बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe

बेसन का हलवा कई तरह से बनाया जाता है लेकिन खास राजस्थानी पारम्परिक तरीके से बनाये गये बेसन हलवा का कोई जबाव नहीं होता. झटपट और आसान तरीके से बनाये गये इस बेसन हलवा (Besan Halwa ) का स्वाद आप आसानी से नहीं भूल पायेंगे.
Read: Besan Halwa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Halwa
- बेसन - 1 कप
- दूध - 1 कप
- चीनी - 1 कप
- घी - 1/3 कप (लगभग 70 ग्राम)
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
देखिए - Besan Halwa Recipe Video
विधि - How to make Besan halwa
बेसन को दूध में एकदम चिकना होने तक घोल कर 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
इलाइची छील कर, कूट कर पाउडर बना लीजिये.
पिस्ते को बारीक पतले पतले काट लीजिये.

पैन नानस्टिक हो तो ज्यादा अच्छा है, पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, एक छोटी चम्मच घी बचा लीजिये जिसे हम हलवा बनने के बाद डालेंगे. घी मेल्ट होने पर घुला हुआ बेसन डालिये और हलवे को 2 मिनिट नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
अब बेसन को पलट दीजिये (बेसन को साबुत चीले की तरह रखने की आवश्यकता नहीं है). बेसन को दूसरी ओर भी 1/2 - 1 मिनिट तक बिलकुल हल्का ब्राउन सेक लीजिये और एसी कलछी लीजिये जिससे बेसन को मैस करते हुये भूना जा सके. बेसन को मैस करते हुये और लगातार चलाते हुये, धीमी और मीडियम गैस पर जब तक भूनिये तब तक कि वह ब्राउन न दिखने लगे और बेसन से अच्छी महक न आने लगे. 12- 15 मिनिट में बेसन अच्छी तरह भुन कर तैयार हो जाता है.
बेसन भुनने के बाद, भुने बेसन में 1 कप पानी और चीनी डालकर मिलाइये और मिक्स कीजिये. हलवा को कलछी से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाय और कढ़ाई का तला न छोड़ दे.
बेसन का हलवा (Besan Halwa ) तैयार है, बेसम के हलवा को प्याली में निकालिये, ऊपर से जो घी हमने बचाया था डाल दीजिये, धी को मेल्ट होने दीजिये, हलवा के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर गार्निस कर दीजिये.
गरमा गरम बेसन का हलवा परोसिये और खाइये.
सुझाव:
वैसे तो इस बेसन के हलवा (Besan Halwa) में सिर्फ इलायची ही काफीं हैं. लेकिन इसमें अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट डाले जा सकते हैं.
Besan Halwa Recipe video in Hindi
कमेंट (126)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका, वेज पिज्जा बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वेबसाइट पर दिये हुये सर्च बटन पर पिज्जा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सोनल हमने इसमें घी ज्यादा नहीं डाला है, घी और भी कम कर सकते हैं लेकिन हलवा का टेस्ट घी से भी बनता है.
U r an amazing cooking and a wonderful teacher :)
निशा: कृ्ति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधवी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समरीन,बनाया तो जा सकता है, लेकिन हलवा बनाने का ये तरीका सबसे अच्छा है, इसी तरीके से बनाया गया हलवा ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
निशा: पूनम धन्यवाद.
निशा: शिखा, अगर आप इस तरह से थोड़ा बेसन को सेक लेंगी तो हलवा ज्यादा दाने दार और स्वादिष्ट बनता है.
meine yeh halwa banaya and it was so yummy.But i faced one problem while cooking.although i had made it smooth but while cooking...Is mein gudhli ban gayi and i tried so hard to remove it.Kya mein akele besan ko bhoon sakti hoon and later on i add milk....what u suggest!!!
निशा: दिव्या अकेले बेसन को भून कर के भी हलवा बनाया जा सकता है लेकिन उस हलवे का स्वाद इतना अच्छा नहीं होता. इस हलवे में जो दाने होते हैं वो इस हलवे को एक जबर्दस्त स्वाद देते हैं.
Aapki recipes bahut easy hoti hai.Thank u!!!I will definitely try this Halwa:)
निशा: मालती, आपको मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: आद्या,धन्यवाद.
निशा: संतोष, व्हिप क्रीम की रैसिपी और वीडियो वेवसाइट पर उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रेनू, जलेबी बनाना वेवसाइट पहले से ही वीडियो सहित उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर जलेबी लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: रश्मि, धन्यवाद.
निशा: अर्चना, जी आप सच कह रही हैं, ये हलवा मेरे हजबैन्ड को भी बहुत पसन्द है, बहुत बह्त धन्यवाद.
निशा: सुनीता, धन्यवाद.
By the way, is Nishamadhulika your full name or there is someone else with you with the name Madhulika? I am curious to know and unfortunately could not find this information on your site. Please add 'About Us' section and tell us something about yourself.
निशा: निशा मधुलिका मेरा नाम ही है. मैं अपने बारे में लिखने की कोशिश करूंगी.