वेज मोमोज (Vegetable Momos recipe)

📅 13 अक्टूबर 2007 👁 36.5 लाख बार देखी गई 💬 1042 कमेंट ★ 3.7 (63624)

Vegetable Momos recipe

मोमोज तिब्बत की रैसिपी है. खाने में बड़े ही स्वादिष्ट होते है, इसलिये भारत में मोमोज बहुत पसन्द आने लगे हैं, मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है, और इस खाने को भाप से पकाया जाता है. इसलिये मोमो जल्दी पचने वाला और पोष्टिक खाना है. आज के लिये मोमो रेसिपी (Momo recipe) प्रस्तुत है.

Read : Vegetable Momos recipe in English

आवश्यक सामग्री  - Ingredients for Vegetable Momos

मोमो के लिये

  • मैदा - 100 ग्राम ( 1 कप )

पिट्ठी के लिये

  • शिमला मिर्च - 1
  • बन्द गोभी -  एक कप ( कद्दूकस किया हुआ )
  • गाजर -  आधा कप कद्दूकस की हुई
  • टोफू या पनीर - आधा कप क्रम्बल किया हुआ
  • तिल का तेल - 2 टेबल स्पून
  • काली मिर्च - एक चौथाई चम्मच से कम
  • लाल मिर्च - 1/4 चम्मच से आधा (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काटा लीजिये
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा जो कद्दूकस कर लिया है.
  • सिरका 1 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • हरा धनियाँ -  2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक)

विधि - How to make Momos

मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. गुथे आटे को 1 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

तब तक पिठ्ठी तैयार कर लेते हैं. (अपने स्वादानुसार प्याज और लहसुन भी इसमें प्रयोग कर सकते है)

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, गरम तेल में अदरक, हरी मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये,  कटी हुई सब्जियाँ, टोफू या पनीर डाल दीजिये. कालीमिर्च, लाल मिर्च, सिरका, सोया सास, नमक और हरा धनियाँ मिला कर 2 मिनिट चमचे से चलाकर भून लीजिये.  मोमोज में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है. (अगर आप इसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले प्याज और लहसुन को सब्जी डालने से पहले भूनें, इसके बाद सब्जी को डालकर भूनें)

गूथे हुये आटे से छोटी छोटी गोल लोई बनायें (एक कप आटे से 20 -22 लोई बन जाती है), लोई को सूखे मेदा में लपेटे और गोल गोल 3 इंच व्यास की पूरी की तरह पतला बेल लें. बेली हुई पूरी में पिठ्ठी भरें और चारों ओर से मोड़ डालते हुये बन्द करदें, या आप बेली हूइ पूरी में पिठ्ठी भरकर गुझिया की तरह मोड़ डालते हुये भी बन्द कर सकते हैं.

सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लीजिये. अब मोमोज को भाप में पकाना है. इसके लिये या तो आपको मोमोज पकाने वाल बर्तन लेना पडे़गा, जिसमें चार या पाँच बर्तन एक के ऊपर एक लगे रहते हैं. नीचे का खाना थोड़ा बड़ा होता है जिसमें, पानी भरा जाता है, और ऊपर के तीन या चार बर्तन जिनमें जाली रह्ती है.

सबसे नीचे वाले बर्तन में एक तिहाई बर्तन पानी से भर गैस पर गरम करने के लिये रख दें. दूसरे बर्तन, तीसरे, चौथे बर्तन में मोमोज लगा कर रख दें. एक बर्तन में करीब 12-14 मोमोज आ जाते हैं. भाप से 10 मिनिट पकायें. सबसे नीचे वाले बर्तन के मोमोज पक गये हैं. दूसरे बर्तन को नीचे कर दें और इस बर्तन को सबसे ऊपर कर दें. 8 मिनिट बाद इसे भी ऊपर कर दे और तीसरे बर्तन के मोमोज को पानी वाले बर्तन के ऊपर रखें और 5-6 मिनिट भाप में मोमोज को सेक लें. हम समय इस लिये कम करते जा रहे हैं क्यों कि सभी बर्तन एक के ऊपर एक हैं, और भाप ऊपर की ओर जाकर उन्हैं भी थोड़ा पकाती है. मोमोज
तैयार हैं.

अगर हमारे पास मोमोज पकाने का यह बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली चलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये और चलनी को गरम पानी हो रहे बर्तन में इस तरह लगाइये कि पानी चलनी के अन्दर न जाय, पानी में कोई भी मैटल स्टैन्ड रख कर, मोमोज वाली चलनी रखें. 10 मिनिट तक मोमोज भाप में पकायें. यदि मोमोज और हैं तो पहले वाले मोमोज निकाल कर प्लेट में रखें. दूबारा चलनी में मोमोज भरें और 10 मिनिट भाप देकर सेके.

वेज मोमोज (Momo) तैयार हैं. प्लेट में मोमोज (Vegetable Momos) निकाल लीजिये, लाल मिर्च की चटनी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी - Chatney for Momos

हमारे यहां चटनी तो नाना प्रकार की बनाई जाती है, लेकिन मोमोज के साथ के लिये एक खास प्रकार की चटनी खाई जाती है, आइये हम वही मोमोज के साथ खाई जाने वाली चटनी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatney

  • टमाटर - 2
  • लाल मिर्च साबुत - 5-6
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • मैथी दाना - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी - 2 पिंच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Chatney for Momos

टमाटर धोइये और काट लीजिये,
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग, जीरा और दाना मेथी डाल कर तड़काइये, हल्दी डाल कर,टमाटर और लाल मिर्च डालिये, 3-4 मिनिट तक टमाटर के गलने तक पकाइये, ठंडा होने पर मिक्सर में डालिये, नमक मिलाइये और बारीक पीस लीजिये.

लीजिये मोमोज के साथ खाने के लिये चटनी तैयार है.  चटनी को किसी प्याले में निकालिये और मोमोज के साथ खाइये.

यदि आप लहसुन का स्वाद पसन्द करते हैं, तब हींग की जगह 4-5 लहसुन की कली छील कर, जीरा मेथी भुनने के बाद, डाल कर भूनिये, और बाकी सारे मसाले डालिये और उपरोक्त तरीके से  चटनी तैयार कर लीजिये.

सुझाव:

मोमोज के भरावन मेंबन्द गोभी और गाजर मुख्य सब्जी हैं,  अपने अनुसार सब्जी, कम ज्यादा कर सकते हैं, जो सब्जी नहीं पसन्द हो उसे छोड़ा जा सकता है.  स्पेशल मोमोज के लिये भरावन में पनीर कद्दूकस करके डालिये, पनीर मोमोज बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.

Vegetable Momos recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (63624 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1042)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pallavi
Soft nhi ho pate

निशा: पल्लवी जी, आटा नरम गूथिये, और मोमोज को देर तक न पकने दें.
Priyanka patiyal
Super se bhi upper

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sneha
Hmne Reva dhosa bnaya lekin vha nhi bna hmne ghar ke tve pe bnaya ab hm uska kya kre
निशा: स्नेहा जी, दोसा आसानी से बनाने के लिये नानस्टिक तवा यूज करें, आप अच्छे दोसे बना सकेंगे.
Rajendra
Wow.....very tasty.....

निशा: राजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kapil dev shukla
Thanku nisha mam I like momos very much ....yummyyyyy

निशा: कपिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
khushboo sinha
Thank you ....so much ...muje momo phut pasand .....thxxxxxxxxxxxx

निशा: खुशबू जी, जानकर अच्छा लगा कि आपको मोमोज़ पसंद आए. धन्यवाद.
Sonam
Maim momo ki chtni to tikha hota hai

निशा: सोनम जी, हां मोमोज़ की चटनी तीखी होती है, पर आप इसे अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा तीखा बना सकते हैं.
LATESH
THANK'S FOR NISHAMADHULIKA MY MOMOS VERY TASTY WITH YOUR HELP

निशा: लतेश जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja sahu
agar momo bnane ka bartan ni h to kaise bnaye

निशा: पूजा जी, अगर मोमोज पकाने का बर्तन नहीं हैं तो किसी इस तरह के बर्तन में पानी भर कर गरम कीजिये जिसमें चावल छानने वाली छलनी आ जाय, चलनी में मोमोज लगा कर रखिये, और स्टीम कर लीजिये, आप इसके लिये वेज मोमोज पर बना हुआ वीडियो भी देख सकती है.
akansha
Thik thak....

निशा: आकांक्षा जी, धन्यवाद.
neha
kindly specify which soya sauce...as those which are available in market contains garlic..so tell any without onion and garlic

निशा: नेहा जी, आप किसी भी ब्रान्ड की सोय़ा सॉस डाल सकती हैं.
Neeraj Kachole
Nisha mam......mne apki batayi hui Chilli Paneer ki video Youtubepr dekhi thi......bhot acchi recipe thi.......or phr mne banayi b....or apne dosto ko banakr b khilaya.....bhot accha banatha Chilli Paneer ........And In the last thank you so much for ur tasty recipes......☺☺

निशा: नीरज जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है कि आपके द्वारा बनाया गया चिल्ली पनीर आपके दोस्तों को पसंद आया.
megha
thanks to shared this recipe

निशा: मेघा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi jain
Nisha aunty
Can we steam cook these momos in microwave idli maker ,?

निशा: निधि जी, हां, आप इसे माइक्रोवेव इडली मेकर में भी बना सकते हैं.
manoj
Methi dalna jarori hai kya

निशा: मनोज जी, मोमोज में मेथी का प्रयोग तो हुआ ही नही है.
Chanchal
Momos ko band krte hai to upr se shi se pakta nhi hai.aap bataye kase banaye.

निशा: चंचल जी, स्टीमर प्रोपर होना चाहिये, चावल छानने वाली छलनी यूज कर सकते हैं, उसे अच्छी तरह ढककर मोमोज को पकायें, बहुत अच्छे मोमोज बन कर तैयार होंगे, अगर भाप इधर उधर से निकलती रहे तो मोमोज पूरी तरह नहीं पकते हैं.
paras
Mam, Maine yahi recipe use ki mom's banane mail but unme phulawat nahi aayi.plz bataye mail kya karu.

निशा: पारस जी, मोमोज को आपने अधिक देर तक स्टीम कर लिया होगा. अगली बार, थोड़ी कम देर तक स्टीम करें.
Gunjan
soooooo yummy nd tasty moms nd thanks nisha for ur excellent recepie.
निशा: गुंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SANA
bahut hi ache se samjha kar bataya hai . thanku so much banane me bilkul bhi dikkat nahi jayegi ...

निशा: सना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
subash lepcha
mom's main aata bhi stamal karta hair ? to is main kya kya dalna parts hair mIda k sath ....?

निशा: सुभाष जी, माफ कीजिएगा, मैं आपका प्रश्न समझ नही पा रही हूँ.
Ayesha Karan
i try this...
shweta pandey
mujhe memose bhut achhe lgte h . or mai inhe bnana bhi shikhna chahti hu.

निशा: श्वेता जी, आप हमारी वेबसाईट पर फ्राइड और स्टीम्ड दोनों तरह के मोमोज़ की रेसिपी देख सकती हैं.
hemant
hello madam kya hum bina paneer ke momo bana sakte he.
निशा: हेमंत जी अवश्य बना सकते हैं, स्टफिंग अपनी पसन्द के अनुसार बनाई जा सकती है.
babita
So simple and testy. ....thank u soooo much

निशा: बबिता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Kiran
Your recipe is too easy n tasty n oil free n healthy also... thank u

निशा: किरण जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Saurabh Singh
Thanks A lot and that's a Excellent Information About Making Momos,, God Bless You..

निशा: सौरभ जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
ateesh chauhan
Mamo banana me bedae

निशा: अतीश जी, माफ कीजिएगा, आपका कमेन्ट समझ नही आया.
Shallu
Mam maine aaj momos banaye bhut achhe bane bas ek kami reh gyi ke wo thode hard bane naram nhi bane bataiye kya kami reh gyi. Plz reply

निशा: शालू जी, आटा थोड़ा सख्त गुंथा होगा या फिर मोमोज ज्यादा देर पका लिए होंगे. अगली बार जब भी मोमोज बनाएं, तो आटा नरम लगाएं और मोमोज को ज्यादा देर तक न पकाएं.
Pratibha
Thanksss.... For sharing it's yummy recipe mam
mene apne ghar me banaya aur sabko bahut pasand aya

निशा: प्रतिभा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Praveen
Superb Dish.. above that Nice way to explain so it is easy to prepare..

निशा: प्रवीण जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.