वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable Biryani recipe

वेजिटेबल बिरयानी मुगलाई रैसिपी है, बासमती चावल, देशी घी, दही या क्रीम, हरी सब्जियां, मेवा और ढेर सारे मसालों को मिलकर हल्की सी लौ पर दम देने के बाद इतना अच्छा स्वाद बनता है, जिसकी सारी दुनिया दीवानी है.
Read : Vegetable Biryani recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Dum Biryani
- बासमती चावल - 1 कप
- देशी घी - 1/4 कप
- तेल - 1/4 कप
- दही - 1/4 कप
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटा हुआ
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (1.5 छोटी चम्मच )
- केसर - 20-25 धागे
- काजू - 2 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- साबुत गरम मसाले -
दाल चीनी -1.5 इंच,
काली मिर्च - 7-8,
बड़ी इलाइची- 2,
जायफल - 2 पिंच कुटा हुआ,
तेजपत्ता - 1,
लोंग - 5-6,
छोटी इलाइची - 3. - हरी सब्जियां -
फूल गोभी कटा हुआ - 1 कप,
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ,
शिमला मिर्च - 1 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
गाजर - 1 (1.5 इंच के टुकड़े पतले पतले कटे हुये),
फ्रेन्च बीन्स - 10 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
आलू - 2,
टमाटर - 2,
पोदीना - 10 - 12 पत्ते.
विधि - How to make Veg Biryani
सबसे पहले चावल उबाल कर तैयार कर लीजिये. चावल को साफ करके, धोइये और 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये, बाद में अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
किसी बर्तन में 5 कप पानी डाल कर उबलने रखिये, पानी में 1 तेजपत्ता, 1 इंच दाल चीनी, बड़ी इलाइची छील कर और 3-4 लोंग डाल दीजिये. पानी में उबाल आने पर चावल को पानी में डाल दीजिये और 80 प्रतिशत पका लीजिये क्यों कि चावल को हमें बाद में दम देनी है, उसमें चावल पूरी तरह पक कर तैयार हो जायेंगे.
चावल जब तक उबल कर तैयार होते हैं तब तक, दूसरे तरफ सब्जियां तल कर तैयार कर लीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेज आग पर सबसे पहले आलू को छील कर लम्बाई में टुकड़े करके, हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. गोभी और गाजर डालकर तेज आग पर 1-2 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये. शिमला मिर्च को भी तेल में डालिये और 1 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये (सारी सब्जियां हमने क्रन्ची रखनी है, ज्यादा देर तक तल कर नरम नही करनी है).
चावल पक कर तैयार होने पर छलनी में छान लीजिये, चावल से पानी नीचे बर्तन में निकल जायेगा , चावल की छलनी को पानी वाले बर्तन से उठा कर दूसरे बर्तन पर रख दीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडे हो जाय, चावल से तेज पत्ता इलाइची के छिलके निकाल दीजिये, और चावल ठंडे होने दीजिये.

सब्जियां तल कर कढ़ाई में तेल बचा है, उसमें मसाले भून कर तैयार कर लीजिये: गरम तेल में जीरा डालकर भूनिये, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये. हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये. टमाटर छोटे छोटे काट कर मसाले में डालिये और टमाटर को मैस होने तक भून लीजिये. नमक , लाल मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला (2 लोंग, काली मिर्च , आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा, छोटी इलाइची छील कर दरदरा कूट लिया है) डालकर मिला दीजिये, मसाले को भूनिये. अब मसाले में दही डालकर और थोड़ा भूनिये, मसाले भुन कर तैयार हो गया है. भुने मसाले में तली हुई सब्जियां डालकर मिलाइये. बिरयानी के लिये सब्जी बनकर तैयार हैं. चावल भी ठंडे हो कर तैयार हो गये है.
बिरयानी को दम दीजिये:
एक बड़ा और भारी तले का बर्तन लीजिये, तले में 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये, और आधा चावल डालकर चावल की एक परत बर्तन के तले में फैला दीजिये, अब तैयार सब्जी को चावल के ऊपर डाल दीजिये और एक जैसा फैला कर चावलों को ढक दीजिये, अब बचे हुये चावल सब्जी के ऊपर डालकर एक जैसा करके परत जमा दीजिये, चावलों के ऊपर काजू और किशमिश डाल दीजिये, हरा धनियां और पोदीना के पत्ते हाथ से तोड़ कर डाल दीजिये, ऊपर से 4 चम्मच पिघला घौ चारों ओर डालिये. केसर को पहले से 2 टेबल स्पून पानी में डालकर रखकर, केसर का घोल बिरयानी के ऊपर चारों तरफ डालिये और अब बिरयानी का ढक्कन अच्छी तरह बन्द करके, धीमी गैस पर 15 मिनिट तक दम दीजिये.
बर्तन का ढक्कन खोलिये, सारी चीजों को मिक्स कीजिये, गरमा गरम वेज दम बिरयानी (Vegetable Dum Biryani) तैयार है, बिरयानी को, दही की चटनी या रायते के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं, तब 2 प्याज लम्बे पतले काटिये और तल कर निकाल लीजिये, चावल की ऊपर की परत के ऊपर, तले प्याज भी डालकर लगा दीजिये, बाकी सारी चीजें इसी तरह से लगाकर तैयार करनी है, दम देने के बाद में सारी चीजें मिलाइये, बिरयानी तैयार है.
कमेंट (359)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमित जी, आप अपनी पसंद अनुसार सब्जियों को डाल सकते हैं, जो सब्जी न मिले या आपको पसन्द न हो उसे छोड़ सकते हैं और जो सब्जी आपको पसन्द हो उसे डाल सकते हैं.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Madam mujhe apki dish ki recipes very good lagti h
Thanks madam ji
Me bhi cooking karta hoo
Madam ji
I indian and sauth indian and chinese cooking karta hoo
Thank you madam ji
निशा: जगत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, आप अपने स्वादानुसार जो सब्जी डालना चाहें डाल सकती हैं.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks nishaji agar ap na choti to me kabhi bhi a6a khana nai bna pati.
निशा: आशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद
muze aapki har ek recipe bahut aacchi lagati hai.
jab bhi Koi bhi problem ho to me aapki website par aakar har problem ki solution mil jati hai
निशा: जानकर अच्छा लगा, धन्यवाद.
Because they are very simple and easy to cook. And also very tasty
निशा: अतुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद रेनूका जी.
निशा: सना जी, टमाटर का मसाला भून जाने के बाद इसमें नमक और सब्जियां विधि अनुरूप डाल दीजिए.
निशा: शालीनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद
mane apse bahut kuchh sikha hai
निशा: दीपक जी, आप बथुआ या पालक का रायता बना सकते हैं, या फिर जो हमेशा चलता है बूंदी का रायता.
wow ,,,, maza aa gaya
bilkul perfect bana ,,,,
thanks nishmadhulika.com
thanks
Your recipe is really awesome..,:)
I also try this recipe...:)
I tried your recipe today, and it was awesome. Whenever I try to make something new, I refer to your recipes nd believe me they are just wonderful , thank u for posting such brilliant ideas
निशा: ज्योत्सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
very nice biryani
Thanks a lot we enjoyed taste of spl biryani
What is french beans??
निशा: राजिया जी, ये एक तरह की हरे कलर की 4-6 इंच लम्बी फली है, सब्जी वालों के पास आसानी से मिल जाती है.
U r d best cook I v ever seen
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hlo nisha mam... Mera question ye h ki veg biryani bnane me kis tym curd ka use kia jata hai
निशा: अभिशेक जी, बिरयानी के लिये जिस समय मसाले भूने हैं उसी समय दही डालकर मसाले के साथ मिलाया है.
Hello nisha ji..
recipere mujhe bahat pasand hai. ..
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya hum pualo ki is recipe me egg bhi dal sakte hai -----maine ek bar egg biryani banai thi badi tasty lagi -----kya aap koi metod bata sakte hai egg biryani ka
निशा: सुधीर जी, ये वेजीटेबल बिरयानी है, इसमें एग नहीं डालते, बहुत अच्छी बनती है.