बुकनू - Buknu Recipe - How to make Buknu Powder?

📅 15 जनवरी 2013 👁 5.1 लाख बार देखी गई 💬 68 कमेंट ★ 3.6 (5304)

Buknu recipe
बुकनू चूरन भी है, मसाला भी है.यह पूर्वी उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से कानपुर में बहुत लोकप्रिय है. इसे परांठा रोटी के ऊपर बुरक कर, चाट के ऊपर बुरक कर या मसाले की तरह दाल सब्जी में टेस्ट बढाने के लिये डाल कर खा सकते हैं. इसे बनाने के लिये किचन में प्रयोग करने वाले मसालों के साथ कुछ आयुर्वेदिक इन्ग्रेडियेन्ट्स भी हैं जो हमारे पाचन को सही बनाये रखती है.

Read: Buknu Recipe - How to make Buknu Powder? in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Buknu Masala

  • सादा नमक - 250 ग्राम
  • काला नमक - 125 ग्राम
  • सेंदा नमक (लाहोरी व्रतका नमक ) - 50 ग्राम
  • हल्दी - 75 ग्राम
  • बड़ी हर्र - 50 ग्राम
  • छोटी हर्र - 50 ग्राम
  • बहेड़ा -50 ग्राम
  • सूखा आंवला - 50 ग्राम
  • जीरा - 25 ग्राम
  • अजवायन - 25 ग्राम
  • सोंफ - 25 ग्राम
  • बड़ी इलाइची - 25 ग्राम
  • काली मिर्च - 25 ग्राम
  • सोंठ - 25 ग्राम
  • पीपर - 20 ग्राम
  • बायविरंग (Vaividang, Baibidang or Bhabhirang)  - 20 ग्राम
  • मरोड़ फली - 20 ग्राम
  • छोटी इलाइची - 10 ग्राम
  • खाने वाला नौसादर - 10 ग्राम
  • अच्छी वैराइटी की हींग - 5 ग्राम
  • सरसों का तेल - 100 ग्राम

विधि - How to make Buknu?

सारे मसाले अच्छी तरह देख कर साफ करके ले लीजिये.
कुछ मसाले तल लीजिये : बड़ी हर्र, सोंठ, हल्दी, छोटी हर्र और बहेड़े
सरसों के तेल को कढ़ाई में डालकर हल्का गरम कर लीजिये. बड़ी हर्र को गरम तेल में डालिये और धीमी आग पर 2-3 मिनिट तक तल कर निकाल कर किसी प्लेट में रखस् लीजिये.सोंठ को गरम तेल में डालिये और धींमी आग पर 2-3 मिनिट कलर बदलने तक भून कर इसे भी उसी प्लेट में निकाल लीजिये.हल्दी को गरम तेल में डालिये और इन्हैं भी 2-3 मिनिट धीमी आग पर कलर बदलने तक तल कर उसी प्लेट में निकाल लीजिये. छोटी हर्र को गरम तेल में डालिये और 1 मिनिट तक धीमी आग पर तल कर उसी प्लेट में निकाल लीजिये. अब बहेड़ा तेल में डालिये और 2-3 मिनिट तक धीमी आग पर तल कर उसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

कुछ मसाले सूखे भून लीजिये : सूखे आंवले, मरोड़ फली, बायविरंग, बड़ी इलाइची, पीपर, जीरा, अजवायन, सोंफ और हींग
भारी तले का पैन गरम कर लीजिये, सूखे आंवले को पैन में डालिये और धीमी गैस पर 2-3 मिनिट तक चलाते हुये भून लीजिये, इन्हैं दूसरी प्लेट में निकाल लीजिये.अब पैन में मरोड़ फली डालिये और चलाते हुये धीमी गैस पर भून लीजिये, और इसी प्लेट में निकाल लीजिये. अब पैन में बायविरंग डालिये और धीमी गैस पर 2 मिनिट भून लीजिये, और इसी प्लेट में निकाल लीजिये. अब बड़ी इलाइची और पीपर पैन में डालिये और लगातार चलाते हुये 2 मिनिट तक भून कर इसी प्लेट में निकाल लीजिये. अब पैन में जीरा, सोंफ और अजवायन डालिये और 1 मिनिट धीमी आग पर भून लीजिये, हींग भी इसी में डालकर और 1 मिनिट भून लीजिये, और इसी प्लेट में निकाल लीजिये.

Buknu Recipe
बचे हुये मसाले बिना भूने ही मिलाने हैं: सादा नमक, काला नमक, सेंदा नमक, छोटी इलाइची, खाने वाला नौसादर और छोटी इलाइची.

बड़े मसाले खल्लड़ से कूट कर थोड़ा छोटा कर लीजिये, ताकि वे मिक्सर से आसानी से पीसे जा सके. बड़ी हर्र, हल्दी और सोंठ को टुकड़ो में तोड़ लीजिये. बहेड़े को तोड़कर उसकी गुठली हटा दीजिये.

कुटे मसाले जार में डालिये और साथ में आधा सादा नमक डालिये और मसाले को बारीक पीस लीजिये. पिसे मसाले किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये. अब रोस्टेड मसाले लीजिये और नमक मिलाकर बारीक पीस लीजिये और इन्हैं भी उसी प्याले में निकाल लीजिये, बिना भुने मसाले भी नमक के साथ में बारीक पीस लीजिये और इसी प्याले में निकाल लीजिये. सारे पिसे मसाले अच्छी तरह मिला लीजिये

मसाले को मोटी छलनी में छानिये, और छलनी के ऊपर अधिक मोटे बचे मसाले फिर से पीस कर बारीक करके मिक्स कर दीजिये. लीजिये बुकनू तैयार है. तैयार बुकनू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 6 माह तक खाते रहिये.

सुझाव:
अलग अलग लोग बुकनू को अलग अलग तरीके और इन्ग्रीडियेन्टस से बनाते हैं, कुछ लोग अधिक मसाले डालते हैं और कुछ लोग कम मसाले डालकर बुकनू बनाते है. आप बुकनू बना रहे हैं और अगर कोई इन्ग्रीडियेन्ट न मिले तो उसके बिन ही बुकनू बना सकते हैं.

Buknu Recipe Video - Buknu Powder Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (5304 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (68)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Renu Yadav
मरोड़फली क्या होती है।
NishaMadhulika
Renu Yadav, मरोडफली एक छोटे झाड़ी नुमा वृक्ष में लगने वाली फली का नाम है । यह फली रस्सी की तरह बल खाई हुई होती है इसीलिए इसे मरोड़फली कहते हैं
Pooja Kashyap
Dear Madam
All salts ke hisaab se baaki masale kam lag rahen hain. I mean to say in masale me teno Namak ka ratio kuch jyada lag raha h. Please clear my doubt if possible
Thanks & Regards
NishaMadhulika
Pooja Kashyap जी, आप इसमें नमक अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा जैसा रखना चाहें रख सकती हैं. आप अगर नमक कम पसंद करें तो नमक की मात्रा कम करके डाल सकती हैं.
वासुदेव तिवारी
आपके बनने के तरीके ओर बनने के तरीके बहुत ही सुन्दर है। वंदेमातरम्
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद वासुदेव तिवारी
Nita Mehta
Dear Nishaji,
I follow your recipe regularly. It turns out very well.
But Buknu turned out as disaster.As per your recipe thequantity of ingredients I took . It turned out so salty that one can not eat at all.
I will be highly obliged if you answer me .
Nita Mehta
NishaMadhulika
Nita Mehta जी, नमक की अधिकता से ऎसा हुआ है. मसाले को सही करने के लिए इसमें दूसरे चीजों की मात्रा बढा़ कर ही इसे सही किया जा सकता है.
Neetesh Kumar Gupta
Please new recipes send me
Deepty
Buknu recipe is very easy to make

निशा: दीप्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
[email protected]
Where can be buy the buknoo from. Is it in packets in which brand or can we buy on line.. we can't but hare and marod fali, baibiran , pepariplease advise.
निशा: बुकनू कानपुर में किराना शोप पर मिल जाता है लेकिन दुसरे शहरों में ये आसानी से नहीं मिलता, आप इसे ओन लाइन ले सकते हैं, और बुकनू में यूज होने वाली ये चीजें बड़ी किराना स्टोर पर हर जगह मिल जाती हैं.
Rajesh Kumar Singh
we want buknoo masala purchase, how and where we purchase online.
kamaljeet singh
churan hazama

निशा: कमलजीत जी, हाँ यह चूर्ण हाजमे को दुरूस्त रखता है.
Indu Singh
Very nice recepi I will make at my home

निशा: इंदु जी, धन्यवाद.
Arvind
Bukanu banane me kali mirch ka prayog nahi likha hai
निशा: अरविन्द जी, आप इसमें स्वाद के अनुसार काली मिर्च डाल सकते हैं.
S MADHUSOODANA SHETTIGAR
I want Buknu powder about 250 gram. How can i get it?. Please inform me urgently,
Regards,
S M Shettigar
Akhilesh
Excellent recipe

निशा: अखिलेश जी, धन्यवाद.
ashutosh bajpai
I need 100 kg buknu in Lucknow.
Plz tell me price of per kg.
Ashutosh
ashutosh bajpai
Kya aap kisi buknu manufacturing farm ka address SMS kar saktey hain?
Ashutosh bajpai
Lucknow.
HK TIWARI
i eat bokano when i was teen ager ,my mother is made bokno now my age 59 .Madam unexpected i read about bokno . pl. tele me badi harri seed also mix with all ingredieny
TODAY I MADE BOKNO
THANK FOR LIGHT ON MY PAST
Vyomkesh
Buknu bareilly me kaha par milega
Purnima dubey
Aap ki recipe se aaj buknu banaya.bahut achha bana hai

निशा: पूर्णिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sonam
Nisha ji ,Maine apki site se padkar bohot si dishes banai hai aur bohot acchi Bani hai.last tym maine Shree khand banya tha it's taste really gud.thank for the receipe.mai bhi up se hu aur mere ghar mai bhi buknu banta hai isliye mai bhi apko buknu ke liye ek tip dena chahti hu agar saare masalo ko rat bhar butter milk mai bhigokar rakha jaye aur phr unhe sukhakar apki batai process se bukunu banaya jaye toh aur bhi accha banega.

निशा: सोनम जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
S.NSHARMA
HOW CAN PURCHASE ON LINE ,
lucky hazra
Please send me video buknu recipe. Par khane me is ka swad kaisa hota hai or kya hum ise roj kha sakte gain
निशा: लकी जी, बुकनू का वीडियो वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप उसे देख सकते हैं और आप रोजाना खा सकते हैं, ये पेट के लिये डायजेशन के लिये बहुत अच्छा होता है.
dileep
buknu banakar sale karne ke liye kya lience lena padta hai , ya grah udyog me banakar sale kiya ja sakta hai.
Sksrivastava
I sksrivastava resident of kanpur like this recipe and method

निशा: श्रीवास्तव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ARGHA MONDAL
Hlw, Nisha unty. I am from bolpur west bengal. I want to know about brown sugar. what is brown sugar ? whats its hindi or bengali name.
And I want to know about vanila essence and vanila extract...
is both of them prepared by alchohol?? or non veg product?
plzz answare me..
thank u
priya
Nishaji
I am hearing about this buknu for the first time. It seems to be a a very good herbal medicine besides being a good masala.
Can you please give me some tips to incorporate this in South Indian cooking
Can we replace kala namak with common salt since kala namak is not liked by many.

निशा: प्रिया जी, आप काला नमक न डालना चाहें तो न डालें, लेकिन काला नमक का स्वाद और फायदे दोंनो ही होते हैं.
Ashok Agrawal
बहूत अच्छी जानकारी क्या यह हर मोसम में खाने के लिए उपयुक्त है

निशा: बुकनू हर मौसम में खाने के लिये उपयुक्त है.
dinesh shukla

I am purchasing buknu 500g, but where are purchases  shop in chandigarh area. please shop details in sales point in chandigarh and kalka


 

Anup Mahaan

निशा जी


आपके द्वारा निर्देशित सामग्री के साथ मैंने बुकनू तैयार किया, किन्तु इसमें उत्तम खुशबु और स्वाद के स्थान पर त्रिफला और हल्दी की कड़वाहट है।


जबकि सभी सामग्री उत्तम प्रकार की और पूर्ण मनोयोग से यथा निर्देश तैयार की गयी।


यदि इसकी भी कोई लॉग है तो कृपया स्पष्ट करें।


अनूप महान


निशा: अनूप जी, बुकनू अपने स्वाद में एकदम अलग और बहुत अच्छा लगता है, हल्दी को घी में तलकर यूज किया जाता है, और भी सामग्री को तल कर यूज किया है, कहां कमी हुई है ये देंखे, बहुत ही अच्छी महक के साथ बुकनू बनता है.
Neeta Agnihotri

 


बु कनू  में यदि  10 gram naag kesr.aur mila.diya jaye tath 2.jayphal bhi.


Abhi tk.sabhi masala tail.me hi.fry katti thi.


Dry ka bh swad achch hai 


Thanks

madhu

Mam dahi ya rayte me konse masaalo ka mixture dalte h.....isse dahi bahut tasty banti h