हरे चने की बर्फी - Green Chickpea Burfi Recipe - Garbanzo Burfi Recipe

हरे चने यानी होले या छोलिया से पनीर छोलिया करी, छोलिया परांठे, हरे चने की कचौरी, हरे चने का निमौना, या हरे चने की कढी तो बनती ही है हरे चने की मिठाईयां, खास तौर पर हरे चने की बर्फी भी बहुत स्वादिष्ट बनती है. इस साल होली पर होले (Green Chickpea) की बर्फी अवश्य बनाकर देखियेगा.
Read : Green Chickpea Burfi Recipe - Garbanzo Burfi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chickpea Burfi
- हरे चने - 1 कप (150 ग्राम)
- मावा - 3/4 कप (150 ग्राम)
- पाउडर चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- देशी घी - 2-3 टेबल स्पून
- काजू - 8-10
- बादाम - 8-10
- छोटी इलाइची - 4
विधि - how to make Green Chickpea Burfi
हरे चने धो कर छलनी में रख दीजिये, पानी सूखने पर हल्के दरदरे पीस कर पेस्ट बना लीजिये.
काजू और बादाम मो पतला पतला काट लीजिये. इलाइची को छील कर बारीक कूट लीजिये.
भारी तले की कढ़ाई गरम कीजिये, घी डालकर मेल्ट होने दीजिये. चने का पेस्ट कढ़ाई में डालिये और लगातार चलाते हुये, चने का हल्का सा कलर चेन्ज होने, यानि कि डार्क कलर होने तक, अच्छी महक आने तक, पेस्ट कढ़ाई से नहीं चिपके तब तक भून कर तैयार कर लीजिये. भुने चने के पेस्ट को प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

मावा को क्रम्बल करके कढ़ाई में डालिये और लगातार चलाते हुये, मावा का हल्का सा कलर चेन्ज होने तक और मावा से घी निकलने तक मावा को भून कर तैयार कर लीजिये. मावा भूनने के बाद कढ़ाई को गैस से उतार लीजिये और चलाते हुये मावा को ठंडा होने दीजिये. मावा ठंडा होने के बाद चने का पेस्ट और पाउडर चीनी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, आधे कटे काजू बादाम और इलाइची पाउडर भी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये.
किसी प्लेट या ट्रे में जिसमें बर्फी जमा रहें हैं, उसमें थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिये. बर्फी के मिश्रण को प्लेट में डालिये और एक जैसा करके 1/2 इंच की मोटाई में जमा दीजिये. बर्फी के ऊपर बचे हुये काजू बादाम डालकर चम्मच से दबा दीजिये. बर्फी को जमाने के लिये ठंडी जगह पर रख दीजिये.
बर्फी जमने के बाद अपने मन पसन्द टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिये.
सुझाव: चने का पेस्ट और मावा धीमी और मीडियम गैस पर भूनिये. मावा ठंडा होने पर ही चीनी पाउडर और चने का पेस्ट मिलाइये. ड्राई फ्रूट अपनी पसन्द के अनुसार डाल सकते हैं.
कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
ve ki chain banati ho to chasni kabhi kadak kabhi nurm ho jati hai me kya karu
निशा: स्वपनिल जी, थोड़ी मेहनत और प्रेक्टिस के बाद सब ठीक होने लगता है.
निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी हां मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: रुबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, मिल्का का मावा बनाकर यूज किया जा सकता है, मावा बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया है.
pls reply urgently.
Regards
Durva
निशा: दुर्वा जी, सुखे हरे चने को पानी में भिगो कर पीस कर इसी प्रकार से बर्फी बना सकते हैं.
निशा: रेनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी हां अवश्य बनाया जा सकता है,मावा हलवा का स्वाद बड़ाने के लिये डाला जाता है,
निशा: दुर्वा जी, बर्फी को बाहर ही रखें वह आसानी से सैट हो जाती है, और अगर नहीं हो रही है तो इसे आप फ्रिज में रख सकते हैं, फ्रीजर में नहीं रखना होता.
निशा: राम किशन जी, आपको मेरा बहुत प्यार और धन्यवाद
निशा: मोना, मावा डेयरी पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: नेहा, हरा चना (छोलिया ) ही बर्फी के लिये हैं.
Hello
Hare chane ki burfi ki receipe se lagta hai ki appko aise receipe ke liye award mila hoga.
Really i love your receipes.
thank you very much.
निशा: प्रीती, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mene barfi jab bani to chashni li 1 1/2 tar ki chasni li to vo dili ho gayi , bad me goli ki chasni li to vo tied ho gayi jam nahi payi
निशा: प्रतिभा, चाशनी थोड़ी भी कम ज्यादा पके तो बर्फी अच्छी नहीं जमती, इन चीजों के लिये थोड़ी सी प्रेक्टिस की आवश्यकता होती है.
निशा: संजय, चाशनी से बर्फी बनाने के लिये मावा और हरे चने के पेस्ट को अलग अलग भून कर, चीनी की 3 तार की चाशनी बनाइये और चाशनी के हल्का गरम रहने पर सारी चीजों को मिक्स करके बर्फी जमा दीजिये.
aapki sabhi recipes bahut sunder and easy making hoti hai im very thankful for u
निशा: सुरेखा जी आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपाशा, जी हां बिलकुल बना सकती हैं, धन्यवाद.
kya aap mashroom ki kuch recipie
bata sakti hai