मैसूर पाक - Mysore Pak Recipe

दक्षिण भारत की खास मिठाई मैसूर पाक़ को किसी भी स्पेशल अवसर या किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है. मावा और पानी न होने की वजह से मैसूर पाक की सैल्फ लाइफ बहुत अधिक है.
Read : Mysore Pak Recipe in English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Mysore Pak Recipe
- बेसन - 1 .5 कप ( 150 ग्राम )
- चीनी - 1.5 कप ( 300 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- रिफाइन्ड तेल - 1 कप ( 200 ग्राम)
- इलाइची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Mysore Pak
चीनी की चाशनी बना लीजिये, चीनी को किसी बड़ी भारे तले की कढ़ाई में डालिये, आधा कप पानी डालिये और चीनी को घुलने तक चाशनी को पकने दीजिये.
बेसन को किसी प्याले में डालिये, आधा तेल मिला कर घोल बना लीजिये. दूसरी कढ़ाई में घी पिघलने के लिये रख दीजिय, घी पिघलने के बाद बचा हुआ तेल घी में डाल दीजिये और गरम होने दीजिये.
चाशनी को चैक कर लीजिये, चाशनी की एक बूद प्याली में डालिये, उंगली और अंगूठे की सहायता से चिकपा कर देखिये कि चाशनी में अच्छा लम्बा ताल निकलना चाहिये, चाशनी बन कर तैयार है.
चाशनी में बेसन का घोल डालिये और लगातार चलाते हुये भूनिये, ध्यान रहे कि बेसन कढ़ाई के तले में लगना नहीं चाहिये. दूसरी तरफ गरम हो रहे घी से चमचे से घी भर कर बेसन वाली कढ़ाई में डालिये, और बेसन को लगातार चलाते हुये भूनते रहिये, गैस धीमी और मीडियम ही रखिये. चम़चे से गरम गरम घी बेसन में डालते जाइये और बेसन को दूसरे हाथ से भूनते रहिये. बेसन फूलने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदलने लगे, फूलते बेसन में जाली बनने लगे, बस हमारा मैसूर पाक बनकर तैयार है.

जिस थाली या ट्रे में मैसूर पाक जमाना हो उसमें थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिये. गरम गरम जाली पड़ते बेसन को थाली में डालिये और थाली को खटखटा कर एक जैसा कर दीजिये. 5-10 मिनिट में मैसूर पाक हल्का ठंडा हो जाता है, मैसूर पाक को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये और मैसूर पाक के जमने पर टुकड़े अलग कर लीजिये. बहुत ही अच्छा मैसूर पाक बनकर तैयार है.
मैसूर पाक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और महिने भर तक जब भी मैसूर पाक खाने का मन हो कन्टेनर से निकालिये और खाते रहिये.
सुझाव:
- बेसन को धीमी और मीडियम गैस पर भूनिये, बेसन भूनते समय कलछी को कढ़ाई के तले तल लगाकर पूरे ध्यान से चलाइये. बेसन कढ़ाई के तले में लगे नही.
- बेसन में डालने वाला घी डालते समय अच्छा गरम होना चाहिये.
- मैसूर पाक अच्छा बने उसके लिये बेसन फूलने पर जल्दी जल्दी चलाते हुये भूनिये और जैसे ही बेसन में जाली दिखाई देने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदले तुरन्त मैसूर पाक को थाली में जमाने के लिये निकालिये.
कमेंट (156)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मधुलिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विरेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवम जी, मैसूर पाक में घी की मात्रा बराबर लीजिये, घी कम होने या उसको बहुत अधिक पकाने से वह सख्त हो सकता है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
आपका बहुत बहुत धन्यवाद्
निशा: विथिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx nisha Ji for your reply. I will try it again.
Hello mam I try Mysore pak today first time. It made good but leave oil and I read in a comment as you tell that add some water and cook again but this time it totally spoil and leave more and more oil what can I do
निशा: सुमन जी, पानी डालने के बाद मिश्रण में झाग आने लगते हैं उसे थोड़ा पकायें झाग हल्के कम हो जायें लेकिन मिश्रण फूलता रहे तुरन्त उसे जमा दीजिये, अगर आप इसे थोड़ा और पकाने की कोशिश करेंगी, तब इसमें फिर से घी निकलने लगेगा, थोड़ा सा इस पर ध्यान दीजिये आप बहुत अच्छा मैसूर पाक बनायेंगी.
Mam mere masore pak me holes nahi bane hain simple barfi jaisi dikh rahi hai ,plz give me some tips to make small small holes in that like market m
Pak
निशा: अनीता जी, मैसूर पाक जब पक कर फूलता है, तभी उसे प्लेट में डालकर जमा दिया जाता है, इसके बीच में हवा रहने के कारण इसमें होल बन जाते हैं. जमाने में इसे लगभग 2 इंच मोटा जमायें तो ये बीच से अलग कलर का दिखाई देता है.
Thank you i like your recipe ....
MAM KYA BESHAN KE GHOL KO BUS OIL KI HELP SE GHOLNA H YA FIR USSE GHOLNE KE LIYE PANI KA USE B KARNA H.
निशा: अमरिता जी, घोल में पानी नहीं डालना है.
thank u very much....mam? When I thick new receipe I c first your videoes....nice of u mam
निशा: उमाजी,बहुत बहुत धन्यवाद.
namste nishaji apki batai hui sbhi recipe awesome h bahut simple tarika h apke samjhane ka . mene apki bahut si recipe try ki sb bahut achi bani thanx a lot.
निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi mam, i had made mysour pak using ur recipe and its too nice to tset but its not have that jali like n crispy ness like we have inthe one we bye from sweet mart but it's toogood in tast..please tell me how should we getthat jali n ccrispness
निशा: प्राची जी, यदि आप मिश्रण जैसे ही फूल कर आयेगा और आप इसे तुरन्त जमा देंगी तब इसमें जाली बन जाती है, और अगर ये 2.5 या 3 इंच मोटा जमायें तब ये अन्दर से थोड़ा डार्क कलर का हो जाता है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छा मैसूर पाक बनाने लगेंगी.
I liked this dish so much
Hello nisha ji meine masoor pak bnayeya par theek nahi bna thora danedar sa ho gayeya pta nahi kio
निशा: शामभवी जी, ग्राम में भी बेसन की मात्रा दी गई है, आप वेट करके बेसन ले सकती है.
निशा: समर जी, प्लीज इसके लिये मेरा वीडियो देख लीजिये, इससे ये सारी चीजें बिलकुल क्लीयर हो जायेंगी.
निशा: वैशाली जी, चाशनी बनाने का तरीका वेबसाइट और चैनल पर दिया हुआ है, सर्च बटन पर चाशनी कैसे बनाये, लिखकर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को खोजा सकता है.
thank you so much n lots of love....
निशा: नूतन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुशबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं ये रीसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: खुशबू, आप इसे थोड़ा और पकाइये और जब झाग आकर मैसूर पाक फूलने लगता है, उसका कलर भी थोड़ा बदल जाता है, तब उसे घी लगे ट्रे में जमा दीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
निशा: राखी, मैसूर पाक थोड़ा क्रिस्पी ही बनता है, इस बार आप इसे खाकर खतम कीजिये और अगली बार थोड़ी पहले इसे जमा देंगी तो थोड़ा नरम मैसूर पाक बन जायेगा.
mi banvali chan zali
निशा: सोनक जी, बेसन के चाशनी में घुलने के बाद, उसके ऊपर गरम गरम घी डालते हुये, चलाते हुये मैसूर पाक को तब तक पकाना है जब तक कि वह अच्छी तरह फूलने न लगे और हल्का सा कलर डार्क भी हो जाये.
निशा: राजश्री जी, कई बार चीजें अच्छी नहीं बनती हैं, लेकिन थोड़ी से प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम सोल्ब हो जाती है.
निशा: भावना जी, मैसूर पाक में घी की मात्रा बराबर लीजिये, घी कम होने या उसको बहुत अधिक पकाने से वह सख्त हो सकता है.