कलमी वड़ा | Kalmi Vada Recipe

कुरकुरे और स्वाद में लाजबाब कलमी वड़ा खाने में तो स्वादिष्ट होते ही है, परोसनें में भी अधिक सुविधाजनक हैं. यदि आपके घर पर मेहमान आरहे हों तो एक बार तलने के बाद काट कर रख लीजिये और मेहमानों के आने पर तुरंत एक बार और तल कर गरमा गरम कलमी वडा (Kalmi Vada) परोस सकते है.
Read: Kalmi Vada Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients to make Kalmi Vada
- चने की दाल - आधा कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दू कस किया हुआ
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच से भी कम
Watch online - Kalmi Vada Recipe Video
विधि - How To Make Kalmi Vadas
चने की दाल को धो कर, रात भर या 5-6 घंटे पानी में भिगो दीजिये, भिगी हुई चने की दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, और दाल को बिना पानी डाले हल्की दर दरी पीस लीजिये, अगर दाल ज्यादा सूखी लगे तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाला जा सकता है.
पिसी दाल में नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनियां और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर दीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने रख दीजिये.
वड़े बनाने के लिये एक प्याली पर सूती कपड़ा रख कर पीछे से कसकर पकड़ लेंगे, प्याली के ऊपर लगे कपड़े पर पानी लगाकर गीला कर लेंगे, दाल के मिश्रण से थोड़ा सा एक नीबू के बराबर मिश्रण उठायेंगे और गोल करके प्याली पर लगे कपड़े के ऊपर रखेंगे और उंगलियों की सहायता से गोल आकार दे देंगे.

गोल वड़े को सावधानी पूर्वक कपड़े से उठाकर, गरम तेल में डालिये, दूसरा वड़ा भी इसी तरह तैयार करके तेल में डालिये, वड़ों को हल्के ब्राउन होने तक, 70 प्रतिशत तक तल कर निकाल लीजिये, सारे वड़े इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
तले हुये वड़ों को आधा इंच के लम्बाई में टुकड़े काट कर तैयार कर लीजिये, और अब जब भी वड़े खाने हों या जब भी मेहमान आ जाय, कटे हुये वड़े कढ़ाई में डालिये और क्रिस्प होने तक तल कर निकाल लीजिये. कलमी वड़े तैयार है.
बहुत ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी वड़े हरे धनिये की चटनी और टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
Kalmi Vada Recipe video in Hindi
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i lyk dis recipie and m surly try dis
निशा: नेहा, धन्यवाद.
निशा: अंजिता, आप प्याज पसन्द करती हैं, तब प्याज अवश्य डालिये.
Mein aur mere patidev aapki recipes pasand karate hain aur banate hain. Kalami Vada such mein bahut kurkura banta hai. Sabne bahut pasand kiya.
"Thanks for such a good recipe site
निशा: सोनिका, धन्यवाद.
निशा: निर्मल, वड़े 2 दिन तक कलमी बड़े रखकर खाये जा सकते हैं, लेकिन गरमा गरम कलमी वड़े बहुत ही लाजबाव लगते हैं.
It's very nice & easy recipe, maine kabhi kalmi vada ka naam nhi suna, bahut hi achhi dish hai.
Thank U
ye recipe bahut hi achhi lagi... me jalldi hi banane ki try karungi... vade dekh ke muhh me pani aa gaya.. ab to jaldi hi banani padegi...
vese meri ab shadi ho gayi he.. to mere habby ko ye banake khilaungi to vo bahut khush honge...
thank u didi...
निशा:पारुल, मेरी ओर से भी आपको ढेर सारा प्यार और धन्यवाद.