नूडल्स पकोड़े - Noodles Pakora Recipe

गरमा गरम क्रिस्पी नूडल्स पकोड़े शाम के समय चाय के साथ बनाइये या किसी मेहमान के लिये बनाइये, आपको बहुत पसन्द आयेंगे. नूडल्स पकोड़े को किसी भी पार्टी के स्टार्टर के रूप में भी परोसा जा सकता है.
Read: Noodles Pakora Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Pakora
- बेसन - 1 कप
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- नूडल्स - 1 कप उबाले हुये
- मशरूम - 2 छोटे छोटे कटे हुये
- बन्द गोभी - आधा कप पतले पतले कटे हुये
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़े कटे हुये
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि - How to make Noodles Pakora
किसी प्याले में बेसन और कार्न फ्लोर डालिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालकर, गुठलियां खतम होने तक घोलिये, और पानी डाल कर, पकोड़े जैसी कनसिसटैन्सी का घोल बनाइये. घोल को 4-5 मिनिट तक फैटते रहिये. इस घोल को फैंटकर एकदम चिकना घोल बना लीजिये.
घोल में नमक, लालमिर्च, हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, कटे हुये मशरुम, पत्ता गोभी और नूडल्स डालकर अच्छी तरह सारी चीजों के मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर, चम्मच से या हाथ से थोड़ा सा मिश्रण उठा कर कढ़ाई में डालिये, 4-5 या जितने पकोड़े कढ़ाई में आ जाय, उतने डाल दीजिये. पकोड़े को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तले पकोड़े किसी प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर निकाल कर रखिये. सारे नूडल्स पकोड़े इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम क्रिस्पी नूडल्स पकोड़े तैयार है. नूडल्स पकोड़े को टमाटो सास या हरे धनिये की तीखी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
नूडल्स उबालने के लिये:
किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिए कि नूडल्स आसानी से उसमें डूब सकें, पानी में उबाल आने पर, 1 छोटी चम्मच तेल और नूडल्स को उबलते पानी में डाल दीजिये. नूडल्स के नरम होने पर नूडल्स को छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर नूडल्स को धो लीजिये. एकदम अलग अलग नूडल्स उबल कर तैयार हो जायेंगे.
सुझाव:
पकोड़े क्रिस्पी करने के लिए हमने बेसन के घोल में कार्नफ्लोर डाला है. पकोड़े को क्रिस्पी करने के लिये 1 पिंच बेकिंग सोडा भी डाला जा सकता है.
कमेंट (55)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सरिता जी, नूडल्स पकोड़े में नूडल्स ही डालेंगे हाँ यदि आप मेकरोनी के पकोड़े बनाना चाहते हैं तो बना सकते हैं.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी हां छोटा छोटा काट कर शिमला मिर्च यूज कर सकते हैं.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जा़रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
I will make it in evening
Thanks
mai apki bhut bdi fan hu apke vidhiyan bhut asan hoti hai aur normal language ka use ap krte ho jisse koi bhi asani se bna skta hai......
निशा: सुहाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेन्द्र जी, तीनों चीजें अलग अलग हैं, अरारोट, एरोरूट की जड़ों से बनाया गया स्टार्च है. मक्के का आटा मक्की से बना आटा है. सिघाड़े का आटा सिघाड़े से बना आटा है, किराना स्टोर पर ये तीनों चीजें आसानी से मिल जाती है.
निशा: सूखी जी, नूडल्स टोप के पैक मिल जाते हैं उन्हैं उबाल कर तैयार करना होता है.
निशा: प्रिया जी, मूंग दाल को भिगो कर पीस कर यूज किया जा सकता है या मक्का का आटा यूज कर सकते हैं.
निशा: रोशनी, आप नहीं डालनी चाहती तो मत डालिये, बन्दगोभी आवश्यक नहीं है.
निशा: रोजमिन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम, वेबसाइट पर कई तरह के पकोड़े की रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर पकोड़े लिखकरर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha mam please give us your reply....we are wait your reply.......
निशा: सनाया जी, ये नूडल के पकोड़े हैं तो नूडल्स तो डालने होंगे.
while making pakoras and koftas what should be the ratio of vbesan : vegetables so that we will get good pakoras as well as koftas.please suggest.
निशा: लिपू जी, इसके लिये प्रोपर रैसिपी जो कोफ्ता या जो पकोरा बनाना चाहती है वह देख सकती हैं, आप अच्छे कोफ्ते और अच्छे पकोड़े बना लेंगी.
निशा: विकी, बहुत बहुत धन्यवाद.
You are doing a wonderful work .Please upload lots of recipes that can be quickly made in the morning for packing in kids lunch box and are nutritious as well.i am sure lots of mothers of fussy eaters will benefit from this. Please help!!!!!!!!!!!!!!!!!
निशा: विभा, वेबसाइट पर बच्चों के टिफिन के लिये बहुत सारी रेसिपी है, सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकते हैं, हम उन्हैं कैटेगराइज कर देंगे.
this should be nice...i am fond of cooking and I do it every weekend for my wife....since I love her so much....
will try this in coming weekend....thank for this wonderful website.
निशा: विकी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks mam for giving me good ideas in cooking which I am using in my daily recipies.
thanks a lot once again , I learnt a lot from you .
निशा: पम्मी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.