गोभी मंचूरियन Gobi Manchurian or Cauliflower Manchurian

गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) इन्डो-चायनीज रेसीपीज में शायद सबसे अधिक पसंद किया जाने वाली रेसीपीज में से एक है. आप चाहे इसे ड्राय बनायें या ग्रेवी के साथ, आप चाहे इसे साइड डिश के रूप में परोसिये चाहे स्नैक्स के रूप में, भारतीय मसालों की महक से सराबोर गोभी मंचूरियन आपको भी बहुत पसंद आयेगी. अईये आज हम ग्रेवी के साथ गोभी मंचूरियन बनायें
Read - Cauliflower Manchurian recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cauliflower Manchurian
- फूल गोभी - 400 ग्राम
- मैदा और कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून + 5 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बीज हटाकर बारीक कटी हुई
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच (यदि आप थोड़ा और मीठा पसन्द करें)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - गोभी तलने के लिये और मंचूरियन सास बनाने के लिये
विधि - How to make Gobi Manchurian
फूल गोभी को फ्लोरेट करके, 2 बार अच्छी तरह धो लीजिये और छलनी में रखकर पानी सुखने तक सुखा लीजिये.
एक टेबल स्पून कार्न फ्लोर बचाकर अलग रख लीजिये, बची हुई मैदा और कार्न फ्लोर मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा पकोड़े बनाने जैसा घोल बनाकर तैयार कीजिये. घोल में 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक और काली मिर्च डालकर मिला दीजिये. 
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर, फूल गोभी के टुकड़े मैदा, कार्न फ्लोर के घोल में डिप करके गरम तेल में डालिये, जितने गोभी के टुकड़े एक बार कढ़ाई में आ सके डाल दीजिये, गोभी के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये, तले गोभी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारे गोभी के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.
गोभी मंचूरियन ( Gobi Manchurian ) के लिये सास बनाइये:
1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर जो हमने अलग बचाया है उसे 1/2 कप पानी में घोल कर, गुठलियां खतम होने तक घोल कर तैयार कर लीजिये. पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर, धीमी फ्लेम पर थोड़ा सा भूनिये, टमाटो सास, चिल्ली सास, कार्न फ्लोर का घोल और सोया सास डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, चिल्ली प्लेक्स, नमक और विनेगर डाल दीजिये, मंचूरियन सास तैयार है, तले हुये गोभी डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये और चमचे से मिक्स करते हुये तब तक पकाइये जब तक कि गोभी के टुकड़ों पर सास की कोटिंग अच्छी तरह न आ जाय.
गोभी मंचूरियन तैयार है, गरमा गरम गोभी मंचूरियन परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) में प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं तब आप 1 प्याज बारीक काट कर और 5-6 लहसुन की कली छील कर बारीक काट कर, तेल में अदरक और हरी मिर्च भूनने से पहले कटे प्याज और लहसुन डाले और प्याज हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और बाद में सारे मसाले इसी तरह डालते हुये गोभी मंचूरियन बना लीजिये.
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिका, आप व्हाइट विनेगर यूज कीजिये, ब्लेक से गोभी का रंग अधिक डार्क हो जायेगा.
निशा: अंजना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मला जी, आपको भी मेरी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देविन्दर जी मेरा भी आपको और उन्हैं बहुत बहुत धन्यवाद.
i am very thanku to told these resipi due to which i can impressed any omne spacially my husband & mother in law
निशा: श्रिन, पीज्जा को ओवन में बेक कीजिए, पिज्जा के थोड़े किनारे छोड़ते हुये चीज पिज्जा के ऊपर डालिये, चीज पिज्जा से बाहर नहीं आयेगा.
Plz methi ki sabji kaise banai
निशा: नवीन, मेथी आलू की सब्जी वेबसाइट पर दी गई है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर मेथी आलू लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
hru? I really liked the way you told about your recepie. Even i tried your Veg Manchurian, Paneer Tikka..Everyone(including my fiance) loved that.Thank you very much Aunty.
निशा: ज्योत्सना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रेया, टमाटो कैचअप डाला जा सकता है, चावल का आटा नहीं लिया जा सकता है.
निशा; स्वाति, बहुत बहुत धन्यवाद.
cabbage, capcicum, onion ko baarik chop kar le phr usame adarak n lahsun ka paste milaye n as per ur taste namak n kaali mirch daale n adha spoon soya sauce daale then usame barabar matra me corn flour n maida daal k use milaye... is mixture ko tight dough ki tarah hona chahiye phr oil heat kare n garm hone par us mixture ke chhote balls bana k deep fry kare... golden brown hone tak fry kare.
manchurian geavy nisha ji k gobi manchurian recipe k according rahega.
mam manchurian k liye agar vinegar na ho to kya karein.
निशा: छाया, विनेगर की जगह थोड़ा सा नीबू का रस डाल दीजिये.
निशा: रीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
Main aapki recipe try ki, gobhi manchurian bahut swadisht bani hai. Banane me bhi aasan hai aur khane me bhi mazedaar hai. Thank you so much Nisha ji : Priyanka Singh
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेन्सी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: ज्योति, ये तो बहुत ही सिम्पल है, चावल बने हुये हैं तब आप पैन में घी या तेल डालकर गरम कर लीजिये, जीरा साबुत गरम मसाला आप पसन्द करती है, डाल कर भूनिये और सब्जियां जो आप पसन्द करती हैं, डालकर क्रंची होने तक भून लीजिये, चावल डालिये स्वादानुसार नमक मिर्च डालिये,तैयार हैं फ्राइड राइस.
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha Aunty plzzz reply
निशा: श्रृ्ष्टी, बिना सोया सास के बना सकते हैं, लेकिन सोया सास डालेंगी, तब स्वाद और कलर दोंनों ही अच्छे होंगे.