आलू भुजिया सेव – Aloo Bhujia Sev Recipe

आलू भुजिया सेव, सारी नमकीन से अलग बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev namkeen) को अलग अलग लोग अलग अलग तरीके से बनाते हैं, जैसे
- आलू और बेसन मिलाकर,
- आलू , बेसन और मोंठ का आटा मिलाकर,
- आलू , बेसन और चावल का आटा मिलाकर
हर तरह से बने आलू भुजिया का स्वाद अलग अलग होता है लेकिन इसे बनाने का तरीका एक ही होता है. आपके पास जो भी सामग्री उपलब्ध हो उनसे आलू भुजिया सेव बना सकते हैं हम आज आलू और बेसन मिला कर आलू भुजिया सेव बनायेंगे.
Read - Aloo Bhujia Sev Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhujia Sev Recipe
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- आलू - 400 ग्राम ( 5-6 आलू मीडियम आकार के)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Aloo Bhujia Sev Namkeen
आलू को उबाल कर, छील कर कद्दू कस कर लीजिये. बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. बेसन में कद्दूकस किये आलू, नमक, हींग, हल्दी पाउडर और गरम मसाला मिलाकर चिकना आटा गूथ कर तैयार कीजिये. गुथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
सेव बनाने वाली मशीन में बारीक सेव की जाली लगाकर सैट कीजिये. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर, गुथे आटे से एक अमरूद के बराबर आटा निकालिये और लम्बे आकार की लोई बना कर मशीन में डालिये, मशीन को बन्द कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाककर गरम कीजिये, तेल जब गरम हो जाय (तेल ज्यादा गरम न हो, नहीं तो सेव जल्दी से जल जायेंगे) तब मशीन को दबा कर सेव गरम तेल में डालिये, जितने सेव कढ़ाई में आ जाय उतने सेव डाल दीजिये. सेव थोड़े से सिक जाय तब कलछी से पलट दीजिये, सेव को हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले सेव किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर, निकाल कर रख लीजिये, सारे आलू भुजिया सेव इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये.
सेव अच्छी तरह ठंडे होने पर एअर टाइट कन्टेनर में भर रख लीजिये और 1 महिने से ज्यादा दिनों तक जब भी आपका मन करे, आलू भूजिया सेव खाते रहिये.
सुझाव:
आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev Namkeen) को कम मसाले या ज्याद मसाले के आप अपने पसन्द के अनुसार बना सकते हैं, आप कम मसाले के आलू भुजिया सेव बनाते हैं, तो छोटे बच्चे कम मसाले वाले आलू भुजिया सेव खा सकेंगे और ज्यादा मसाले के लिये सेव के ऊपर थोड़ा चाट मसाला छिड़क कर उन्हें ज्यादा मसाले वाला बनाया जा सकता है.
Aloo Bhujia Sev Recipe video in Hindi
कमेंट (152)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: स्वीटी, आलू के सेब पर्याप्त क्रिस्पी हैं तब ठीक है, उन्हैं हल्के कलर में ही तला जाता है, धन्यवाद.
निशा: शिल्पा, मसाले तो रैसिपी में दिये हुये हैं, ऊपर से चाट मसाला डालकर मिलाया जा सकता है.
निशा: प्रीति, इसका कोई खास नियम नहीं है. आप 70% बेसन, 20% मोठऔर 10% चावल का आटा ले सकते हैं
nisha madulika ji
निशा: साधना, कलछी जैसे छेद वाला झाबा से सेब बनाये जा सकते हैं लेकिन सेब प्रेस से सेब अधिक सुविधा से बन जाते हैं.
निशा: भानु, ये सेव इसी तरह बनाये जाते हैं.
निशा: रिया, हम पहले तो कलछी से भी नमकीन सेब बना ल्ते थे लेकिन यह तरीका बहुत असुविधाजनक है. सेव बनाने की मशीन कुकीज प्रेस आदि के नाम से हर जगह मिल जातीं है और बहुत ही सस्तीं होती है.
I like your recepies.
this recipe is great .nishaji do you know how to make alu ka lacha jo market mein namkeen ki packing mein milta hai
निशा: गीता मैं अवश्य इसे लिखने की कोशिश करुंगी
.
निशा: श्वेत, आलू भुजिया के लिये सेव मशीन का होना आवश्यक है.
निशा: खुशबू,आलू भुझिया में कैमिकल नहीं डाल सकते, अच्छी पैकिंग में इसकी लाइफ भी अच्छी होती है, पैकिंग के वारे में पैकिंग करने वालों से ही आप ये जानकारी ले सकते हैं, धन्यवाद.
What is the proportion for making sev with Besan, Aloo and Rice flour? Please share. Thanks
निशा: निर्मल आप दो कप बेसन और आधा कर चावल का आटा ले लीजिये
निशा: शालिनी, आप 2 कप बेसन ले रही हैं तब आप उसमें 1/4 कप चावल का आटा और 500 ग्राम आलू मिलाइये.
Request you to pls Provide Aloo Bhujiya receipe for Fast.beacuse in fast We Cannot Add Besan & turmaric Powder & garam masala also.....
निशा: वैशाली, फिर तो आपको आलू भुजिया कूटू के आटे से बनानी होगी.
nisha ji maine apke jaisa aloo bhujiya banaya jo ki mere hubbi ko kafi pasand aya....so thnxx
Mai Aap ki Reciepies ko padta hu aur mujhe yeh bahut ashi lagti hai par mam allu bhuja sev mai ek problem hai ki kya sev machine ke bina aur kisse instrument se banaye ja sakta hai
thanks mam for such delecious recepies.
निशा: गुरलभ, आलू भुजिया सेव बनाने के लिये सेव मशीन तो चाहिये ही होगी.
.
निशा: प्रमोद, ये किचन इक्युपमेन्ट है, जिससे किसी भी चीज को कद्दूकस करके एक खास सेप दे सकते हैं, बारीक कर सकते हैं, वीडियो में आप मेरे हाथ में देख सकते हैं.