आलू भुजिया सेव – Aloo Bhujia Sev Recipe

आलू भुजिया सेव, सारी नमकीन से अलग बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं, आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev namkeen) को अलग अलग लोग अलग अलग तरीके से बनाते हैं, जैसे
- आलू और बेसन मिलाकर,
- आलू , बेसन और मोंठ का आटा मिलाकर,
- आलू , बेसन और चावल का आटा मिलाकर
हर तरह से बने आलू भुजिया का स्वाद अलग अलग होता है लेकिन इसे बनाने का तरीका एक ही होता है. आपके पास जो भी सामग्री उपलब्ध हो उनसे आलू भुजिया सेव बना सकते हैं हम आज आलू और बेसन मिला कर आलू भुजिया सेव बनायेंगे.
Read - Aloo Bhujia Sev Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Bhujia Sev Recipe
- बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
- आलू - 400 ग्राम ( 5-6 आलू मीडियम आकार के)
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Aloo Bhujia Sev Namkeen
आलू को उबाल कर, छील कर कद्दू कस कर लीजिये. बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. बेसन में कद्दूकस किये आलू, नमक, हींग, हल्दी पाउडर और गरम मसाला मिलाकर चिकना आटा गूथ कर तैयार कीजिये. गुथे आटे को 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
सेव बनाने वाली मशीन में बारीक सेव की जाली लगाकर सैट कीजिये. हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर, गुथे आटे से एक अमरूद के बराबर आटा निकालिये और लम्बे आकार की लोई बना कर मशीन में डालिये, मशीन को बन्द कर दीजिये.

कढ़ाई में तेल डाककर गरम कीजिये, तेल जब गरम हो जाय (तेल ज्यादा गरम न हो, नहीं तो सेव जल्दी से जल जायेंगे) तब मशीन को दबा कर सेव गरम तेल में डालिये, जितने सेव कढ़ाई में आ जाय उतने सेव डाल दीजिये. सेव थोड़े से सिक जाय तब कलछी से पलट दीजिये, सेव को हल्के ब्राउन होने तक तल लीजिये, तले सेव किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर, निकाल कर रख लीजिये, सारे आलू भुजिया सेव इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये.
सेव अच्छी तरह ठंडे होने पर एअर टाइट कन्टेनर में भर रख लीजिये और 1 महिने से ज्यादा दिनों तक जब भी आपका मन करे, आलू भूजिया सेव खाते रहिये.
सुझाव:
आलू भुजिया सेव (Aloo Bhujia Sev Namkeen) को कम मसाले या ज्याद मसाले के आप अपने पसन्द के अनुसार बना सकते हैं, आप कम मसाले के आलू भुजिया सेव बनाते हैं, तो छोटे बच्चे कम मसाले वाले आलू भुजिया सेव खा सकेंगे और ज्यादा मसाले के लिये सेव के ऊपर थोड़ा चाट मसाला छिड़क कर उन्हें ज्यादा मसाले वाला बनाया जा सकता है.
Aloo Bhujia Sev Recipe video in Hindi
कमेंट (152)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिका जी, कभी सम्भव हुआ तो अवश्य मिलेंगे, धन्यवाद.
निशा: दिशा जी, मैं घर का बना मसाला ही उपयोग में लाती हूं, आप इन दोनों मसालों की रैसिपी मेरी वेबसाइट पर देख सकती हैं. धन्यवाद.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz mam bataiye
निशा: श्रद्धा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: आस्था जी, घी डालने की आवश्यकता नहीं है.
I lik dis
निशा: शारदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शर्मिला जी, मसाले में तेल डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: जागृती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mt fvr8
निशा: गनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारूल जी, मोयन नहीं डालना है.
निशा: करिश्मा जी, बेसन छान लेने से बेसन में मौजूद कोई गंदगी अगर हो तो दूर हो जाती है और दूसरे घोल अच्छे से बनता है.
निशा: सुनिता जी, आप व्रत के लिए इसमें समा के चावल, सिंघाडे या कुट्टू का आटा लेकर इसे बना सकती हैं.
Ghar me aloo bhujia banaya accha laga thanks ek que
Adhik namkin ke leye kaise banaye pls ?
निशा: अजय जी, अधिक नमकीन के लिये इन्ग्रीडियेन्ट की मात्रा उसी अनुपात में बढ़ा दीजिये.
Nice dish
I love ur all recepi & v undarstand clear .thank u
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi mam, do u conduct any seminars for this?
निशा: सुमित जी, नहीं सेमीनार अरेन्ज नहीं हो पाता.
please send me on my id how to make this namkeen .
Plz Reply
Moth ka aata kis tarah taiyar kiya jata hai kachhi moth jo chane mung ke sath bhigone ke liye prayog ki jati hai kya wohi moth pis kar bhujia me use ki jati hai ek bar sadi besan ki bhujia banana bhi sikhaiye.
निशा: रतना जी, ये आटा मोठ की दाल से तैयार किया जाता है, दाल को हल्का सा रोस्ट करके और बारीक पीसने पर आटा तैयार हो जाता है या फिर किराना स्टोर पर ये चीजें मिल जाती है.
निशा: प्रीति जी, आलू को पूरी तरह नरम होने तक उबालना है, और ठंडा होने पर उसे बेसन के साथ गूंथना है, प्लीज डिटेल के लिये आप मेरा वीडियो देख सकती है और थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है.
निशा: देवल जी, मोठ की दाल को पीस कर आटा बनाया जाता है, और ये आटा बना हुआ बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाता है.
Prepared the Aloo Bhujia, My wife and children liked it. It was yummy.
Thanks a lot.
निशा: दुली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.