वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable Biryani recipe

वेजिटेबल बिरयानी मुगलाई रैसिपी है, बासमती चावल, देशी घी, दही या क्रीम, हरी सब्जियां, मेवा और ढेर सारे मसालों को मिलकर हल्की सी लौ पर दम देने के बाद इतना अच्छा स्वाद बनता है, जिसकी सारी दुनिया दीवानी है.
Read : Vegetable Biryani recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Dum Biryani
- बासमती चावल - 1 कप
- देशी घी - 1/4 कप
- तेल - 1/4 कप
- दही - 1/4 कप
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटा हुआ
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (1.5 छोटी चम्मच )
- केसर - 20-25 धागे
- काजू - 2 टेबल स्पून
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- साबुत गरम मसाले -
दाल चीनी -1.5 इंच,
काली मिर्च - 7-8,
बड़ी इलाइची- 2,
जायफल - 2 पिंच कुटा हुआ,
तेजपत्ता - 1,
लोंग - 5-6,
छोटी इलाइची - 3. - हरी सब्जियां -
फूल गोभी कटा हुआ - 1 कप,
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ,
शिमला मिर्च - 1 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
गाजर - 1 (1.5 इंच के टुकड़े पतले पतले कटे हुये),
फ्रेन्च बीन्स - 10 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
आलू - 2,
टमाटर - 2,
पोदीना - 10 - 12 पत्ते.
विधि - How to make Veg Biryani
सबसे पहले चावल उबाल कर तैयार कर लीजिये. चावल को साफ करके, धोइये और 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये, बाद में अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.
किसी बर्तन में 5 कप पानी डाल कर उबलने रखिये, पानी में 1 तेजपत्ता, 1 इंच दाल चीनी, बड़ी इलाइची छील कर और 3-4 लोंग डाल दीजिये. पानी में उबाल आने पर चावल को पानी में डाल दीजिये और 80 प्रतिशत पका लीजिये क्यों कि चावल को हमें बाद में दम देनी है, उसमें चावल पूरी तरह पक कर तैयार हो जायेंगे.
चावल जब तक उबल कर तैयार होते हैं तब तक, दूसरे तरफ सब्जियां तल कर तैयार कर लीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेज आग पर सबसे पहले आलू को छील कर लम्बाई में टुकड़े करके, हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. गोभी और गाजर डालकर तेज आग पर 1-2 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये. शिमला मिर्च को भी तेल में डालिये और 1 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये (सारी सब्जियां हमने क्रन्ची रखनी है, ज्यादा देर तक तल कर नरम नही करनी है).
चावल पक कर तैयार होने पर छलनी में छान लीजिये, चावल से पानी नीचे बर्तन में निकल जायेगा , चावल की छलनी को पानी वाले बर्तन से उठा कर दूसरे बर्तन पर रख दीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडे हो जाय, चावल से तेज पत्ता इलाइची के छिलके निकाल दीजिये, और चावल ठंडे होने दीजिये.

सब्जियां तल कर कढ़ाई में तेल बचा है, उसमें मसाले भून कर तैयार कर लीजिये: गरम तेल में जीरा डालकर भूनिये, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये. हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये. टमाटर छोटे छोटे काट कर मसाले में डालिये और टमाटर को मैस होने तक भून लीजिये. नमक , लाल मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला (2 लोंग, काली मिर्च , आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा, छोटी इलाइची छील कर दरदरा कूट लिया है) डालकर मिला दीजिये, मसाले को भूनिये. अब मसाले में दही डालकर और थोड़ा भूनिये, मसाले भुन कर तैयार हो गया है. भुने मसाले में तली हुई सब्जियां डालकर मिलाइये. बिरयानी के लिये सब्जी बनकर तैयार हैं. चावल भी ठंडे हो कर तैयार हो गये है.
बिरयानी को दम दीजिये:
एक बड़ा और भारी तले का बर्तन लीजिये, तले में 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये, और आधा चावल डालकर चावल की एक परत बर्तन के तले में फैला दीजिये, अब तैयार सब्जी को चावल के ऊपर डाल दीजिये और एक जैसा फैला कर चावलों को ढक दीजिये, अब बचे हुये चावल सब्जी के ऊपर डालकर एक जैसा करके परत जमा दीजिये, चावलों के ऊपर काजू और किशमिश डाल दीजिये, हरा धनियां और पोदीना के पत्ते हाथ से तोड़ कर डाल दीजिये, ऊपर से 4 चम्मच पिघला घौ चारों ओर डालिये. केसर को पहले से 2 टेबल स्पून पानी में डालकर रखकर, केसर का घोल बिरयानी के ऊपर चारों तरफ डालिये और अब बिरयानी का ढक्कन अच्छी तरह बन्द करके, धीमी गैस पर 15 मिनिट तक दम दीजिये.
बर्तन का ढक्कन खोलिये, सारी चीजों को मिक्स कीजिये, गरमा गरम वेज दम बिरयानी (Vegetable Dum Biryani) तैयार है, बिरयानी को, दही की चटनी या रायते के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं, तब 2 प्याज लम्बे पतले काटिये और तल कर निकाल लीजिये, चावल की ऊपर की परत के ऊपर, तले प्याज भी डालकर लगा दीजिये, बाकी सारी चीजें इसी तरह से लगाकर तैयार करनी है, दम देने के बाद में सारी चीजें मिलाइये, बिरयानी तैयार है.
कमेंट (359)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
so testy......
निशा: काव्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भाग्य श्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रंजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried biryani recipe but at the end (before serving) while mixing rice and vegitable, my rice broken out. It didn't come out well. I am not sure what mistake i did, please help me on this.
निशा: आशा, चावल थोड़े अधिक पकने से वे टूट जाते हैं.
aapki almost recipe maine try kar chuki sab me mujhe bhut tarif mili aap ki recipe ko banana ka tarika bhut aasan lagta hai.aapse anurodha hai ki har jagah ki recipe babatiye jaise Punjabi,maharasriyan,gujrati,rajsthani,
निशा: भाइरवि जी, वेबसाइट पर इन सभी जगहों की रेसिपी उपलब्ध हैं, मेरी कोशिश हमेशा रहेगी कि मैं हर जगह के खाने बनाऊं.
निशा: पुष्पा जी, चावल को आधा घंटा पानी में भिगो लीजिये, कुकर में पुलाव बनाने के लिये चावल से दुगना पानी डालिये और एक छोटी चम्मच घी या तेल डाल दीजिये और एक सीटी आने तक चावल को बनने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, आधा प्रेशर निकाल दीजिये, अब प्रेशर खतम होने तक चावल कुकर में ही रहने दीजिये, अच्छे चावल बनकर तैयार हो जायेंगे.
निशा: सौम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, , आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि,आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूपेन्द्र जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks.
निशा: शामल जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी बन तो जायेगी लेकिन उसका स्वाद अलग होगा.
kya aap mujhe bina egg ka chocolate icecream banana bata sakti hai ....i will wait ur this recipe......
निशा: कंचन जी, वेबसाइट पर चौकलेट आइसक्रीम रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर चौकलेट आइसक्रीम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मनीषा, बिरयानी के लिये हमने चावल को दम किया है, इसके वीडियो को देखिये प्लीज.
निशा: सोनक जी, बिरयानी को 15 मिनिट दम पर पकाना होता है, जिसके चावल के अन्दर उन सारी चीजों की महक और स्वाद पहुंच जाता है, और यही चीज तो पुलाव और बिरयानी में फरक करता है.
निशा: सपना मैं कोशिश करूंगी.
I also try in you are recipe
निशा: निकिता जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Mere gher koi non-stick cookware nhi hi jaisa pic me dikhhaya gaya hai recipe banane k liye to main Biryani me damm bharne k liye kis bartan ko use karun. aur ye kaise check karun ki chawal 80% pakk chuka hai. Please reply. Hume pehli bar kal banana hai.maine banaya nhi hai kabhi.
निशा: प्रीती, चावल को 80 प्रतिशत पकाने का मतलब है कि हल्के से कम पकाना है, ये आप देख सकती है चावल एकदम जैसे हम खाते है उतने नरम न हों और चावल को दम देने के लिये कुकर को यूज किया जा सकता है, ढक्कन पर सीटी मत लगाइये.
निशा: अंजली जी, वेबसाइट पर कुछ रैसिपी, नूडल्स, वेजमंचूरियन, गोभी मंचूरियन और चिल्ली पोटेटो उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: रेनुका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी हां मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं कुछ अच्छा बनाती रहूँ.
निशा: मनीषा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, जी मैं हमेशा ही कुछ नया नया लिखती और बनाती रहूंगी.