हरे चने की कचौड़ी - Cholia Kachori Recipe

📅 10 अप्रैल 2012 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 20 कमेंट ★ 3.6 (5898)


छुट्टी के दिन के नाश्ते के लिये कुछ स्पेशल बनाया जाय तो परिवार के सभी लोग बहुत खुश होंगे, आज हम हरे चने की स्पेशल कचौड़ी बनायेगे, जो बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, तो आइये हरे चने (छोलिया) की कचौड़ी (Green Chickpeas Kachori) बनाना शुरू करते हैं.

Read: Cholia Kachori Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cholia Kachori

  • मैदा - 2 कप
  • हरे चने (Fresh green chickpea) - 1 कप
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • सोंफ पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • जीरा - 1/4 चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - 1/4 से आधा
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • तेल - 1/4 कप आटे में डालकर गूथने के लिये
  • तेल - कचौरी तलने के लिये

विधि - How to make Cholia Kachori

मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, तेल और आधा छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक आटे में डालकर अच्छी तरह मिलाइये. मैदा को थोड़ा थोड़ा पानी डालकर चपाती जैसा नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जायेगा और तब तक हरे चने से पिठ्ठी बनाकर तैयार कर लेते हैं.

पिठ्ठी बनाइये - Stuffing for Green Chikpea Kachori
चने को अच्छी तरह धो कर हल्का दरदरा पीस लीजिये, पैन गरम कीजिये और 1 चमचा तेल डाल कर गरम होने दीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर अदरक पेस्ट, हरी मिर्च थोड़ा सा भूनकर पिसे हुये हरे चने डालिये, नमक, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, और लाल मिर्च डालकर सारी चीजों को मिलाते हुये पिठ्ठी को 3-4 मिनिट भूनेंगे. पिठ्ठी बन कर तैयार है.

अब तक आटा भी सैट हो कर तैयार हो गया है, आटे से छोटी छोटी एक नीबू के बराबर की लोई तोड़ कर तैयार कर लीजिये, इतने आटे से 11 लोई तोड़ ली हैं.  एक लोई उठाकर हाथ पर उंगलियों की सहायता से थोड़ा बढ़ाइये. 1 छोटी चम्मच फिलिंग डालकर आटे को चारों ओर से उठाकर फिलिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये. सारी कचौड़ियों को इसी प्रकार भर कर तैयार कर लीजिये.


कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, भरी हुई कचौड़ियां हाथ से या बेलन की सहायता से 2-3 इंच के व्यास में बढ़ा लीजिये, तेल कम गरम होने पर ही, 3-4 या जितनी कचौड़ी कढ़ाई में आसानी से आ जाय उतनी डाल दीजिये, धीमी और मीडियम गैस पर कचौड़ियों को दोंनो ओर से हल्का ब्राउन होने तक तक तल कर निकाल लीजिये. सारी कचौड़ी इसी तरह तल का तैयार कर लीजिये.

कचौड़ियों को एक दम ठंडा होने तक हवा में खुला ही रहने दीजिये. हरे चने की कचौड़ियों को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.  हरे धनिये की कचौड़ी को 4 दिन तक रख कर खाया जा सकता है.

हरे चने की कचौरी का वीडियो देखने के लिये निम्न लिंक पर क्लिक करें

Green Chickpea Kachori Reciep video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (5898 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (20)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nimra
hi,nisha ji maine kachori banaye the bhut tasty bani thi lekin bazar mai jo kachori fhuli huye milti hai vesi nahe banti esa kyu?
निशा: निमरा जी, आप कचौरी बनायें, वीडियो देखिये, धीरे धीरे सारी प्रोब्लम दूर हो जायेगी, और आप बहुत अच्छी फूली कचौरीयां बना लेंगी.
chandra mohan
please tell me the way to prepare green cholia ki subzi today on email or ph 7891414393
निशा: चंद्रा, हरे चने की पनीर के साथ, हरे चने की कढ़ी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और हरे चने की मशरूम के साथ यूट्यूब चैनल पर है. और सब्जियां बनाने की कोशिश करूंगी.
Ishan
hi mam this is isha and i like your receipes very much.
निशा: ईशान, बहुत बहुत धन्यवाद.
uma chakravarti
neha ji hatho se filling karne ke baad ap use thoda belan se bel dijiye to apki kachoriya achhi tarah se ful jayegi...........
anamika
hi agar hra chlia nahi milta ho to uska bdla kya use kar sakta hai
suman
kachori khdai me dalne wo khol kyo jathi ha.... please koi tip dijye

निशा: सुमन कचौरी को अच्छी तरह से बन्द कीजिये,दबा कर चिपका दीजिये, ध्यान रखें कि कचौरी फटें नहीं, थोड़ी प्रेक्टिस के बाद ये सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी.
sangeeta nahta
new recipi batya
suman
ye kachori andar se pakti nhi kyu tale me help me.
निशा: सुमन, कचौरियां, देर में ही सिकती हैं, एक बार की कचौरी तलने में 15-16 मिनिट लग जाते हैं, आप कचौरियां बनाइये, आप कचौरियां अच्छी बना लेंगी
sonika singh
hiiiiiiiiiiiii............/
nisha mam aap hume katori chaat ki recipe bataeye plz.//
sonika singh
very nice recipe...........//
neha gour
kachori fulna ke koi trick
anupam
very nice food receipee in hindi
apurva
wow nice 1 i m recently try it and i m really thankfull cos this was awsome
neha
its very tasty.....................
alka
thanx 4 reply meine aapse bahut kuch seekha hei
alka
nishaji bhutte ki kachudi bhi banana bataiye plz
निशा: अल्का, मैं कोशिश करूंगी.
ratika
too much tasty
sneha
hello ma'am... Ek sawal hai.. Ky hame kachori k lie puri ko hath se daba k hi belna chahiye ya fir belan ka use krna chahiye... Kehte h ki belan k use se kachori ki ek side patli or dusri side moti ho jati h!!

निशा:
स्नेहा, कचौरी को हाथ से अच्छी तरह बढ़ाया जा सकता है और बेलन से भी बेला जा सकता है, आप जिस तरह से अच्छा कर सकती है उस तरह कर लीजिये, दोंनो तरीके सही है.
princess ankita
ymeeeeeeeeeeee
sughanda
This recipe in English

If you make a special breakfast for the weekend the entire will be happy. Today we will be preparing a special Kachori with green chickpeas which is very tasty, so let us make Green Chickpeas Kachori or Cholia Kachori.

Ingredients for Cholia Kachori

Flour - 2 cups
Fresh green chickpea - 1 cup
Green coriander - 2 tbsp (finely chopped)
Ginger - 1 inch piece (grated)
Green chillies - 1 to 2 finely chopped
Saunf powder - ½ tsp
Coriander powder - ½ tsp
Salt - 3/4 teaspoon (or add to taste)
Jeera (cumin seeds) - 1/4 tsp
Heeng (asafoetida) - 1 pinch
Red chilly powder - less than 1/4 tsp
Garam Masala - half of 1/4 tsp
Amchoor (mango) powder - 1/4 tsp
Oil - 1/4 cup to knead flour
Oil - for frying Kachoris

How to make Cholia Kachori

Take flour in a big bowl. Add oil and less than ½ teaspoon salt into the flour, mix thoroughly. Add a little water at regular intervals as you knead the flour similar to soft chapati. Cover the dough and keep aside for 20 minutes, allowing it to ferment. Til then let us prepare the Pitthi with green chickpeas.

Stuffing for Green Chickpea Kachori

Wash the peas and grind to make a coarse paste. Pour 1 tablespoon oil in a pan and heat. Put heeng and jeera in hot oil. Once jeera is roasted, add the ginger paste, green chilly and fry a little. Now add the grinded green chickpeas followed by salt, coriander powder, saunf powder, aamchur powder powder, garam masala, and red chilly powder. Fry all the ingredients as you mix them for 3-4 minutes. Pitthi is ready.

By now the dough must have fermented. Break smal pieces (small lemon sized) from the dough. We have made 11 balls from this amount of dough. Pick one ball and expand it a little with of your fingers. Place 1 tsp of filling on the piece of dough then wrap it up properly from all sides. Similarly prepare all the Kachoris.

Pour oil in a pan to heat, expand the stuffed Kachoris with your hand into 2-3 inches in diameter. Even when the oil is less hot, put 3-4 or as many Kachoris that fit in the pan. Fry Kachoris on a low flame till they turn bown on both sides then take them out. Similarly fry all of the Kachoris.

Leave the Kachoris in open air, till they are completely cooled. Serve Green Chikpeas Kachoris with green coriander chutney and sweet chutney. Green Chikpeas Kachoris can be kept and eaten upto 4 days.