हरे चने की बर्फी - Green Chickpea Burfi Recipe - Garbanzo Burfi Recipe

📅 7 मार्च 2013 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 44 कमेंट ★ 4.2 (4817)


हरे चने यानी होले या छोलिया से पनीर छोलिया करी, छोलिया परांठे, हरे चने की कचौरी, हरे चने का निमौना, या हरे चने की कढी तो बनती ही है हरे चने की मिठाईयां, खास तौर पर हरे चने की बर्फी भी बहुत स्वादिष्ट बनती है. इस साल होली पर होले (Green Chickpea) की बर्फी अवश्य बनाकर देखियेगा.

Read : Green Chickpea Burfi Recipe - Garbanzo Burfi Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chickpea Burfi

  • हरे चने - 1 कप (150 ग्राम)
  • मावा - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • देशी घी - 2-3 टेबल स्पून
  • काजू - 8-10
  • बादाम - 8-10
  • छोटी इलाइची - 4

विधि - how to make Green Chickpea Burfi

हरे चने धो कर छलनी में रख दीजिये, पानी सूखने पर हल्के दरदरे पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
काजू और बादाम मो पतला पतला काट लीजिये. इलाइची को छील कर बारीक कूट लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई गरम कीजिये, घी डालकर मेल्ट होने दीजिये. चने का पेस्ट कढ़ाई में डालिये और लगातार चलाते हुये, चने का हल्का सा कलर चेन्ज होने, यानि कि डार्क कलर होने तक, अच्छी महक आने तक, पेस्ट कढ़ाई से नहीं चिपके तब तक भून कर तैयार कर लीजिये. भुने चने के पेस्ट को प्याले में निकाल कर रख लीजिये.


मावा को क्रम्बल करके कढ़ाई में डालिये और लगातार चलाते हुये, मावा का हल्का सा कलर चेन्ज होने तक और मावा से घी निकलने तक मावा को भून कर तैयार कर लीजिये. मावा भूनने के बाद कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये और चलाते हुये मावा को ठंडा होने दीजिये. मावा ठंडा होने के बाद चने का पेस्ट और पाउडर चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, आधे कटे काजू बादाम और इलाइची पाउडर भी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये.

किसी प्लेट या ट्रे में जिसमें बर्फी जमा रहें हैं, उसमें थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिये. बर्फी के मिश्रण को प्लेट में डालिये और एक जैसा करके 1/2 इंच की मोटाई में जमा दीजिये. बर्फी के ऊपर बचे हुये काजू बादाम डालकर चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमाने के लिये ठंडी जगह पर रख दीजिये.
बर्फी जमने के बाद अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.

सुझाव: चने का पेस्ट और मावा धीमी और मीडियम गैस पर भूनिये. मावा ठंडा होने पर ही चीनी पाउडर और चने का पेस्ट मिलाइये. ड्राई फ्रूट अपनी पसन्द के अनुसार डाल सकते हैं.

Green Chickpea Purfi Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (4817 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (44)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anuradha Mishra
yhahre chne nhi milte
निशा: अनुराधा, हरे मटर के दाने से भी इसी तरह बर्फी बनाई जा सकती है.
Nidhi
Hello Nisha ji.plz tell me that shahi tukra banane k liye kitne taar ki chasni use krni padti hai .plz reply
निशा: निधि, शाही टुकड़ा के लिये 1 तार की चाशनी यूज करनी होती है, आप जल्दी ही मेरे चेनल पर शाही टुकड़ा का वीडियो देख सकेंगी.
shraddha
hello mam,
i love ur all recipes .can u plz give us curry or salty item of hara chana as soon as possible
निशा: श्रद्धा, मैं कोशिश करती हूँ.
noopur gupta
dear mam,i have 1 first time saw yur website.its very useful.i made a few thanks a lot.

निशा: नूपुर, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mehak
Mam its really very new recipe...and Shivratri is about to come....so I will try it surely :)
निशा: महक, बहुत बहुत धन्यवाद.
bharti joshi
mam main aapki fan hun....aapki site best site hai....aapki recipe lajawab hoti hai...mam pls hare chane ki chatni ki bhi recipe bataiye.
निशा: भारती मैं कोशिश करती हूँ.
priya
apki recipe mai 3years se bana rahi hu,bahut achche bante hai, kya hare chane ki jagah hare matar use kar sakte hai,yahan green chane nahi milte.
निशा: प्रिया, आप हरे मटर से बिलकुल इसी तरह बर्फी बना सकते हैं, हमने ये वीडियो में भी बताया है.
Joyce
Nice dish mam, kya lal chane se bhi ye dish bana sakte hai, agar ha to swad me kuch antar nahi parega na?

निशा: जोयस, लाल चने से ये बर्फी नहीं बना सकते हैं. चने के वजाय बेसन की बर्फी बनाते हैं.
Sangita
wow this is such a lovely recipe, I never made cholia Green chickpea barfi but going to try this version soon :)
Avani Shah
This looks simply mouthwatering. Wish I get a slice rite now,my all time favorite Garbanzo Burfi.
Anuradha
Very tempting and appealing sweet !!! I think it would take very little time in making too. Love it anytime !!!!
निशा: अनुराधा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Swapna
That's an delectable barfi... Can I add coconut in this barfi? I love the coconut crunch in sweet....
निशा: स्वपना जी, कोकोनट डाला जा सकता है.
Namrata
Cholia barfi a new dish for me. I'll try to make it this weekend.