गरम गरम घी बेसन में डालते जाइये और बेसन को दूसरे हाथ से भूनते रहिये. बेसन फूलने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदलने लगे, फूलते बेसन में जाली बनने लगे, बस हमारा मैसूर पाक बनकर तैयार है.

जिस थाली या ट्रे में मैसूर पाक जमाना हो उसमें थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिये. गरम गरम जाली पड़ते बेसन को थाली में डालिये और थाली को खटखटा कर एक जैसा कर दीजिये. 5-10 मिनिट में मैसूर पाक हल्का ठंडा हो जाता है, मैसूर पाक को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये और मैसूर पाक के जमने पर टुकड़े अलग कर लीजिये. बहुत ही अच्छा मैसूर पाक बनकर तैयार है.
मैसूर पाक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और महिने भर तक जब भी मैसूर पाक खाने का मन हो कन्टेनर से निकालिये और खाते रहिये.
सुझाव:
- बेसन को धीमी और मीडियम गैस पर भूनिये, बेसन भूनते समय कलछी को कढ़ाई के तले तल लगाकर पूरे ध्यान से चलाइये. बेसन कढ़ाई के तले में लगे नही.
- बेसन में डालने वाला घी डालते समय अच्छा गरम होना चाहिये.
- मैसूर पाक अच्छा बने उसके लिये बेसन फूलने पर जल्दी जल्दी चलाते हुये भूनिये और जैसे ही बेसन में जाली दिखाई देने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदले तुरन्त मैसूर पाक को थाली में जमाने के लिये निकालिये.
कमेंट (156)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks
Neeta
Ek aur baat, agar aapki site me comment wale space me emoticons bhi add kar diye jaye to ye aur interesting ban jayegi....lots of love....
निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pls confirm
निशा: सुषमा, बेसन का घोल सिर्फ तेल में बनाना है, पानी बिलकुल नहीं डालना है.
निशा: ममता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जोयस, मुझे बहुत खुशी हुई, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशिका, ये सारी मेहनत आपकी है, आपने सारा कुछ इतना अच्छा बनाकर सबको खिलाया, मुझे बहुत खुशी हो रही है, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निहारिका, आलू के पापड़ और साबूदाने के पापड़ की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Nisha ji maine Orange ke chhilke ke bare me kafi suna h, organge ke chhilke ka hum use kaise karen, please ap help kiziye.
aaj mene mysore pak banya hai aapki recipe ko dekh kar or wo bahut bahut acha bana hai thank you so much nisha ji mainne aapki website se bahut kuch sikha hai aapka bahut bahut dhanyawaad .........
निशा: काजल, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks for tasty sweet.
Mam, kya देशी घी and रिफाइन्ड तेल ek saath milane par health ke liye nuksaan nahi karte hai. Please tell me.
निशा: गौरी बिलकुल नुकसान नहीं करते हैं.
Thanks for tasty sweet.
Mam, देशी घी and रिफाइन्ड तेल ek saath milane par health ke liye nuksaan nahi karte hai. Please tell me.
निशा: गौरी, बिलकुल भी नुकसान नहीं करते.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सामी, बनाया जा सकता है.
निशा: जोयस बेसन को पहले भूनने की आवश्यकता नहीं हैं, बेसन पूरी तरह चाशनी के साथ भुन जाता है.
निशा: वर्षा, इसमें नार्मल बेसन लिया जाता है.