अदरक की चटनी, Ginger Chutney Recipe

अदरक की चटनी (Adrak Chutney) बहुत स्वादिष्ट होती है. खाने के साथ चटनी का होना महत्व पूर्ण है. अदरक की चटनी खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ साथ पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है.
Read - Ginger Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ginger Chutney
- अदरक - 50 ग्राम(3 इंच लम्बा टुकड़ा)
- नीबू - 2
- काली मिर्च - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2
- हरा धनियां - 50 ग्राम (एक छोटी कटोरी कटा हुआ)
- हींग - 1-2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार
विधि - How to make Ginger Chutney

अदरक को छील कर धो लीजिये, और इतने बड़े टुकड़ौं में काट लें जो मिक्सी में आसानी से पीसे जा सके. हरे धनिये साफ करके धाइये और बड़ा बड़ा काट लीजिये, नीबू का रस निकाल लीजिये.
अदरक, हरा धनियां, नीबू का रस, काली मिर्च, हरी मिर्च ,हींग आदि को नमक मिला कर बारीक पीस ले.
अदरक की चटनी तैयार है. चटनी को प्याले में निकाल लें. चटनी (Adrak Chatni ) खाने के लिये तैयार है.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (4456 रेटिंग)
कमेंट (27)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मानसी जी, आप अपने स्वादानुसार इसे उपयोग कर सकते हैं. इसमें थोडा़ सा पानी मिला कर इसे पतला भी कर सकते हैं.
निशा: सरवन जी, यह चटनी 3 दिनों तक खाने योग्य रहती है.
निशा: शैली जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: अजीत जी, आप यह चटनी 3 दिन तक खा सकते हैं.
निशा: सोनी, वेबसाइट पर दोंनों भाषा में ही तो रेसिपी हैं.
निशा: सावित्री, बहुत बहुत धन्यवाद.
AUR CHATNI KUCH MAHINE KHARAB NA HO USKE LIYE HUME CHATNI MAI KYA DALNA CHAHIYE
निशा; कविता, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रेनू, ये चटनी फ्रिज में 7 दिन तक रख कर खाई जा सकती है.
I have one question about this chutney that how it will look green? Do we have to put some coriander leaf?