नूडल स्प्रिंग रोल - Noodles Spring Rolls Recipe

📅 21 जनवरी 2013 👁 4.7 लाख बार देखी गई 💬 95 कमेंट ★ 3.5 (8111)


बच्चों और यंग जनरेशन को नूडल्स स्प्रिंग रोल बहुत पसन्द आते हैं. हम वेज स्प्रिंग रोल (Veg Spring Rolls) बना चुके हैं, जिसके लिये रैपर हमने मैदा घोल कर तवे पर फैला कर बनाये थे, आज हम रैपर मैदा को बेल कर तवे पर सेक कर तैयार करेंगे.

Read : Noodles Spring Rolls Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Spring Rolls

आटा लगाने के लिये

  • मैदा - 1 कप
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच नमक
  • तेल - 2 छोटे चम्मच

स्टफिंग के लिये

  • नूडल - 1 कप उबाले हुये
  • पनीर - 1/4 कप छोटे टुकड़े में कटा हुआ
  • पत्ता गोभी - आधा कप बारीक कटी हुई
  • मटर के दाने - 1/4 कप
  • शिमला मिर्च - 1 /4 कप बारीक कटी हुई
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ या 1/2 छोटी चम्मच पेस्ट
  • नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच या 1 छोटी चम्मच सिरका
  • सोया सोस - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - स्टफिंग के बनाने लिये और स्प्रिंग रोल को तलने के लिये

विधि - How to make Noodles Spring Rolls

आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये: मैदा को किसी बड़े प्याले में डालकर तेल और नमक डालकर मिक्स कर लीजिये. थोड़ा थोड़ा हल्का गरम पानी डालते हुये नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये (इतना आट गूथने में आधा कप से थोड़ा कम पानी लग जायेगा). आटे को 10-15 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.


स्टफिंग - How to make Stuffing for Noodles Spring Rolls
 पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में अदरक पेस्ट, हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिये, मटर के दाने डालकर 2 मिनिट ढककर भून लीजिये, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालकर एक डेड़ मिनिट भून लीजिये, पनीर डाल दीजिये, नमक, काली मिर्च, नूडल, सोया सास और नीबू का रस, हरा धनियां डाल कर सारी चीजों को मिक्स होने तक पका लीजिये. स्टफिंग तैयार है, स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये.


रैपर - How to make Wrappers for Noodles Spring Rolls
मैदा से छोटी छोटी एक बड़े बेर के बराबर की लोई (गोले) बनाकर तैयार कर लीजिये (इतने आटे से 14 लोई बनकर तैयार हो गई हैं). एक लोई को उठाइये, सूखा मैदा में लपेट कर 5-6 इंच के व्यास में पतला बेलिये, बेली हुई पूरी को अलग प्लेट में रख दीजिये. दूसरी पूरी भी इसी आकार की पतली पूरी बेल कर तैयार कर लीजिये. अब इस पूरी के ऊपर आधा छोटी चम्मच तेल डालकर सारी ओर फैलाइये, पहले पूरी जो हमने बेल कर अलग रख दी थी उस पूरी को इसके ऊपर रखकर, दबाकर, किनारे से बेलते हुये और पतला 8-10 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लीजिये. बेली हुई पूरी को हल्के गर्म तवा पर डालिये और नीचे की ओर से हल्का सा सिकने पर पलट कर दूसरी ओर भी बिलकुल हल्का सा सेक कर उतार कर प्लेट में रख लीजिये, ये 2 रैपर एक साथ सिक कर तैयार हो गये हैं, सारे रैपर इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.


स्प्रिंग रोल भर कर तैयार कीजिये:
 स्टफिंग और रैपर तैयार है. 1 टेबल स्पून मैदा का गाढ़ा घोल बना लीजिये, जिससे रोल को चिपकाइये. रैपर को खोलिये, और एक रैपर को चकले पर अन्दर की सतह ऊपर करते हुये रखिये, 2 चम्मच स्टफिंग रैपर के ऊपर की ओर किनारा थोड़ा छोड़ते हुये, पतला फैलाते हुये रखिये. पहले ऊपर का किनारा मोड़िये और अब थोड़ा थोड़ा घोल मैदा लगा कर साइड के दोंनो किनारे मोड़ कर चिपका दीजिये, और रोल कीजिये, आखिरी किनारा मैदा लगाकर अच्छी तरह चिपका कर रोल तैयार कर लीजिये, और किसी प्लेट में रख लीजिये, सारे स्प्रिंग रोल इसी प्रकार भर कर बनाकर तैयार कर लीजिये.


स्प्रिंग रोल को शैलो फ्राई कीजिये:
समतल तले के पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, 3 -4 जितने स्प्रिंग रोल आ जाय उतने स्प्रिंग रोल कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये. धीमी और मीडियम आग पर स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर चारों ओर ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. सिके स्प्रिंग रोल को किसी नैपकिन बिछी प्लेट पर रखिये. सारे नूडल स्प्रिग रोल इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.

स्प्रिंग रोल को डीप फ्राइ कीजिये:
कढ़ाई में थोड़ा तेल और डाल दीजिये कि स्प्रिंग रोल तेल में डूब कर तले जा सकें, तेल मीडियम गरम होने पर, स्प्रिंग रोल 3 -4 जितने एक बार कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये, मीडियम और धीमी आग पर स्प्रिंग रोल को पलट पलट कर चारौं ओर गोल्डन ब्राउन होने तल कर, नैपकिन पेपर बिछी प्लेट पर निकाल कर रख लीजिये. सारे नूडल्स स्प्रिंग रोल इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

शैलो फ्राइ और डीप फ्राई दोनों तरह से फ्राई किये गये नूडल स्प्रिंग रोल तैयार है, नूडल्स स्प्रिंग रोल को हरे धनिये की चटनी या टमाटो सास के साथ गरमा गरम परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • नूडल्स स्प्रिंग रोल को ओवन में बेक भी कर सकते हैं: ओवन में बेक करने के लिये, ओवन को 200 डि. से. पर प्रीहीट कीजिये, और नूडल्स स्प्रिंग रोल को ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये और ओवन में रखिये, ओवन को 200 डि. से. पर ही 10 मिनिट के लिये सैट कीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय बढ़ाते हुये स्प्रिंग रोल को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
  • स्टफिंग अपने मनमुताबिक पसन्द सब्जियां लेकर स्प्रिंग रॉल्स बनाईये.

Noodles Spring rolls Recipe and Spring Rolls Wrapper Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (8111 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (95)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Suresh
maine machine kharid liya hi lekin noodle kaise aur uske lieya Kay kay lagta hai
Maida aur kay kay lagta hi pl. Detail chaie ye
Seema
supar resapi he aap ki i like me

निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Cheeku
Awesome recipe. Easy and delicious

निशा: चीकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ruchi
I love spring roll and yummy bne...And thanks a lot nisha mam.... I like u sooooo much apki vajeh se mera cooking me dil LGA and I m so Happy. Aap jivan me bahuuuuut tarki kre....Thank u.. u r my cooking guide

निशा: रूचि जी, अपना अनुभव शेयर करने और शुभकामनाएं देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Lovekumar
Soyabeen roll banane ki bidi

निशा: लव जी, धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
Dinesh goyal
Can u send a receipy of which can i sold in 10 rs Plate
Thanks
Rimpa Bhakat
Mam,ma b.a 1st year me parti hu khana banana utna nhi janti akdin roll ka rappar banane ga e thi lanik uska badlame protha ban gaya soo mam ak easy tips boliya jisme ma aache sa rapper bana saka.plzzz mam help me.

निशा: रिंपा जी, गुथे आटे को तोड़कर छोटे बराबर के गोले बनायें, इन्हैं लोई कहते हैं, एक गोले को उठायें, परोथन की सहायता से बेलें, और दूसरे को गोले को उठायें और उसे भी इसी तरह बेलें. दोंनो के बीच में तेल लगायें और पतला बेलें, तवे पर डालकर हल्का सा सेकें, दोंनो को अल्ग करें और रेपर के रूप में यूज करें, प्लीज इसके लिये वीडियो देख लीजिये, सारी चीजें क्लीयर हों जायेंगी.
shikha
microwave me spring roll kese banye

निशा: शिखा जी, इन्हें डीप फ्राय करें, तो ज्यादा अच्छा रहता है.
Neetu Taneja
Nisha ji u r superb.... ur all rcps are very nice nd easy...keep it up nd very gud lkk
Ramendra singh
Mem y loi k uper loi smjh nhi aa rha h lio k uper loi to kcori bn jaygi
निशा: रामेन्द्र जी, गुथे आटे को तोड़कर छोटे बराबर के गोले बनायें, इन्हैं लोई कहते हैं, एक गोले को उठायें, परोथन की सहायता से बेलें, और दूसरे को गोले को उठायें और उसे भी इसी तरह बेलें. दोंनो के बीच में तेल लगायें और पतला बेलें, तवे पर डालकर हल्का सा सेकें और रेपर के रूप में यूज करें, प्लीज इसके लिये वीडियो देख लीजिये, सारी चीजें क्लीयर हों जायेंगी.
Sugandha Agrawal
Hello, nisha mam i am impress from ur recipes plz send me your site.
निशा: सुगन्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
dolly
Sprigg roll or samosadono kurkre nai bnte jaise bzar mein milta gain maida mein kuch or b dalte hain bzar wale tabhi Samoa kurkura bnta gain pls hindo mein reply de kurkura kaise bne
निशा: डौली जी, समोसे के आटे में अलग से कुछ एसा डालने की आवश्यकता नहीं है, आटा सख्त गुथा होना चाहिये, और समोसे भर कर, ट्रे में लगाकर 1/2 - 1 घंटे के लिये रख दीजिये और समोसे को धीमी और मीडियम गैस पर अच्छा गोल्ड़न ब्राउन होने तक तलें, बहुत ही क्रिस्पी समोसे बन कर तैयार होंगे.
paramjeet
all youf recepies are very tasty and very understood. thanks.

निशा: परमजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ritu
Spring roll is fast food but like spring roll

निशा: रितू जी, धन्यवाद.
Rinu
Wow recipe

निशा: रीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kumkum
Thanks for spring roll wrapper I tried it . It was really awesome and tasty my whole family loved it
निशा: कुमकुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ada sharma

maide ke pest ko kaise lgye


निशा: अदा जी, प्लीज इसके लिये अगर आप रेसिपी का वीडियो देख लेंगी तो उसे आसानी से समझ सकेंगी.
tanuja

Hi mam maine kabhi sari recipe banayi hai aapki site se or sbko kabhi pasand aayi yai spring roll wraper ke liye maida ke aata se puri bana kr sidha stuffing bhar ke fry kiya hai mam wrper ko bina tave pr sek kr bana skti hu kya


 


निशा: तनुजा जी, आप इस तरह डायरेक्ट बना सकती है, लेकिन रेपर को पतला बनाना है, इसी तरह बनायें, बहुत अच्छे रेपर बनते हैं.
chitra vats
Hare krishna ....plz mujhe different types ki Maggie ki recipe btao
shipra

Nisha ji. Wrapper bel kar banana jyada easy hoga shayad. I will try it
Phle wali racepie k spring roll puri family ko pasand aaye
ria
So nice recipe
sonam
kya hum aata guthne ki jgah maida ka ghol ni bna skte chowmin spring roll me
निशा: सोनम जी, घोल बनाकर के भी रोल बनाये जा सकते हैं.
Mamta gola
Hello,Nishaji
thanx for this recipe .mere bacho ko ye bahut hi testy lage aur mujhe to ye bahut hi pasand hai ,humesha bahar se hi mangwa kar khate the lekin ghar me inhe banajr maza aaya

nishaji bane to bahut hi tasty lekin roll k raper me oil bhar gaya please bataiye kahan kami rah gyi mujhse
neha
Maam,

Kya hum soya sauce avoid kar sakte hain ye soya souce ki jagah kuch aur use kar sakta hain? plz comment...

निशा: नेहा जी हां सोया सास हटाया जा सकता है.
shweta yadav
nisha ji - thank u for this receipe. this is very tasety and easy receipe ... or pls kya aap bta skti h ki maida ki jagah or kya use kr skte
निशा: श्वेता जी, रेपर मैदा से ही बनाये जाते हैं, आटे से आप बनाकर ट्राई कर सकती हैं और अपने अनुभव यहा शेयर कीजिये.
priyanka
Nisha ji ghar pe Maide se maggi kese B'nai Ja skti h?
निशा: प्रियंका जी, मैदा से मैगी बनाने के लिये, मशीन की आवश्यकता होती है.
bhawana shrama
hello nisha ji mai iskcon s hu or humare yaha sub kuch jo khana ho vo ghar m hi bana hona chiye is m aapne mari bahut help ki maine apki banai spring roll sub ko khilaya sub ko bahut pasand aaya thank to you mam pl convection model microvave ko use karna bataiye mujhe kafi dur h usko chalane m
निशा: भावना जी, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह काम करता है, कन्वेक्सन मोड का बटन पुश कर दीजिये और तापमान सैट कर दीजिये, अब आप जो भी बनाना चाहें वह ग्रिल के ऊपर रखिये और बेक कीजिये.
Neha
thaks mam,,
mene khana banana aaphi se sika hei,
but mam tell me how to make gap golla...its diffrent from panipuri,,,isko soji and alu ka use hota hei,and isko banane ka tava bhi diffrent hota hei isme ande ke akar ke chote chhote khade hotehei but mam i dont know how to make...plz mam help me
निशा: नेहा, ये गपगोला रेसिपी को मैं सर्च करती हूँ, आप कुछ और डिटेल में इसके बारे में बतायें, मैंने इसे देखा नहीं है, धन्यवाद.
Nivedita
Ma'am, wrappers recipe and method are perfect. Your way of explaining with videos is excellent.
Thank you for your hard work and efforts. Your efforts make cooking effortless for us!
Regards
निशा: निवेदिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Baljeet
Nisha Ji hello...aapki yeh recipe interesting hai and I am going to try this out today.please tell me can we store wrappers for long time?