गोभी मंचूरियन Gobi Manchurian or Cauliflower Manchurian

गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) इन्डो-चायनीज रेसीपीज में शायद सबसे अधिक पसंद किया जाने वाली रेसीपीज में से एक है. आप चाहे इसे ड्राय बनायें या ग्रेवी के साथ, आप चाहे इसे साइड डिश के रूप में परोसिये चाहे स्नैक्स के रूप में, भारतीय मसालों की महक से सराबोर गोभी मंचूरियन आपको भी बहुत पसंद आयेगी. अईये आज हम ग्रेवी के साथ गोभी मंचूरियन बनायें
Read - Cauliflower Manchurian recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cauliflower Manchurian
- फूल गोभी - 400 ग्राम
- मैदा और कार्न फ्लोर - 4 टेबल स्पून + 5 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- अदरक पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 बीज हटाकर बारीक कटी हुई
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1 छोटी चम्मच
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच (यदि आप थोड़ा और मीठा पसन्द करें)
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- तेल - गोभी तलने के लिये और मंचूरियन सास बनाने के लिये
विधि - How to make Gobi Manchurian
फूल गोभी को फ्लोरेट करके, 2 बार अच्छी तरह धो लीजिये और छलनी में रखकर पानी सुखने तक सुखा लीजिये.
एक टेबल स्पून कार्न फ्लोर बचाकर अलग रख लीजिये, बची हुई मैदा और कार्न फ्लोर मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा पकोड़े बनाने जैसा घोल बनाकर तैयार कीजिये. घोल में 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक और काली मिर्च डालकर मिला दीजिये. 
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर, फूल गोभी के टुकड़े मैदा, कार्न फ्लोर के घोल में डिप करके गरम तेल में डालिये, जितने गोभी के टुकड़े एक बार कढ़ाई में आ सके डाल दीजिये, गोभी के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये, तले गोभी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारे गोभी के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.
गोभी मंचूरियन ( Gobi Manchurian ) के लिये सास बनाइये:
1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर जो हमने अलग बचाया है उसे 1/2 कप पानी में घोल कर, गुठलियां खतम होने तक घोल कर तैयार कर लीजिये. पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर, धीमी फ्लेम पर थोड़ा सा भूनिये, टमाटो सास, चिल्ली सास, कार्न फ्लोर का घोल और सोया सास डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, चिल्ली प्लेक्स, नमक और विनेगर डाल दीजिये, मंचूरियन सास तैयार है, तले हुये गोभी डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये और चमचे से मिक्स करते हुये तब तक पकाइये जब तक कि गोभी के टुकड़ों पर सास की कोटिंग अच्छी तरह न आ जाय.
गोभी मंचूरियन तैयार है, गरमा गरम गोभी मंचूरियन परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप गोभी मंचूरियन (Cauliflower Manchurian) में प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं तब आप 1 प्याज बारीक काट कर और 5-6 लहसुन की कली छील कर बारीक काट कर, तेल में अदरक और हरी मिर्च भूनने से पहले कटे प्याज और लहसुन डाले और प्याज हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये और बाद में सारे मसाले इसी तरह डालते हुये गोभी मंचूरियन बना लीजिये.
कमेंट (132)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Plz reply jarur kijiyega apki guidance hamesha confidence deti hai
निशा: संध्या जी, मैदा और अरारोट दोंनो बराबर मात्रा में ले लीजिये. मंचुरियन के लिये गोभी को तल कर फ्रिज में रख लीजिये, और सर्व करने से पहले उसे सास में बना लीजिये एकदम ताजा लगेगा. दम आलू के लिये भी आलू तल कर तैयार कर लीजिये और पिसा मसाला भून कर रख लीजिये, उसे भी खाने से पहले तैयार कर लीजिये, अच्छे लगेंगे.
i have to ask one question but not related with this recipe...
M jb bhi roti bnati hu...roj lunch tak bhut tight ho jati h soft nhi rahti....plz help me... Mere husband isse bhut preshan h..
निशा: सुमी जी, आटा गूथते समय, आटे में थोड़ा तेल डालकर गूथिये, रोटी में घी लगाकर, फोइल में लपेट कर रखिये, रोटी नरम रहेंगी.
Recipe is Very nice ...delicious..
Thanks nisha mam.
wah wah...
निशा: फरहीन जी, , आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: टीना जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भारती, सूखी लाल मिर्च को हल्का सा कूट लिया जाय, मिर्च के बीच साबुत और लाल लाल मिर्च के छोटे छोटे टुकड़े दिखाई दें ये ही चिल्ली फ्लेक्स हैं.
निशा: व्यास जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:Avishkar ji ग्रीन चिल्ली सास डाला जा सकता है, थोड़ा कलर का फरक हो जायेगा, स्वाद में कोई फरक नहीं होगा.
main kya karoon .
Please Reply me soon
निशा: इंशा जी, कुछ रैसिपी में उनके खास स्वाद के लिये ये इन्ग्रीडियेन्ट डाले जाते हैं, और किराना शोप पर आजकल ये सारी चीजें मिल जाती हैं.
thanks
Please reply me soon
निशा: इन्शा जी, कई तरह की सूप की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: अनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मग्गू जी, बाद में सास में बनाने के लिये कार्न फ्लोर ही अच्छा रहता है.
apke manchurian ka color lane k liye kya krna padega.. n gravy jada krne ke liye kya karu...?
निशा: सीमा, ग्रेवी अधिक बनाने के लिये थोड़ा पानी अधिक डाल दीजिये, कलर के लिये परेशान न हों आप सारी चीजें डालिये कलर अच्छा आयेगा, धन्यवाद.
निशा: सीमा, मंचूरियन का कलर सोयासास और टमाटर सास से बनता है, सोया सास डार्क और हल्का ब्राउन होता है, इनके कलर में फरक होने से मंचूरियन के कलर में फर्क हो सकता है.
निशा: स्पर्श, सोय सास सोयबीन को बोइल करके फरमेन्ट करके बनाया जाता है, डार्क कलर का गाढ़ा सोयसोस स्वाद में खट्टा होता है, इसे चाइनीज रैसिपी के लिये यूज किया जाता है.
निशा: किरन, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधुरी, जी आप सही कह रही हैं, वही मलाई होती है.
निशा: अनु, डबल चीजों के लिये डबल समय तो नहीं लगता लेकिन चीजों की मात्रा बड़ने पर समय लगभग डेड़ गुना या थोड़ा इससे अधिक या थोड़ा इससे कम हो जाता है, माइक्रोवेव में चीजें बनाते समय ध्यान रखना है कि समय एकसाथ अधिक समय लगाकर माइक्रोवेव नही करना है, क्यों कि चीजें माइक्रोवेव में बहुत जल्द जल जाती है, चीजें डबल मात्रा में पकायें लेकिन इसी तरह से थोड़ा समय देकर माइक्रोवेव कीजिये, और चैक करते रहिये.