वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable Biryani recipe

📅 23 अगस्त 2012 👁 21.4 लाख बार देखी गई 💬 359 कमेंट ★ 3.4 (33510)


वेजिटेबल बिरयानी मुगलाई रैसिपी है, बासमती चावल, देशी घी, दही या क्रीम, हरी सब्जियां, मेवा और ढेर सारे मसालों को मिलकर हल्की सी लौ पर दम देने के बाद इतना अच्छा स्वाद बनता है, जिसकी सारी दुनिया दीवानी है.

Read : Vegetable Biryani recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Dum Biryani

  • बासमती चावल - 1 कप
  • देशी घी - 1/4 कप
  • तेल - 1/4 कप
  • दही - 1/4 कप
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च - 2 लम्बाई में कटा हुआ
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (1.5 छोटी चम्मच )
  • केसर - 20-25 धागे
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • साबुत गरम मसाले - 
    दाल चीनी -1.5 इंच,
    काली मिर्च - 7-8,
    बड़ी इलाइची- 2,
    जायफल - 2 पिंच कुटा हुआ,
    तेजपत्ता - 1,
    लोंग - 5-6, 
    छोटी इलाइची - 3.
  • हरी सब्जियां - 
    फूल गोभी कटा हुआ - 1 कप,
    हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ,
    शिमला मिर्च - 1 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
    गाजर - 1 (1.5 इंच के टुकड़े पतले पतले कटे हुये),
    फ्रेन्च बीन्स - 10 (1 इंच के टुकड़ों में कटी हुई)
    आलू - 2, 
    टमाटर - 2,
    पोदीना - 10 - 12 पत्ते.

विधि - How to make Veg Biryani

सबसे पहले चावल उबाल कर तैयार कर लीजिये. चावल को साफ करके, धोइये और 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये, बाद में अतिरिक्त पानी निकाल कर हटा दीजिये.

  किसी बर्तन में 5 कप पानी डाल कर उबलने रखिये, पानी में 1 तेजपत्ता, 1 इंच दाल चीनी, बड़ी इलाइची छील कर और 3-4 लोंग डाल दीजिये. पानी में उबाल आने पर चावल को पानी में डाल दीजिये और 80 प्रतिशत पका लीजिये क्यों कि चावल को हमें बाद में दम देनी है, उसमें चावल पूरी तरह पक कर तैयार हो जायेंगे.

चावल जब तक उबल कर तैयार होते हैं तब तक, दूसरे तरफ सब्जियां तल कर तैयार कर लीजिये, कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, तेज आग पर सबसे पहले आलू को छील कर लम्बाई में टुकड़े करके, हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. गोभी और गाजर डालकर तेज आग पर 1-2 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये. शिमला मिर्च को भी तेल में डालिये और 1 मिनिट तक तल कर निकाल लीजिये (सारी सब्जियां हमने क्रन्ची रखनी है, ज्यादा देर तक तल कर नरम नही करनी है).

चावल पक कर तैयार होने पर छलनी में छान लीजिये, चावल से पानी नीचे बर्तन में निकल जायेगा , चावल की छलनी को पानी वाले बर्तन से उठा कर दूसरे बर्तन पर रख दीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडे हो जाय, चावल से तेज पत्ता इलाइची के छिलके निकाल दीजिये, और चावल ठंडे होने दीजिये.

सब्जियां तल कर कढ़ाई में तेल बचा है, उसमें मसाले भून कर तैयार कर लीजिये: गरम तेल में जीरा डालकर भूनिये, अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये. हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये. टमाटर छोटे छोटे काट कर मसाले में डालिये और टमाटर को मैस होने तक भून लीजिये. नमक , लाल मिर्च और दरदरा कुटा हुआ गरम मसाला (2 लोंग, काली मिर्च , आधा इंच दालचीनी का टुकड़ा, छोटी इलाइची छील कर दरदरा कूट लिया है) डालकर मिला दीजिये, मसाले को भूनिये. अब मसाले में दही डालकर और थोड़ा भूनिये, मसाले भुन कर तैयार हो गया है. भुने मसाले में तली हुई सब्जियां डालकर मिलाइये. बिरयानी के लिये सब्जी बनकर तैयार हैं. चावल भी ठंडे हो कर तैयार हो गये है.

बिरयानी को दम दीजिये:
एक बड़ा और भारी तले का बर्तन लीजिये, तले में 1 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये, और आधा चावल डालकर चावल की एक परत बर्तन के तले में फैला दीजिये, अब तैयार सब्जी को चावल के ऊपर डाल दीजिये और एक जैसा फैला कर चावलों को ढक दीजिये, अब बचे हुये चावल सब्जी के ऊपर डालकर एक जैसा करके परत जमा दीजिये, चावलों के ऊपर काजू और किशमिश डाल दीजिये, हरा धनियां और पोदीना के पत्ते हाथ से तोड़ कर डाल दीजिये, ऊपर से 4 चम्मच पिघला घौ चारों ओर डालिये. केसर को पहले से 2 टेबल स्पून पानी में डालकर रखकर, केसर का घोल बिरयानी के ऊपर चारों तरफ डालिये और अब बिरयानी का ढक्कन अच्छी तरह बन्द करके, धीमी गैस पर 15 मिनिट तक दम दीजिये.

बर्तन का ढक्कन खोलिये, सारी चीजों को मिक्स कीजिये, गरमा गरम वेज दम बिरयानी (Vegetable Dum Biryani) तैयार है, बिरयानी को, दही की चटनी या रायते के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं, तब 2 प्याज लम्बे पतले काटिये और तल कर निकाल लीजिये, चावल की ऊपर की परत के ऊपर, तले प्याज भी डालकर लगा दीजिये, बाकी सारी चीजें इसी तरह से लगाकर तैयार करनी है, दम देने के बाद में सारी चीजें मिलाइये, बिरयानी तैयार है.

Vegetable Biryani Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (33510 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (359)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Shweta Bhardwaj
Thanku nisha ji..maine aapki biryani recipe try ki h...bahut achhi bani..m kisi bhi nhi dish k liye aapki recipe follow karti hu..gr8 job mam..thanku so much.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
TaracTarachand Diwakar
Nice
Very good

निशा: तारा जी, धन्यवाद.
phoolgen rai
नमस्ते जी मुझे बताए 80 लोगों के लिए कितने सामग्री चाहिए होंगे राइस और वेजिटबल और मसाले सभी सामग्री बताए धन्यवाद जी
poorvi mahar
I like veg biryani thanks for u an your recipes thnk u

निशा: पूर्वी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Suraj yadav
Nice biryani bhut mast bani meri biryani aapko thank you

निशा: सूरज जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Zeeshan khan
Thanku so much Nisha g...bahut acha laga very tasty

निशा: जीशान जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Savings sahu
Aapki recipe bht simple hoti h or simple hoti h..... samjhane ka tareeka mj but pasnd h.......thnku so much

निशा: साहू जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Danish
Vry tasty biryani

निशा: दानिश जी, धन्यवाद.
Prabhat kumar
Yah dal chini kya hota hai

निशा: प्रभात जी, यह एक प्रकार का मसाला है.
Anshukumar
Mujhe khana banana bhut acha lagta hai aur khana bhi acha lagta hai mein is ko try karunga

निशा: अंशु जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
surabhi
Nishi ji if i put the tez pattat in frying way not using the leaves in boiled water, is this a correct way

निशा: सुरभि जी, आप इसे फ्राय करके भी डाल सकती हैं पर इसे उबलते पानी में डालने से ज्यादा अच्छा फ्लेवर आता है.
mamta dewangan
Kisi b Tarah k biryani me Jo dahi use hoti h.... WO khhatti dahi honi chahiye ya mithhi dahi.. Plz tell me

निशा: ममता जी, बिरयानी के लिए ज्यादा खट्टे दही की आवश्यकता नही होती है, ताजा दही यूज करें.
apperna dhar
Thnku so much I will try to this

निशा: अपर्णा जी, आप इस रैसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें.
sunita
Biriyani me Namak nhi dal sakte?

निशा: सुनीता जी, हमने बिरयानी में नमक का इस्तेमाल किया है.
priya singh
thanks mam I try it

निशा: प्रिया जी, आप इस रैसिपी को बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
Tanya Dwivedi
Nice recipe.

निशा: धन्यवाद, तान्या जी.
ayushi
nisha ji your all recipies are superb and easy.
actually mera question ye hai ki kya kesar dalna zaruri hai biryani me?? or kesar se kya fark padta hai ?

निशा: आयूषी जी, आप बिना केसर के भी इसे बन असकती हैं केसर से बिरयानी का रंग, स्वाद और खुश्बू निखर आती है.
D k singh
Thanku so mchch receipy

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
shrijal sahare
i am only 17 years old and i will try this cook and really its very tasty

निशा: श्रीजल जी, धन्यवाद.
Hunny goyal
Hello nisha ji
nisha ji maine bht sari recipe try ki hai aapki sabhi recipe bht bdiya aap mujhe masala pav ke recipe bta sakti hai kya
RAMU
Thanks mem

निशा: रामु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ramu
(aalu dam, dam panner _) in sab me jo dam h uska matlab kya h? yani dam kise kahte h?

निशा: रामु जी, बहुत धीमी आंच पर पकाने को ही दम कहते हैं.
Sunita
M Ne Recipe pad li hai bhut hi achi lagi

निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna baid
aapne frst lime me likhi h sabse phle chawal ubal le ye bat samjh nhi aai
q ki phle likhe ho ubale chawal uske bad likh second line likhe ho long ilaichi ye sb dal k chawl ubal kuch samjh nhi aa rha

निशा: सपना जी, इस पहली लाइन का मतलब है किसी रैसिपी की शुरूआत चावल को उबाल कर होगी और चावल को आप अगली लाइन में दी गई विधि से उबाल लीजिए.
shikha kashyap
Thanks for this nice method of veg biryani.....

निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kajal
Garam masala jruri h dalne

निशा: काजल जी, आप इसे हटा भी सकती हैं.
suhir Goyale
Good resepi . bohut bohut shukriya.

निशा: सुधीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
supriya kumari
Thanks itni aachi aachi recipe batate ke liye

निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja
Hallo, mam ..
Very nice recipy ..bohot tasty bni thi veg biryanii ..

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vikas
Ye btao ki pulab me rice ka color red bhi thoda h thoda thoda to wo kaise..??


निशा: विकास जी, चावलों का कलर मसालों पर भी निर्भर करता है. और अलग कलर देने के लिये फूड कलर का यूज कर सकते हैं.