बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe

बेसन का हलवा कई तरह से बनाया जाता है लेकिन खास राजस्थानी पारम्परिक तरीके से बनाये गये बेसन हलवा का कोई जबाव नहीं होता. झटपट और आसान तरीके से बनाये गये इस बेसन हलवा (Besan Halwa ) का स्वाद आप आसानी से नहीं भूल पायेंगे.
Read: Besan Halwa Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ka Halwa
- बेसन - 1 कप
- दूध - 1 कप
- चीनी - 1 कप
- घी - 1/3 कप (लगभग 70 ग्राम)
- छोटी इलाइची - 4
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून
देखिए - Besan Halwa Recipe Video
विधि - How to make Besan halwa
बेसन को दूध में एकदम चिकना होने तक घोल कर 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
इलाइची छील कर, कूट कर पाउडर बना लीजिये.
पिस्ते को बारीक पतले पतले काट लीजिये.

पैन नानस्टिक हो तो ज्यादा अच्छा है, पैन में घी डाल कर गरम कीजिये, एक छोटी चम्मच घी बचा लीजिये जिसे हम हलवा बनने के बाद डालेंगे. घी मेल्ट होने पर घुला हुआ बेसन डालिये और हलवे को 2 मिनिट नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
अब बेसन को पलट दीजिये (बेसन को साबुत चीले की तरह रखने की आवश्यकता नहीं है). बेसन को दूसरी ओर भी 1/2 - 1 मिनिट तक बिलकुल हल्का ब्राउन सेक लीजिये और एसी कलछी लीजिये जिससे बेसन को मैस करते हुये भूना जा सके. बेसन को मैस करते हुये और लगातार चलाते हुये, धीमी और मीडियम गैस पर जब तक भूनिये तब तक कि वह ब्राउन न दिखने लगे और बेसन से अच्छी महक न आने लगे. 12- 15 मिनिट में बेसन अच्छी तरह भुन कर तैयार हो जाता है.
बेसन भुनने के बाद, भुने बेसन में 1 कप पानी और चीनी डालकर मिलाइये और मिक्स कीजिये. हलवा को कलछी से चलाते हुये जब तक पकाइये तब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाय और कढ़ाई का तला न छोड़ दे.
बेसन का हलवा (Besan Halwa ) तैयार है, बेसम के हलवा को प्याली में निकालिये, ऊपर से जो घी हमने बचाया था डाल दीजिये, धी को मेल्ट होने दीजिये, हलवा के ऊपर कतरे हुये पिस्ते डालकर गार्निस कर दीजिये.
गरमा गरम बेसन का हलवा परोसिये और खाइये.
सुझाव:
वैसे तो इस बेसन के हलवा (Besan Halwa) में सिर्फ इलायची ही काफीं हैं. लेकिन इसमें अपनी पसन्द के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट डाले जा सकते हैं.
Besan Halwa Recipe video in Hindi
कमेंट (126)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
This is a delicious..........
निशा: खुश्बू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेवती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pls inform kijiyega.. mujhhe aap ki recipes kaphi pasand hai aur easy to cook hai.. love it..
निशा: केश्वी जी, बहुत बहुत धन्यवाद पर मेरा कोई व्हाट्सएप्प ग्रुप नहीं है.
निशा: विकास जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपूर्वा जी, इसे दूध से ही बनाएं, स्वादिष्ट बनेगा.
निशा: प्रियंका जी, किसी भी प्रकार के बेसन से बेसन का हलवा बना सकते हैं. 150 ग्राम बेसन से हलवा बनाने के लिए लगभग 250 मिली दूध चाहिए.
निशा: सरिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, आप बारीक बेसन भी ले सकती हैं लेकिन हलवा के लिए थोड़ा मोटा बेसन लेंगी तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: आशिया जी, बेसन घी में भून कर हलवा बनाया जाता है लेकिन इस तरह बना हुआ हलवा अधिक स्वादिष्ट होता है.
निशा: इला जी, इस तरह बना हुआ हलवा अधिक स्वादिष्ट होता है.
निशा: नितिका जी, नॉन स्टिक बरतन में हलवा तले पर जल्दी चिपकता नहीं है. इसलिए इसे नॉन स्टिक बरतन में बनाना बेहतर रहता है.
निशा: अंशू जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx keep it up
निशा: तृप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hope u r dng good!
Maam halwa try karne ke pehle please mere doubts clear kariye.
1. Sadhi kadai use kar sakti hion kya kyonki mere pass nonstick nahi he.
2. Paani garam daalna he ya normal?
Thanks in advance!
Regards,
Swetha
निशा: श्वेता जी, आप नार्मल कढा़ई का उपयोग कर सकती हैं और पानी नार्मल ले लीजिए, आप अच्छा हलवा बनायेंगी.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऎश्वर्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुसुम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भावना जी, मुझे रिप्लाई करने में थोड़ी देर हो गई उसके लिए मुझे दुख है, और उम्मीद है कि आपने हलवा अच्छा ही यूज किया होगा.
निशा: भावना जी, मैं कमेन्ट देर से पढ़ सकी हूँ तो आपने हलवा तो ठीक कर ही लिया होगा, जब कोई भी चीज ठीक न बने तो अच्छा नहीं लगता लेकिन एसा किसी के साथ हो जाता है, आप इसे और आटा मिलाकर तल कर मीठी मठरी या शकर पारे बना सकती है.
निशा: अवंतिक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
There is a question. Do we use hot water or normal water to make this halwa.
निशा: विजयलक्ष्मी जी, आप इसमें नार्मल पानी ले सकती हैं.