कमरख की लौंजी - Kamrakh Lonji Recipe - Carambola Lonji
.
कमरख का अचार (Carambola Pickle) और कमरख की चटनी तो स्वादिष्ट बनते ही हैं, कमरख की लोंजी भी बहुत बहुत स्वादिष्ट होती है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद बडे और बच्चे सभी को बहुत पसन्द आता है.
Read - Kamrakh Lonji Recipe - Carambola Lonji Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kamrakh Lonji
- कमरख - 200 ग्राम (4 मध्यम आकार की)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- मेथी दाने - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडार - 1 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (2/3 छोटी चम्मच)
- चीनी - 3 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
विधि - How to make Kamrakh Lonji - Carambola Lonji
कमरख को धोइये और काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा, मैथी और हींग डालिये, जीरा, मैथी भुनने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, सोंफ पाउडर डालिये, मसाला हल्का सा भूनने के बाद कटे हुये कमरख डालिये, नमक, लालमिर्च डाल कर मिलाइये और ढककर 3 - 4 मिनिट के लिये धीमी आग पर पकने दीजिये.

ढक्कन खोलिये, कमरख थोड़े नरम हो गये हैं, एक कप पानी, चीनी और गरम मसाला डाल दीजिये, लोंजी में उबाल आने के बाद 7-8 मिनिट तक धीमी आग पर उबलने दीजिये.
कमरख की लोंजी बन गई है, कमरख की मीठी लोंजी परांठे, चपाती और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
कमरख की लोंजी आप 5 दिन तक रख कर खा सकते हैं, लोंजी को फ्रिज में रखकर तो 10 दिन तक खाया जा सकता है
कमेंट (13)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिवम जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: मालविया जी, पीले और पतले छिलके वाले नीबू अच्छे ज्यादा अच्छे होते हैं.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
some recipes like palak kofta curry,coconut limk dosa are not listed in nishamadhulika.com but i m seeing them in youtube.Earlier also i had posted some recipes those were in youtube but not in the website.please aunty include all recipes in the website so that we can go through them
निशा: अजय, कच्चे आम की लोंजी तो वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर कच्चे आम की लोंजी लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: रीता, आप सर्च बटन पर मीठी चटनी लिखकर सर्च करें, आप रैसिपी देख सकती हैं, रैसिपी पहले से वेवसाइट पर उपलब्ध है.
plz aap kamrakh ke achaar ki recipe bhi batayen. U cud mail me here...
[email protected]
thanks in advance...........
mujhe aapki is side se bahut help milti hai thank u so much.....
pls. aap cake & cookies maida ke bajay wheat flour ke batayenge? i am waiting for ur reply.............
निशा: सेजल, अगली बार हम आटे से कुकीज बनायेंगे.
We do not make "Lonji" though we do have similar recipes for raw mango. What is the difference between lonji and pickle? Is it a kind of pickle that can be kept for few days or is there more to it?
निशा: शुभ, लोंजी में पानी की मात्रा थोड़ी अधिक होती है.