वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 36.5 लाख बार देखी गई 💬 1042 कमेंट ★ 3.7 (63624)

Vegetable Momos recipe

मोमोज तिब्बत की रैसिपी है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द आने लगे हैं, मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है. इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है. आज के लिये मोमो रेसिपी (Momo recipe) प्रस्तुत है.

Read : Vegetable Momos recipe in English

आवश्यक सामग्री  - Ingredients for Vegetable Momos

मोमो के लिये

  • मैदा - 100 ग्राम ( 1 कप )

पिट्ठी के लिये

  • शिमला मिर्च - 1
  • बन्द गोभी -  एक कप ( कद्दूकस किया हुआ )
  • गाजर -  आधा कप कद्दूकस की हुई
  • टोफू या पनीर - आधा कप क्रम्बल किया हुआ
  • तिल का तेल - 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - 1/4 चम्मच से आधा (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काटा लीजिये
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा जो कद्दूकस कर लिया है.
  • सिरका 1 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • हरा धनियाँ -  2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक)

विधि - How to make Momos

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

तब तक पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं. (अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन भी इसमें प्रयोग कर सकते है)

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये,  कटी हुई सब्जियाँ, टोफू या पनीर डाल दीजिये. कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सास, नमक और हरा धनियाँ मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भून लीजिये.  मोमोज में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. (अगर आप इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले प्याज और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें, इसके बाद सब्जी को डालकर भूनें)

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें (एक कप आटे से 20 -22 लोई बन जाती है), लोई को सूखे मेदा में लपेटे और गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में पिठ्ठी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.

सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.

सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को सेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं, और भाप ऊपर की ओर जाकर उन्हैं भी थोड़ा पकाती है. मोमोज
तैयार हैं.

अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली चलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये और चलनी को गरम पानी हो रहे बर्तन में इस तरह लगाइये कि पानी चलनी के अन्दर न जाय, पानी में कोई भी मैटल स्टैन्ड रख कर, मोमोज वाली चलनी रखें. 10 मिनिट तक मोमोज भाप में पकायें. यदि मोमोज और हैं तो पहले वाले मोमोज निकाल कर प्लेट में रखें. दूबारा चलनी में मोमोज भरें और 10 मिनिट भाप देकर सेके.

वेज मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज (Vegetable Momos) निकाल लीजिये, लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी - Chatney for Momos

हमारे यहां चटनी तो नाना प्रकार की बनाई जाती है, लेकिन मोमोज के साथ के लिये एक खास प्रकार की चटनी खाई जाती है, आइये हम वही मोमोज के साथ खाई जाने वाली चटनी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatney

  • टमाटर - 2
  • लाल मिर्च साबुत - 5-6
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी - 2 पिंच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Chatney for Momos

टमाटर धोइये और काट लीजिये,
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा और दाना मेथी डाल कर तड़काइये, हल्दी डाल कर,टमाटर और लाल मिर्च डालिये, 3-4 मिनिट तक टमाटर के गलने तक पकाइये, ठंडा होने पर मिक्सर में डालिये, नमक मिलाइये और बारीक पीस लीजिये.

लीजिये मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी तैयार है.  चटनी को किसी प्याले में निकालिये और मोमोज के साथ खाइये.

यदि आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब हींग की जगह 4-5 लहसुन की कली छील कर, जीरा मेथी भुनने के बाद, डाल कर भूनिये, और बाकी सारे मसाले डालिये और उपरोक्त तरीके से  चटनी तैयार कर लीजिये.

सुझाव:

मोमोज के भरावन मेंबन्द गोभी और गाजर मुख्य सब्जी हैं,  अपने अनुसार सब्जी, कम ज्यादा कर सकते हैं, जो सब्जी नहीं पसन्द हो उसे छोड़ा जा सकता है.  स्पेशल मोमोज के लिये भरावन में पनीर कद्दूकस करके डालिये, पनीर मोमोज बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.

Vegetable Momos recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (63624 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1042)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

revti
Kya momoos ko oil me fry kr Skte h

निशा: रेवती जी, फ्राइड मोमोज बनाने के लिये पहले मोमोज को स्टीम करके हाफ पका लिया जाता है, इसके बाद में तेल में फ्राय करते हैं.

Gandhi naresh
Momos steam main kese bnate h..

निशा: गांधी जी, मोमोज़ भाप को भाप में ही पकाया जाता है, प्लीज रेसिपी पढ़े और इसका वीडियो भी देख लीजिये.
Sanjay Patil
muze hindi me recieps bheje
निशा: संजय जी, मेरी वेबसाइट पर सारी रेसिपी हिन्दी में उपलब्ध हैं.
chetna mishra
mam..kya hm momos ko idli wale sache me bna skte h kya????

निशा: चेतना जी, हां, बना सकती हैं.
vikas jaiswsl
Veg momos bansne ki vidhi
Abha
Hello mam if u ask one question mam aver momoes banana KE liye soya saus na ho to test me koi effect padega pls reply my ans

निशा: आभा जी, स्वाद में हल्का सा अंतर तो होगा, आप बिना सोया सॉस के भी इसे बना सकती हैं, अच्छे मोमोज बनेंगे.
anamika
very very niceeeeee

निशा: अनामिका जी, धन्यवाद.
neha gupta
kya bina paneer aur tofu k b momoz bna skte h

निशा: नेहा जी, हां, बना सकते हैं.
joshinika chaman mahotoain
nishaji maine apke website se ye recipe banaye aur yeh momos bht tasty bane. thank you a lot.

निशा: जोशीनिका जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
B.S. RANA
I like all the recipe and your commentary on youtube. It is very easy to learn. Every thing you make it so easy that it is very easy to follow. You are doing a very good work. GOD BLESS U.

निशा: राणा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Rajeev mandal
Chicken momos kaise banta h

निशा: राजीव जी, माफ कीजिएगा, यह वेजीटेरियन रैसिपीज़ की वेबसाइट है.
sweta rani
Very easy making trick so many thanks

निशा: श्वेता जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
poonam yadav
Very nice delicious .it was very hot so I like with families

निशा: पूनम जी, धन्यवाद.
Ranjeet
Very tasty nishajee I like it.....pls provide us this type another recipes

निशा: रंजीत जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. आप हमारी वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंदानुसार रैसिपीज सर्च कर सकते हैं.
Shikha
Awsome...... Mouth watering momo recepies.

निशा: शिखा जी, धन्यवाद.
Gaurav Singh
Very tasty I like it momos

निशा: गौरव जी, धन्यवाद.
Gaurav Singh
Very tasty I like it momos

निशा: गौरव जी, धन्यवाद.
Anjali karn
Aap bahut ache se sikhate ho.

निशा: अंजलि जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
BHANU SHARMA
I like this

निशा: भानु जी, धन्यवाद.
Dharam
Mmmuuuaaahhhhh superup recipy i love mommmooossssss

निशा: धरम जी, धन्यवाद.
momos k liye soup kaiser banaye?
momo k lie soup kaise banae
sheetal tripathi
momos ko idly ke bartan me bana sakte hai
निशा: शीतल जी हां बनाया जा सकता है.
Shivani gupta
Nice recipe

निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ajay Kushwah
I love momos

निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
avinash kumar
Momos bana ki pure wedhi

निशा: अविनाश जी, मोमोज की रैसिपी का आप विडियो भी देख सकते हैं.
rinku chauhan
thanks nisha ji
very simple method for momos

निशा: रिंकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
babita
so nice........................

निशा: बबीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vijay
tell me what soya SAS and if have no til oil
Honey Singh
Very good website and suberb recipies

निशा: हनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sweta
Very nice nisha ji

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.