कलमी वड़ा | Kalmi Vada Recipe

कुरकुरे और स्वाद में लाजबाब कलमी वड़ा खाने में तो स्वादिष्ट होते ही है, परोसनें में भी अधिक सुविधाजनक हैं. यदि आपके घर पर मेहमान आरहे हों तो एक बार तलने के बाद काट कर रख लीजिये और मेहमानों के आने पर तुरंत एक बार और तल कर गरमा गरम कलमी वडा (Kalmi Vada) परोस सकते है.
Read: Kalmi Vada Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients to make Kalmi Vada
- चने की दाल - आधा कप
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दू कस किया हुआ
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच से भी कम
Watch online - Kalmi Vada Recipe Video
विधि - How To Make Kalmi Vadas
चने की दाल को धो कर, रात भर या 5-6 घंटे पानी में भिगो दीजिये, भिगी हुई चने की दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, और दाल को बिना पानी डाले हल्की दर दरी पीस लीजिये, अगर दाल ज्यादा सूखी लगे तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाला जा सकता है.
पिसी दाल में नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनियां और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर दीजिये. कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने रख दीजिये.
वड़े बनाने के लिये एक प्याली पर सूती कपड़ा रख कर पीछे से कसकर पकड़ लेंगे, प्याली के ऊपर लगे कपड़े पर पानी लगाकर गीला कर लेंगे, दाल के मिश्रण से थोड़ा सा एक नीबू के बराबर मिश्रण उठायेंगे और गोल करके प्याली पर लगे कपड़े के ऊपर रखेंगे और उंगलियों की सहायता से गोल आकार दे देंगे.

गोल वड़े को सावधानी पूर्वक कपड़े से उठाकर, गरम तेल में डालिये, दूसरा वड़ा भी इसी तरह तैयार करके तेल में डालिये, वड़ों को हल्के ब्राउन होने तक, 70 प्रतिशत तक तल कर निकाल लीजिये, सारे वड़े इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
तले हुये वड़ों को आधा इंच के लम्बाई में टुकड़े काट कर तैयार कर लीजिये, और अब जब भी वड़े खाने हों या जब भी मेहमान आ जाय, कटे हुये वड़े कढ़ाई में डालिये और क्रिस्प होने तक तल कर निकाल लीजिये. कलमी वड़े तैयार है.
बहुत ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी वड़े हरे धनिये की चटनी और टमाटर सास के साथ परोसिये और खाइये.
Kalmi Vada Recipe video in Hindi
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मेरी एप बनी हुई है.
निशा: रोशनी जी, ये गरम गरम पकोड़े की तरह खाये जाते हैं, बहुत अच्छे लगते हैं, बचे हों तो फ्रिज में 2 दिन रख कर खाये जा सकते हैं.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I LIKE YOUR RECEPIES YOU ARE FABUOUS TO CREATE GOOD RECEPIES I ALSO TRY KALMI VADAS IT IS TO MUCH TASTY THANK YOU SO MUCH MAM
I occasionally watch your recipes and they give very useful tips n short-cuts. I spend time in cooking vegetarian dishes. Thank you so much for providing the procedures. Your tips give extra space for experimentation.
निशा: हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya y sirf chane ki daal k sath bn skta h agar chane ki daal k dhuli moong dhuli urad aur arhar ki daal mix krke bna sktey h ???
Plz reply
निशा: सोनी, इसे चने की दाल से ही बनाया जाता है,लेकिन अगर आप इसमें मूंग उरद की दाल मिक्स करना चाहें तो कर सकती हैं.
mai ab out of india hu or ab mere pass mixer nahi hai what i do?any suggestion mam plz...
निशा: प्रिया जी, दाल पीसने के लिये मिक्सर की आवश्यकता तो पड़ेगी, आप कोई एसी रेसिपी बनाइये जिसमें मिक्सी का यूज न हो, वेज कटलेट बना सकते हैं.
Thank for guiding us. I like your recepies and these are very easy. One this I want to know what is Tukariya in Faluda Kulfi? Is it necessary to add or some other substitute is there.
निशा: निर्मल जी, तुकमारिया तुलसी के बीज होते हैं, इन्हैं भिगोकर फालूदा में यूज किया जाता है, ये बीज बहुत ही तराबट ठंडक देते हैं, ये फालूदा स्पेशल हैं, इन्हैं डालकर फालूदा बनायें तो बहुत अच्छा है, अगर आपको नहीं मिल पा रहे हों तो फालूदा बिना इसके ही बनाया जा सकता है, स्वाद में ज्यादा फर्क नहीं आयेगा.
निशा: प्रतिभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सारा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कम्बलजीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; बिन्दु, बहुत बहुत धन्यवाद.
my family liked it..
and amazing fact is that at first tym these recipes came out perfectly.....
निशा: प्रीति, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried this dish today and my whole family liked it...so thank you so much for being with us... :)
निशा: महक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनुका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद रिया. आप की बात से लगता है मेरी मेहनत सार्थक हो रही है.
निशा: इसका अर्थ है कि दाल अधिक मोटी पिसी है. इसे और पीसने की जरूरत है