पिज्जा - Pizza Recipe - Homemade Pizza

पिज़्ज़ा अनेक प्रकार से बनाये जाते हैं. इसे आप बाजार से उपलब्ध हाफ बेक्ड पिज़्ज़ा बेस पर टापिंग्स लगा कर बेक कर सकते हैं, लेकिन पिज़्ज़ा आटे (Pizza Dough ) और ढेर सारा मोज़ेरिला चीज (mozzarella cheese) से बना पिज़्ज़ा का स्वाद की बात कुछ और है.
Read - Pizza Recipe - Homemade Pizza Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pizza Dough
- मैदा - 220 ग्राम (2 कप )
- ओलिव आइल - 3 टेबल स्पून
- ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
पिज्जा टापिंग्स - Ingredients for pizza toppings
- पिज्जा टमाटो सास - 4 टेबल स्पून
- टमाटर - 2
- शिमला मिर्च - 1
- मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) - 50 ग्राम
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अजीनोमोटो पाउडर - आधा छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
- ओलिव ओइल - 1 टेबल स्पून
Pizza Dough
पिज्जा बनाने के लिये यीस्ट डालकर मैदा का आटा 3- 4 घंटे पहले लगा कर रख दिया जाता है. ये आटा ज्यादा भी लगाकर रखा जा सकता है, जिसे फ्रिज में रखकर 5-6 दिन तक प्रयोग में लाया जा सकता है. पिज्जा के लिये आटा तैयार करके फ्रीजर में भी रख सकते हैं, जब भी पिज्जा बनाना हो आटा फ्रीजर से निकालिये, आटे को फ्रोस्ट करके तुरन्त पिज्जा बना लीजिये.
पिज्जा के लिये आटा कैसे लगायें - Pizza Dough Recipe
पिज्जा का आटा लगाने के लिये यीस्ट की आवश्यकता होती है, ड्राई एक्टिव यीस्ट लिया जा सकता है या ताजा यीस्ट भी लिया जा सकता है.

3/4 कप गुनगुना पानी लीजिये (पानी ज्यादा गरम न हो). पानी में 1 चम्मच पूरा ऊपर तक भरकर यीस्ट के दाने डालिये, चीनी मिला दीजिये, पानी को ढककर 2-3 मिनिट रख दीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये. मैदा में ओलिव ओइल और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. मैदा को यीस्ट के पानी की सहायता से, हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुये गूथिये, गुथे आटे को 5 - 7 मिनिट तक मसल कर पलट पलट कर आटे के चिकने होने तक गूंथिये. एकदम चिकने गुथे आटे को हाथ में तेल लगाकर चिकना करके किसी गहरे बर्तन में रखकर, ढकिये और टाबल से लपेट कर गरम स्थान पर रख दीजिये. आटा 3 -4 घंटे में फूल कर दुगना हो जाता है. पिज्जा बनाने के लिये आटा तैयार है.
पिज्जा बनाइये - How to make Pizza
पिज्जा के लिये तैयार किया गया आटा लीजिये, आटे को गोल कीजिये और बिलकुल थोड़ी सूखी मैदा लपेटिये, बोर्ड या चकले पर रखकर, बेलन से 10 इंच के व्यास में आधा सेमी. मोटा पिज्जा बेस बेल लीजिये.
टमाटर धोइये और पतली पतली स्लाइस काट लीजिये. शिमला मिर्च धोइये, डंठल और बीज हटा कर पतले लम्बे टुकड़े काट लीजिये.
ओवन को 220 सेग्रे. पर पहले से गरम कीजिये.

पिज्जा बेस को, पिज्जा बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा आटा छिडक कर रख लीजिये, पिज्जा बेस के ऊपर, पिज्जा टमाटो साल डाल कर, किनारों से 1 सेमी. छोड़ते हुये, एक जैसी सतह फैलाइये, टमाटो सास के ऊपर, टमाटर स्लाइसेज और शिमला मिर्च के टुकड़े थोड़ी थोड़ी दूर पर लगाइये. ऊपर से मोजेरिला चीज के टुकड़े य़ा कद्दूकस किया हुआ मोजेरिला चीज (mozzarella cheese) डालिये. मोजेरिला चीज के ऊपर ताजी क्रस की गई काली मिर्च और अजीनोमोटो पाउडर छिडक दीजिये, अब चारो ओर कुछ ओलिव ओइल भी डाल दीजिये.
पीज़ा टापिंग्स आप अपने मन मुताबिक प्रयोग कर सकते हैं. लेकिन बस ये ध्यान रखिये कि आपकी मन पसंद टापिंग्स में अधिक नमी न हो नहीं तो पीज़ा क्रस्ट अच्छा नहीं बनेगा.
पहले से गरम ओवन में पिज्जा ट्रे रखिये, ओवन को 220 से.ग्रे. पर 20 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 20 मिनिट बाद क्रिस्प और स्वादिष्ट पिज्जा तैयार है (पिज्जा बेक करते समय 10 - 12 मिनिट के बाद पिज्जा को चैक में रखते हुये बेक कीजिये, क्यों कि अलग अलग ओवन में काफी फरक हो जाता है, जैसे ही पिज्जा ऊपर से गोल्डन ब्राउन हो जाय, चीज मेल्ट हो जाय पिज्जा को ओवन से निकाल लीजिये) . गरमा गरम पिज्जा, पिज्जा कटर से काट कर परोसिये और खाइये.
पिज्जा सास - Pizza Sauce Recipe
पिज्जा टमाटो सास बनाने के लिये आवश्यक सामग्री
- टमाटर - 4-5
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 2 पिंच
- तुलसी की पत्ती - 6-7
- ओलिव ओइल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Pizza Sauce
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़े में काट कर पीस लीजिये.
छोटी कढ़ाई में ओलिव ओइल डालकर गरम कीजिये, पिसे टमाटर, नमक, चीनी, काली मिर्च, तुलसी की पत्ती तोड़कर डालिये और गाढ़ा होने तक पका लीजिये. पिज्जा टोमेटो सास तैयार है.
कमेंट (748)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
bina oven ke pizza banana bahut asaan hai, pahle aap non stick fry pan me thoda oil ya desi ghee garam kar(10-12 drops)tayyar pizza ko dhakkar sim gas par paka le. par time to time pizza par nazar rakhiyega.ok .It's soo simple and take care
निशा: कविता, आप विलकुल इसी तरह आटे से भी पिज्जा वेस बना सकते हैं.
निशा: करन, आप फ्राइंग पेन में धीमी आग पर पिज्जा बना लीजिये.
निशा: चित्रा, पिज्जा टापिंग में सिर्फ पिज्जा टमाटो सास ही गीला है, ये आपने ज्यादा लगा दिया हो तब पिज्जा की टापिंग गीली रह सकती है.
u r greate
but plz tell me about 1teble spoon or 2 teble spoon or 4 teble spoon
निशा: राहुल, टेबल स्पून वह जिसे आप टेबल पर सब्जी परोसने के लिये प्रयोग में लाते हैं.
how r u?
maine pehli baar aapki recipes ke side kholi hai....to gud yaar...
kya aap sirf veg resipes he bnate ho ya non veg bhi...mujhe non veg recipes bhi banani hai...
निशा: रुचिका, मैं वेजिटेरियन ही लिखती हूँ.
निशा: शशि, पिज्जा के लिये आटे में खमीर उठाने के लिये, 250 ग्राम आटा में ताजा खमीर एक छोटी कटोरी या 1 छोटी चम्मच ड्राई खमीर स्तेमाल करते हैं.
निशा: प्रेरना, अगर पिज्जा के लिये आटा अच्छी तरह तैयार हो गया होता है, तब पिज्जा बहुत अच्छा बनता है.
निशा: कृतिका हमारा घर तो शाकाहारी है इसलिये ....
plz reply..
निशा: प्रीति, यह पिज्जा तो इसी प्रकार बनाया जाता है.
निशा: उर्मिला, पिज्जा, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनता है, आप कोई भी स्टील की प्लेट भी ले सकती हैं लेकिन माइक्रोवेव की उस प्लेट पर न बनायें तो अच्छा है.
i have one query that if the the dough does not rise in 4-5 hrs than what should we do?
निशा: आप उसे गरम स्थान पर और 2-3 घंटे के लिये रख दीजिये.
यदि आपका यीस्ट सही है तो दो घंटे में आटा रेज हो जाता है.
apki recipes are FUNDOOOOOOOOO....
निशा: राशि, जी हां फॉइल या स्टील प्लेट भी प्रयोग कर सकते हैं.
i baked pizza it turned out very good . mam can u please tell us how to make burger buns and hotdog buns (long in shape) at home.
thanks
निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद मीनाक्षी