माइक्रोवेव में पालक पनीर - Palak Paneer Recipe in Microwave

📅 16 मई 2011 👁 2.1 लाख बार देखी गई 💬 45 कमेंट ★ 4.3 (3816)


माइक्रोवेव में पकी हुई सब्जियों के कलर और स्वाद एकदम नेचुरल ही रहते हैं, स्वाद और कलर के साथ उनकी पौष्टिकता भी बनी रहती है. माइक्रोवेव में बड़ी आसानी से और कम समय में स्वादिष्ट पालक पनीर बन जाता है. आइये माइक्रोवेव में पालक पनीर बनायें.

Read - Palak Paneer Recipe in Microwave In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer in Microwave

  • पालक - 500 ग्राम
  • पनीर - 200 ग्राम
  • टमाटर - 3-4
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - आधा इंच का टुकड़ा
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • क्रीम या मलाई - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
  • चीनी - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार (2/3 छोटी चम्मच)

विधि - How to make Palak Paneer in Microwave

पालक के पत्ते को डंडिया हटा कर साफ कर लीजिये, किसी बड़े बर्तन में पानी भर कर 2 बार धो लीजिये.

टमाटर,को धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, और अदरक छील कर, बड़े टुकड़ों में काट कर, बारीक मसाला पीस कर किसी प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

पनीर के चौकोर टुकड़े कर, हल्का सा नमक छिड़क कर मिला कर रख लीजिये.

पालक के धुले पत्ते को माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालिये और ढककर, माइक्रोवेव में रख दीजिये, अधिकतम तापमान पर 4 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये.

समय समाप्त होने के बाद प्याले को माइक्रोवेव से बाहर निकालिये, ढक्कन खोलिये और पालक को ठंडा होने दीजिये. पालक ठंडा होने के बाद बारीक पीस लीजिये.

माइक्रोवेव सेफ प्याले में तेल डालकर, जीरा, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये और प्याले को बिना ढक्कन लगाये 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये.

समय समाप्त होने के बाद प्याले को बाहर निकालिये, टमाटर का पिसा हुआ मसाला डालिये और ढककर कर, 3 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये.

समय समाप्त होने पर प्याले को फिर से बाहर निकालिये, ढक्कन हटाइये, टमाटर मसाले में पिसा हुआ पालक, क्रीम, पनीर के टुकड़े, नमक, चीनी और गरम मसाला डालकर मिलाइये और ढककर प्याले को 3 मिनिट मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये.

पालक पनीर तैयार है, पालक पनीर को क्रीम डालकर सजाइये. गरमा गरम पालक पनीर की सब्जी चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

How to make Palak Paneer in Microwave

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (3816 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (45)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sharad tailang
muje microwave m backed macaroni ki recipe bataye
निशा: शरद जी, मैं बेक्ड मेकरोनी बनाने की कोशिश करती हूँ.
Umesh kumar
what is tabel snoop

निशा: उमेश जी, टेबल स्पून से मतलब है बडा़ चम्मच
Sudeep

Thank U Madam

Alka Gupta
Hi Nishaji,
Palak paneer me onion, garlic bhi dal sakte hai?
निशा: अल्का जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
Ashok Kumar Sharma
aneko jagah par paneer ko ghee me talane ke liye likha hota hai ,kya bina tale bhi svaad me fark nahi hota.
निशा: अशोक जी, आप सही कह रहे हैं पनीर को तल कर और बिना तले दोंनो तरीके से बनाया जाता है, स्वाद में फरक तो होता है लेकिन दोंनो तरीके से अच्छा स्वाद बनता है.
shweta soni
nisha ji ap ke dwara banaya hua shahi paneer accha laga
निशा: श्वेता जी बहुत बहुत धन्यवाद
SHIKHA AGRAWAL
iss peceipe ko bina microwave ke kaise banaye
plz suggest
निशा: शिखा, गैस पर पालक पनीर बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पालक पनीर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
richa
kya aap chole aur rajma ko boil microwave main karna bata sakte hain. time bachega hamara.
thanks
निशा: रिचा, छोले और राजमा माइक्रोवेव में गैस से भी अधिक देर में बोइल होते हैं, ये गैस पर, कुकर में ही जल्दी और अच्छे बनते हैं.
pooja loves dilip
very tasty,I HAD TRY AT HOME LAST YEAR,I love you pooja.
Sashidhar Rao
Nope. The color remains INTACT: Green. That's the beauty of SPINACH.
Sashidhar Rao
Dear Nisha aunty,

Mere paas IFB 20 litre waala Convection Microwave hai. Mujhe thoda tips denge, SOOKHI BHINDI (bagair pyaaz ya lasoon) banane ka?

Dhanyawaad aunty.

Sashi
निशा: सशिधर जी, मैं कोशिश करूंगी.
Sashidhar Rao
Dear Nisha aunty,

Firstly, I thank you for your FANTASTIC and PROFESSIONAL presentation. I had been searching for a website which covers RECIPES without ONIONS, GARLICS and less of SPICE as I hail from Andhra Vedica Brahmin and it's prohibited in my family.
Secondly, "aapka website ka layout kaafi badiya hai."

Thank you and regards,

Sashi
निशा: सशिधर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
darshana
when to cover the microwave bowl with a lid n when to not?
निशा: दर्शना, जब हम किसी चीज को अधिक नम रखना होता है, तब हम ढक कर माइक्रोवेव करते हैं वरना उसे खुले ही माइक्रोवेव करते हैं.
o.p.laddha
nisha ji
please give more microwave recipe
thanks
alka gupta
ye kam samay me bana iska rang bhi accha aaya aur gas par ban ne wale palak paneer se jyaada testy jyada green bana thanx 4 the recipe
निशा: अल्का, बहुत बहुत धन्यवाद.
asha tekchandani
Nishaji,

please tell me, ki palak paneer ki sabji mein agar pyaj evam lahsun dalein to kab ,kaise dalen.
निशा: आशा, तेल में हींग जीरा भूनने के बाद, बारीक कटे लहसुन और प्याज डालकर हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, और अब बिलकुल उसी तरीके से सारी सब्जी बना लीजिये.



Shilpi
Hello nisha ji,
mujhe apki website bahot pasand aai. sab kuchh simple aur easy mother tongue me hai.
Nisha ji mai ye poonchhna chahti hu ki baking soda, baking powder aur khane wala soda me kya difference hota hai?
निशा. शिल्पी, ये बेकिंग सोडा ही है, एक ही हैं.
सुरेखा
मैडम, मै अभी मैक्रोवेव ओवेन लेने वाली हूँ, मुझे कृपया करके ये बताये कि में उसमे क्या क्या रसोई, सब्जिया बना सकती हूँ | आप के उत्तर कि प्रतीक्षा है | धन्यवाद
निशा: सुरेखा, मैं माइक्रोवेव में सब्जियां बनाने के वीडियो बनाने की कोशिश करूंगी.
Preity Shah
Nishaji, why u have not add Onion and Garlic Paste in Palak Paneer. Your recipe is good also. Nice.
निशा: प्रीटी मुझे बिना प्याज लहसुन का खाना अधिक पसंद अता है,
kavita
nisha ji,mene abhi lg ka convection microwave liya h.jab me usme sukhi sabji banati hu to ya to vo ek dum dry ho jaati h ya usme paani rah jaata h .sbji se paani kese sukhau microwave me plz bataiye
निशा: कविता मैं जल्दी ही माइक्रोवेव कुंकिग पर और अधिक लिखने की कोशिश करूंगी
RIMJHIM VARSHNEY
i like your recipes,i ll try some time.goodluck
shabina
nishaji plz reply plz
shabina
thanks nishaji,lakin hum tomato dalenge to palak paneer laal rang mai nahi ho jayega
निशा: शाबीना,आप चिन्ता मत कीजिये, पालक पनीर हरा ही बनेगा.
manvendra vyas
I made palak paneer as per your recipee. It was very testy but it was very liquid type as a palak chatni. Pl. Tell us
निशा: मानवेन्द्रा जी, पालक उबालते समय सिर्फ 1-2 टेबल स्पून पानी डालिये, मसाले को भी मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भूनिये, पालक को आप अपने अनुसार गाढ़ा बना सकते हैं.
arunesh
it is good
monika kakkar
hi when we boil the spinach its colour turns to blackish green.........what should we do to keep itz colour natural green?????

निशा:
पालक को उबालते समय 1 पिंच बेकिंग सोडा डाल दें तो कलर नहीं बदलता.
Rashi
hello NISHA JI,
Thanks for this easy recipe.
Sandhya
Hi Nisha aunty...plz. kuch aisi recipes bataiye jo bahut jaldi banti ho bcoz m working n hav not much time for kitchen but cooking ka bahut shouk hai n lov to make new dishes by ur recipes I just lov d way u make everything plz. plz. help me lov u.

निशा:
संध्या, हमने सब्जी, दाले सभी कम समय में ही तैयार की हैं, आजकल हम सभी के पास समय की कमी हैं.
ashish
hi nisha ji,
i liked yor recipe, actually i m in dubai and utilizing yor recipe very much, i use them every day and now i can say that i m a good cook bcoz of u. thanks for yor dedication
Jyoti
I tried , it is very good