नूडल्स पकोड़े - Noodles Pakora Recipe

गरमा गरम क्रिस्पी नूडल्स पकोड़े शाम के समय चाय के साथ बनाइये या किसी मेहमान के लिये बनाइये, आपको बहुत पसन्द आयेंगे. नूडल्स पकोड़े को किसी भी पार्टी के स्टार्टर के रूप में भी परोसा जा सकता है.
Read: Noodles Pakora Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Noodles Pakora
- बेसन - 1 कप
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- नूडल्स - 1 कप उबाले हुये
- मशरूम - 2 छोटे छोटे कटे हुये
- बन्द गोभी - आधा कप पतले पतले कटे हुये
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़े कटे हुये
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि - How to make Noodles Pakora
किसी प्याले में बेसन और कार्न फ्लोर डालिये, थोड़ा थोड़ा पानी डालकर, गुठलियां खतम होने तक घोलिये, और पानी डाल कर, पकोड़े जैसी कनसिसटैन्सी का घोल बनाइये. घोल को 4-5 मिनिट तक फैटते रहिये. इस घोल को फैंटकर एकदम चिकना घोल बना लीजिये.
घोल में नमक, लालमिर्च, हरी मिर्च, हरा धनियां, अदरक, कटे हुये मशरुम, पत्ता गोभी और नूडल्स डालकर अच्छी तरह सारी चीजों के मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेल गरम होने पर, चम्मच से या हाथ से थोड़ा सा मिश्रण उठा कर कढ़ाई में डालिये, 4-5 या जितने पकोड़े कढ़ाई में आ जाय, उतने डाल दीजिये. पकोड़े को पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये. तले पकोड़े किसी प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर निकाल कर रखिये. सारे नूडल्स पकोड़े इसी प्रकार तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम क्रिस्पी नूडल्स पकोड़े तैयार है. नूडल्स पकोड़े को टमाटो सास या हरे धनिये की तीखी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
नूडल्स उबालने के लिये:
किसी बर्तन में इतना पानी ले लीजिए कि नूडल्स आसानी से उसमें डूब सकें, पानी में उबाल आने पर, 1 छोटी चम्मच तेल और नूडल्स को उबलते पानी में डाल दीजिये. नूडल्स के नरम होने पर नूडल्स को छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर नूडल्स को धो लीजिये. एकदम अलग अलग नूडल्स उबल कर तैयार हो जायेंगे.
सुझाव:
पकोड़े क्रिस्पी करने के लिए हमने बेसन के घोल में कार्नफ्लोर डाला है. पकोड़े को क्रिस्पी करने के लिये 1 पिंच बेकिंग सोडा भी डाला जा सकता है.
कमेंट (55)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कमल, कार्न फ्लोर यानि कि कार्न स्टार्च होता है, अगर ये न मिले तो इसकी जगह चावल का आटा डालकर पकोड़े बना लीजिये, पकोड़े अच्छे बनेंगे.
निशा: जीतू, पकोड़े के लिये बेसन मेन इन्ग्रीडियेन्ट है.
निशा: अनिशा, आपको मेरा बहुत बहुत प्यार और आशीर्वाद.
Mai aap ko batata hun कार्न फ्लोर ke bare me, cornflour is actually corn *starch* rather than a more finely milled corn "meal".
in hindi: Makki ke aate ko कार्न फ्लोर kaha jata hai.
निशा: ममता, नूडल्स को ओवर बोइल नहीं करना है, बिलकुल उसी तरह उबालने है, जिस तरह चाऊमीन बनाने के लिये उबालते हैं.
निशा: नेहा, जी हां आप मैगी भी डाल सकती है.
निशा: सुमन, मैगी भी डाली जा सकती है.
निशा: नान बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: स्वेता, मैदा भी यूज कर सकते हैं.
निशा: मनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनल, बहुत बहुत धन्यवाद.
Make noodles pakora to serve with supper or whenever you have guests arriving at your place. It can also be served as starter in any party.
Ingredients for Noodles Pakora
Gram flour- 1 cup
Corn flour - 2 tbsp
Noodles - 1 cup (boiled)
Mushroom - 2 (finely chopped)
Cabbage - ½ cup (finely chopped)
Green chilly - 1-2 (finely chopped)
Ginger - 1 inch piece (thinly chopped)
Green coriander - 2 tbsp (finely chopped)
Salt - ½ tsp (as per taste)
Red chilly powder - ¼ tsp
Oil - for frying pakora
How to make Noodles Pakora
Take gram flour and corn flour in any utensil. Stir until all lumps get dissolved completely. Add some more water and make a mixture with thin consistency. Whisk the batter for 4-5 minutes so that it becomes softer.
Add salt, red chilly powder, green chilly, ginger, chopped mushrooms, cabbage and noodles in the mixture and mix all ingredients really well.
Take oil in a pan and place it on flame for heating. When oil gets hot, with help of spoon or hands take some mixture and place it in oil. Place 4-5 pakora’s or as many as possible at one time in the pan. Fry until they turn golden brown in color from both sides. Take out pakora’s in a plate with absorbent paper. Like wise fry all noodles pakora’s.
Steaming hot and crispy noodles pakora’s are ready. Serve with tomato sauce or green coriander chutney and enjoy eating.
How to boil noodles:
Take enough water in any utensil so that noodles get drenched fully. When water starts boiling add 1 tsp oil and noodles into it. Once noodles become tender, drain the excess water with help of a sieve and pour some cold water.
Suggestion:
For making pakora’s crispy we have added corn flour into gram flour, but 1 pinch baking soda can also be used instead of corn flour.
aapne to kmal hi kar di
Nudles k pakode bana kar.
Nisha g please ek nudles spring roll ki bhi reciepe batao na please nisha g
निशा: किरन, वेज स्प्रिंग रोल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, वेबसाइट के होम पेज पर दिये हुये सर्च बटन पर स्प्रिंग रोल रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है. नूडल्स स्प्रिंग रोल रैसिपी लिखने की मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी.
निशा: संध्या, मशरूम डालना बिलकुल जरूरी नहीं है.
निशा: वर्षा, ओट्स कटलेट वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं, मैं ओट्स की और भी रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.