सूजी का हलवा – Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa

जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा (Suji ka halwa) बना सकते हैं, यह बहुत जल्द बन जाता है, हलवा बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.
Read - Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ka Halwa
- सूजी - 70 ग्राम (आधा कप)
- देशी घी - 60 - 70 ग्राम(1/3 कप)
- चीनी-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक )
- काजू - 10-12
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4 (कूटकर पाउडर बना लीजिए)
- बादाम - 8-10
बनाने की विधि - How to make Sooji ka Halwa
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें आधा घी डाल दीजिये. घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को ब्राउन होने तक भूनिये. थोड़ी देर बाद गैस को धीमी करके हल्का डार्क ब्राउन होने तक और भून लीजिए.
सूजी भूनने के बाद, इसमें 4 गुना यानी कि 2 कप पानी और चीनी डालकर मिला दीजिए. धीमी गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये. हलवे को बीच-बीच में चला लीजिए.
इसी बीच मेवे काट लीजिए. काजू को एक काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये.
हलवे में कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर मिला दीजिये. इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे में बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. बाद में घी डालने से हलवा चिकना और अच्छा दिखता है.
थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये. सूजी के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर काजू डालकर सजा लीजिए. सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya main pani ki jagah milk use kar sakti hoo
निशा: पूनम जी हां दूध यूज किया जा सकता है
thanks a lot for your recipe. happy navratri !!!
निशा: काजल जी, आपको भी नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनायें, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू आप थोड़ा सा हलवा बना कर देखिये, और बताइये कि हलवा कैसा बना?
निशा: ज्योत्सना जी, कुकर में केक बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर है, और चैनल पर भी है, उसके लिये लिंक निम्न है.
निशा: पूजा, इतना हलवा 4-5 सदस्यों को परोसा जा सकता है.
निशा: वंदना जी, सूजी का हलवा इसी प्रकार बनाया जाता है, आप हलवा बनाइये आपको बहुत पसन्द आयेगा.
निशा: स्नेहा, लड्डू अभी भी खाये जा सकते हैं.
निशा: प्रिया, 1 कप सूजी में 2 कप पानी तो कम है, 3-4 कप पानी डाला जा सकता है, हलवा गाढ़ा रखना है तो 3 कप डालें और पतला रखना चाहते हैं तो 4 कप डालिये और इसके लिये आप सूजी का हलवा का वीडियो भी देख सकते हैं, धन्यवाद.
Your site is awesme and great thank for you.....
me puchhna chah rha tha daal ki reciepe , matar daal ya koi bhi daal banana........
mene khoja bahut lekin dikhi nhi agar he to kis naam se hai btaaye jarur???????............... and thank again for your work.
निशा: गनेन्द्र जी, वेबसाइट के होम पेज पर हैडर में सबसे पहले स्वीट्स और दूसरे कालम में दाल और करी है, दाल और करी पर क्लिक करके कई तरह की दाल की रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: कुलदीप जी, मेरी वेबसाइट यही है और इस पर ही सभी रेसिपी हैं.
निशा: सौरभ जी, पानी की जगह जितना पानी डाल रहे उतना ही दूध डाला जा सकता है, और पानी डालने की बिलकुल आवश्यकता नहीं है.
निशा, रश्मि जी, पानी डालने के बाद तापमान एकदम कम हो जाता है, और हम गैस फ्लेम भी कम रखते हैं, जिससे सूजी अच्छी तरह पानी में फुल जाती है, सूजी घी में सिकी रहती है गुठलियां नहीं बनती है, आप इस तरह हलवा बनाइये, आपको कोई परेशानी नहीं होगी.
निशा: कुलदीप जी, आप आधा कप सूजी का हलवा बना लीजिये, जो रैसिपी में दी हुई है.
jaldiiiiiii
निशा: उमेश, चीनी अधिक होने पर थोड़ी सूजी और भून कर पका कर मिक्स कर लीजिये या साथ में नमकीन रखिये उसके साथ मीठा हलवा अच्छा लगेगा.
निशा: दीप, सूजी का हलवा देशी घी में बहुत अच्छा लगता है.
निशा: मुकेश जी मैं कोशिश करूंगी.
very nice
निशा: खुशी, आप प्लीज सूजी के हलवा का वीडियो देखिये आपको पानी की मात्रा और सारी डिटेल जानकारी उससे मिल जायेगी और प्लीज इसके बाद आप हलवा बनाइये और बताइये कि हलवा कैसा बना.
निशा: वैदेही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.