नूडल स्प्रिंग रोल - Noodles Spring Rolls Recipe

बच्चों और यंग जनरेशन को नूडल्स स्प्रिंग रोल बहुत पसन्द आते हैं. हम वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Rolls) बना चुके हैं, जिसके लिये रैपर हमने मैदा घोल कर तवे पर फैला कर बनाये थे, आज हम रैपर मैदा को बेल कर तवे पर सेक कर तैयार करेंगे.
Read : Noodles Spring Rolls Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Spring Rolls
आटा लगाने के लिये
- मैदा - 1 कप
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच नमक
- तेल - 2 छोटे चम्मच
स्टफिंग के लिये
- नूडल - 1 कप उबाले हुये
- पनीर - 1/4 कप छोटे टुकड़े में कटा हुआ
- पत्ता गोभी - आधा कप बारीक कटी हुई
- मटर के दाने - 1/4 कप
- शिमला मिर्च - 1 /4 कप बारीक कटी हुई
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ या 1/2 छोटी चम्मच पेस्ट
- नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच या 1 छोटी चम्मच सिरका
- सोया सोस - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल - स्टफिंग के बनाने लिये और स्प्रिंग रोल को तलने के लिये
विधि - How to make Noodles Spring Rolls
आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये: मैदा को किसी बड़े प्याले में डालकर तेल और नमक डालकर मिक्स कर लीजिये. थोड़ा थोड़ा हल्का गरम पानी डालते हुये नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये (इतना आट गूथने में आधा कप से थोड़ा कम पानी लग जायेगा). आटे को 10-15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

स्टफिंग - How to make Stuffing for Noodles Spring Rolls
पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट, हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिये, मटर के दाने डालकर 2 मिनिट ढककर भून लीजिये, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर एक डेड़ मिनिट भून लीजिये, पनीर डाल दीजिये, नमक, काली मिर्च, नूडल, सोया सास और नीबू का रस, हरा धनियां डाल कर सारी चीजों को मिक्स होने तक पका लीजिये. स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये.

रैपर - How to make Wrappers for Noodles Spring Rolls
मैदा से छोटी छोटी एक बड़े बेर के बराबर की लोई (गोले) बनाकर तैयार कर लीजिये (इतने आटे से 14 लोई बनकर तैयार हो गई हैं). एक लोई को उठाइये, सूखा मैदा में लपेट कर 5-6 इंच के व्यास में पतला बेलिये, बेली हुई पूरी को अलग प्लेट में रख दीजिये. दूसरी पूरी भी इसी आकार की पतली पूरी बेल कर तैयार कर लीजिये. अब इस पूरी के ऊपर आधा छोटी चम्मच तेल डालकर सारी ओर फैलाइये, पहले पूरी जो हमने बेल कर अलग रख दी थी उस पूरी को इसके ऊपर रखकर, दबाकर, किनारे से बेलते हुये और पतला 8-10 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लीजिये. बेली हुई पूरी को हल्के गर्म तवा पर डालिये और नीचे की ओर से हल्का सा सिकने पर पलट कर दूसरी ओर भी बिलकुल हल्का सा सेक कर उतार कर प्लेट में रख लीजिये, ये 2 रैपर एक साथ सिक कर तैयार हो गये हैं, सारे रैपर इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.

स्प्रिंग रोल भर कर तैयार कीजिये:
स्टफिंग और रैपर तैयार है. 1 टेबल स्पून मैदा का गाढ़ा घोल बना लीजिये, जिससे रोल को चिपकाइये. रैपर को खोलिये, और एक रैपर को चकले पर अन्दर की सतह ऊपर करते हुये रखिये, 2 चम्मच स्टफिंग रैपर के ऊपर की ओर किनारा थोड़ा छोड़ते हुये, पतला फैलाते हुये रखिये. पहले ऊपर का किनारा मोड़िये और अब थोड़ा थोड़ा घोल मैदा लगा कर साइड के दोंनो किनारे मोड़ कर चिपका दीजिये, और रोल कीजिये, आखिरी किनारा मैदा लगाकर अच्छी तरह चिपका कर रोल तैयार कर लीजिये, और किसी प्लेट में रख लीजिये, सारे स्प्रिंग रोल इसी प्रकार भर कर बनाकर तैयार कर लीजिये.

स्प्रिंग रोल को शैलो फ्राई कीजिये:
समतल तले के पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, 3 -4 जितने स्प्रिंग रोल आ जाय उतने स्प्रिंग रोल कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये. धीमी और मीडियम आग पर स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर चारों ओर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. सिके स्प्रिंग रोल को किसी नैपकिन बिछी प्लेट पर रखिये. सारे नूडल स्प्रिग रोल इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.
स्प्रिंग रोल को डीप फ्राइ कीजिये:
कढ़ाई में थोड़ा तेल और डाल दीजिये कि स्प्रिंग रोल तेल में डूब कर तले जा सकें, तेल मीडियम गरम होने पर, स्प्रिंग रोल 3 -4 जितने एक बार कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये, मीडियम और धीमी आग पर स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर चारौं ओर गोल्डन ब्राउन होने तल कर, नैपकिन पेपर बिछी प्लेट पर निकाल कर रख लीजिये. सारे नूडल्स स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
शैलो फ्राइ और डीप फ्राई दोनों तरह से फ्राई किये गये नूडल स्प्रिंग रोल तैयार है, नूडल्स स्प्रिंग रोल को हरे धनिये की चटनी या टमाटो सास के साथ गरमा गरम परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- नूडल्स स्प्रिंग रोल को ओवन में बेक भी कर सकते हैं: ओवन में बेक करने के लिये, ओवन को 200 डि. से. पर प्रीहीट कीजिये, और नूडल्स स्प्रिंग रोल को ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये और ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर ही 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय बढ़ाते हुये स्प्रिंग रोल को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
- स्टफिंग अपने मनमुताबिक पसन्द सब्जियां लेकर स्प्रिंग रॉल्स बनाईये.
Noodles Spring rolls Recipe and Spring Rolls Wrapper Recipe video
कमेंट (95)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गजल, स्प्रिंग रोल को अच्छी तरह न बन्द किया जाय या पूरी तरह न चिपकाया जाय तो वे तलते समय तेल में खुल जाते हैं.
thanks a lot
निशा: आदित्य, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूडल्स वेज है, आप इन्हैं खा सकती हैं.
निशा: कोमल पाव भाजी की रैसिपी हिन्दी में पहले से वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मेरी, बहुत बहुत धन्यवाद.
पिलिस हमे काला जामुन बनाने बताऐ
निशा: रिया, बहुत बह्तु धन्यवाद.
निशा: वन्दिता, क्या आपने अधिक मिर्च डाल दी है, अधिक मिर्च से कड़वा स्वाद आ सकता है.
निशा: वर्षा, रोटी बेलकर चारो ओर तेल लगाकर हल्का सा बेलना है और इनको बहुत हल्का सेकना है, प्लीज ट्राई अगेन, अगली बार इन्हैं आप अलग कर लेंगी.
निशा: प्रिया, रोल बनाकर किसी डिब्बे में रखकर फ्रीजर में रख दीजिये, और जब भी आप इन्हैं तलना चाहें, फ्रीजर से 1 घंटा पहले निकाल कर बाहर रखें और तल लीजिये.
thanks once again
निशा: भाविका, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for the Recipe...
निशा: सोनल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा, चपाती रोल रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है,वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर चपाती रोल लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं
निशा: अभिलाशा मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अरुन जी मेरी ओर से भी आप सबको बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता, आप हींग भी डाल सकती हैं, और न चाहें तो नहीं डालें उससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है.
please masala dosa or Sambhar banane ki reciepee bataiye na...
निशा: प्रियंका, मसाला दोसा और सांबर रैसिपी दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Kids and young generation love eating spring rolls. We have already made vegetable spring rolls for which we have made wrappers by spreading maida batter on tawa evenly. Today we will make wrappers by rolling maida dough and then roast it.
Ingredients for Noodles Spring Rolls
For kneading dough:
Maida – 1 cup
Salt – ¼ tsp
Oil – 2 tsp
For making stuffing:
Noodles – 1 cup (boiled)
Paneer – ¼ cup (cut into small chunks)
Cabbage – ½ cup (finely chopped)
Green peas – ¼ cup
Capsicum – ¼ cup (finely chopped)
Green coriander – 2-3 tbsp
Green chilly – 1-2 (finely chopped)
Ginger – ½ inch baton (grated) or ½ tsp paste
Lemon juice – 1 tsp or 1 tsp vinegar
Black pepper – ¼ tsp
Salt – ½ tsp or as per taste
Oil – for making stuffing and frying spring rolls
How to make Noodles Spring Rolls
Knead dough. Take maida in any big bowl, add oil and salt into it. Add little lukewarm water at a time and knead soft dough (for kneading this much quantity of dough we used less then ½ cup water). Keep the dough aside for 10-15 minutes so that it gets fermented.
How to make Stuffing for Noodles Spring Rolls
Take 1 tbsp oil in a pan and place it on flame for heating. When oil gets hot, add ginger paste, green chilly and sauté for while. Add green peas; cover them and sauté for 2 minutes. Also add capsicum, cabbage and sauté for 1-1.5 minutes. Add paneer, salt, black pepper, noodles, soya sauce, lemon juice and green coriander as well. Mix all ingredients really well. Stuffing is ready; take it out in a bowl.
How to make Wrappers for Noodles Spring Rolls
Make small balls of maida (with this much quantity 14 balls can be prepared). Take one ball, dust with dry maida and roll it into 5-6 inch diameter thin puri. Place it on other plate. Roll the other puri like wise. Now spread ½ tsp oil on this puri. Place the puri rolled earlier above this puri. Press gently and roll from corners into 8-10 inch diameter thin puri. Place the rolled puri on slightly heated tawa. Roast slightly from both sides and take off from flame. Two at one time are ready. Like wise prepare all papers.
How to stuff spring rolls:
Stuffing and wrappers are ready. Make thick batter from 1 tbsp maida to stick rolls. Separate the wrappers and keeping the inner side on top, layer 2 tsp stuffing on it. Spread the stuffing evenly and thinly leaving space on the corners. Firstly fold the upper corner and now spread little amount of maida batter, fold and stick the sides as well. Roll it nicely. Stick the last corner too. Place the prepared roll on a plate. Like wise prepare all rolls.
How to shallow fry spring rolls:
Take 2 tbsp oil in a pan with plain base and place it on flame for heating. Place 3-4 spring rolls or as many as possible in pan for frying. Fry on low-medium flame until it turns golden brown form all sides. Take out the fried spring on a plate with absorbent paper. Like wise fry all spring rolls.
How to deep fry spring rolls:
Take some more oil in pan for deep frying the spring rolls. When oil gets medium hot; place 3-4 or as many spring rolls as possible in pan and fry on low-medium flame until they turn golden brown from all sides. Take out the fried spring rolls in a plate with absorbent paper. Like wise deep fry all spring rolls.
Deep fried and shallow fried spring rolls are ready. Serve piping hot noodles spring rolls with green coriander chutney or tomato sauce and enjoy eating.
Suggestion:
Noodles spring rolls can also be baked in oven. For this, preheat oven at 200 degree centigrade. Place the rolls on baking tray at some distance and keep tray in oven. Set the oven at 200 degree centigrade for 10 minutes and by keeping constant check on time bake spring rolls until they turn golden brown from all sides.
Prepare stuffing with vegetables of your choice.