वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ranbir Arora

very good bahut accha hai
Reena
nisha ji, manchurian sos banate vaqt corn flour kitni quantity me veg. stock me dalna hai,
निशा: रीना, 2-3 टेबल स्पून कार्न स्टार्च डाल दीजिये.
BALJIT KAUR
nisha ji....maine vegetable manchurian banaya,manchurian toache bane but gravy achi nhi bani..gravy banane ke bare mein bataye.

Alka
Mam this website is just fantastic and i want to ask u what is corn starch.
निशा: अल्का, कार्न स्टार्च, कार्न का रिफाइन्ड फ्लोर है.
Shweta agrawal
can u plz tell me what is cournflour???hope u will give answer of my question?? is makke ka aata nd cournflour is same??
निशा: श्वेता, कार्न फ्लोर मक्का का रिफाइन्ड फ्लोर होता है, इसे कार्न स्टार्च भी कहते हैं.
aishwarya
nic recepie
babita rawat
namaste nisha ji,
main pehli baar aap se sawal kar rahi hoon umeed karti hoon ki aap jawab zaroor dengi main ye puchna chahti hoon ki corn flour makai ka aata hi hota hai ya kuch aur
निशा: बबिता, कार्न फ्लोर मकई का रिफाइन्ड फ्लोर है, जिसके कुछ मुख्य यूज हैं.
kirti srivastava
i want to know that veg manchurian is served best with lachha paratha or fried rice.
uday
mam yeh ajinomotoh kya hota hai?
निशा: उदय, अजीनो मोटो एक प्रकार साल्ट है, ये खाने के स्वाद को और बड़ा देता है.
jinal
thanks man...your recipe is really yummmmmmy.........thanks thnks.....
daya pal
NICE RECEPIE
annie
mam,really it is one of d bst dish which is prepared at home easily,thanx...
Shashank
mam your way of cooking is very easy to understand but will you please tell me , what is corn flour (maida or makka)?
निशा: शशांक, कार्न फ्लोर मक्का का रिफाइन्ड फ्लोर होता है, किराना स्टोर पर कार्न फ्लोर नाम से पैक में मिल जाता है.
DHANESH CHAUHAN
NISHA"JI KYA HUM MANCHURIAM BALL BANANAI K BAD USE KOFTAI KA ROP ME USE KAR SAKTAI HAI????????????
निशा: धनेश जी, अवश्य कर सकते हैं.
Satish
Thanku Mam,
thanks a lot, we have cooked as per your instruction & find good test. it is possible due to you & your website.
Thank u again.........

Than
निशा: सतीश, बहुत बहुत धन्यवाद.
kanika
mujhe veg mannchuriyan nhi aata tha banana fir maine net open kiya apki recip dekha thanx so mouch.
Reet
wow... I tried it and hmmm so yummmmmmmmmmmmmyyyyyyyyyyyyyyy.......:) Thankyou thnakyouuu so much my dear Mam....U r perfect...:)
nasim
mam hum sauce meh onion dale or manchurian meh
निशा: नसीम, जी हां अवश्य डालिये.
ankit
nisha ji aapne mere sawal ka javab nahi diya ki sallry kya hoti hai
ANKIT
NISHA JI MANE SUNA HAI MANCHURIAN ME SALLRY DALI JATI HAI YE SALLRY KYA HOTI HAI

निशा: अंकित, सेलरी धनिये की तरह ही होती है.
reena
ajinomoto compulsery h

निशा: रीना, अजीनो मोटो आवश्यक नहीं है.
shruti
manchurian ball grevy me soft nai rahate kadak reh jate hai plz batayengi ki kyu rahate hai
निशा: श्रुति, ग्रेवी में थोड़े पानी की मात्रा अधिक कर दीजिये, मंचूरियन बाल नरम हो जायेंगे.
lalita gangwal
ur recpee is nic bt i dont know soya sos wat is this.. $ where ths is avalblee..
ARPITA
I m best fan of you. mam.
Richa
Nisha g u r superb...:) no need to join any cookin class....
निशा: रिचा, बहुत बहुत धन्यवाद.
rina patel
very testy n nice receipe
i like
preeti gaur
kya hum confior ke jagha ararot ka use kar sakty h manchurian bals me......?
DEEPAK
I LIKE YOUR RECIPES

निशा: दीपक, बहुत बहुत धन्यवाद.
Puskar
Nisha ji paneer manchurian k lea paneer roll kaise prepare karenge or sauce to same hoga ..?
निशा: पुस्कर, सोस में पनीर के टुकड़े ही हल्के से फ्राई करके डालेंगे.
Reena
Hello Mam,

Please send me the recepecies which is healthy and tasty for pregnancy in hindi language.

Thanks........
निशा: रीना, प्रिगनेन्सी पीरियड में घर का बना ताजा खाना, फल और दूध लीजिये, वेबसाइट पर बहुत सारी रैसिपी हैं जो आप खाई जा सकती है.