सूजी का हलवा – Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa

जब भी कभी आपको तुरन्त मिठाई खाने का मन कर रहा हो तो आप सूजी का हलवा (Suji ka halwa) बना सकते हैं, यह बहुत जल्द बन जाता है, हलवा बनाने मे बहुत ही आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट.
Read - Sooji ka Halwa recipe – Rava ka halwa Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji ka Halwa
- सूजी - 70 ग्राम (आधा कप)
- देशी घी - 60 - 70 ग्राम(1/3 कप)
- चीनी-100 ग्राम (आधा कप से थोड़ी सी अधिक )
- काजू - 10-12
- किशमिश- 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4 (कूटकर पाउडर बना लीजिए)
- बादाम - 8-10
बनाने की विधि - How to make Sooji ka Halwa
कढ़ाई गैस पर रखिये उसमें आधा घी डाल दीजिये. घी गरम होने के बाद उसमें सूजी डाल दीजिये और कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी को ब्राउन होने तक भूनिये. थोड़ी देर बाद गैस को धीमी करके हल्का डार्क ब्राउन होने तक और भून लीजिए.
सूजी भूनने के बाद, इसमें 4 गुना यानी कि 2 कप पानी और चीनी डालकर मिला दीजिए. धीमी गैस फ्लेम पर हलवे को पकने दीजिये. हलवे को बीच-बीच में चला लीजिए.
इसी बीच मेवे काट लीजिए. काजू को एक काजू के 4 से 5 टुकड़े करते हुये काट लीजिये. किशमिश को डंठल तोड़ कर धो लीजिये.
हलवे में कटे हुए काजू-बादाम और किशमिश डाल कर मिला दीजिये. इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर दीजिए. हलवे में बचा हुआ घी डालकर मिला दीजिए. बाद में घी डालने से हलवा चिकना और अच्छा दिखता है.
थोड़ी ही देर में रवादार सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा. गैस से उतार लीजिये. सूजी के हलवा को प्याले में निकालिये, हलवे के ऊपर काजू डालकर सजा लीजिए. सूजी का हलवा तैयार है, गरमा गरम सूजी का हलवा परोसिये और खाइये.
चार सदस्यों के लिये
समय - 20 मिनिट
कमेंट (210)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उषा जी, इसमें नमक नही डाला जाता है.
निशा: सुनील जी हां दूध डालकर भी हलवा बना सकते हैं.
Thanx for this recipy
But agar halwa ka colour light ho gya ho to kya kre
निशा: सूजी कम भुनने के कारण ऎसा हो जाता है. अगली बार से आप सूजी थोड़ी सी और भून लीजिएगा.
निशा: रजनी जी, सूजी को देशी घी में मीडियम आग पर भूनें, हलवा रेसिपी के ही तरीके से बनाये, और ड्राई फ्रूट ज्यादा मात्रा में डालें, ऊपर से घी डाल कर गरमा गरम सर्व करें, हल्का बहुत अच्छा लगता है.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राकेश जी, आटे को भूनने के बाद उसे हल्का गरम रहने तक ठंडा करें और पीसी चीनी या बूरा मिलाकर लड्डू बनायें, इसके लिये आटे के लड्डू का वीडियो भी देख सकते हैं.
निशा: प्रीती जी, सामान्य तापमान के पानी की ही आवश्यकता है.
निशा: कल्पना जी, मैं जल्द ही ये रैसिपी बनाने की कोशिश करूंगी. धन्यवाद.
Apki koi receipe book hai kya market me hindi me
निशा: पायल जी, मेरा सारा काम वेबसाइट पर ही है, मेरी कोई बुक नहीं है.
निशा: अशिष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जेन जी, ओयल में हलवा बनाया जा सकता है लेकिन ओयल से बना हलवा स्वाद में उतना अच्छा नहीं होता.
निशा: निधि जी, मखाने को भून कर डाला जा सकता है..
निशा: रघुवीर जी, हलवा में घी डालना बहुत जरूरी है.
Thank you
Shaku
निशा: शकू जी, 100 लोंगों के लिये 2 किग्रा. सूजी का हलवा बना सकते हैं.
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निक्की जी, इस तरह भी हलवा में पानी डाला जा सकता है.
निशा: जोया जी आपका जबाव दे दिया है, प्लीज उसे देख लीइये.
निशा: जोया जी, पानी कम होने से एसा हो सकता है, कढ़ाई में डालकर थोड़ा पानी बोयल कर लीजिये और हलवा को डालकर उबाल आने तक पका लीजिये, हलवा अच्छा हो जायेगा.
Isse Maine bahut kuch sikha hai
Thnx ji........4 trained me.....
निशांत जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निखिल जी, सूजी को पानी डालकर तब तक पकाएं जब तक वो गाढा़ न हो जाए.
निशा: उतकर्ष जी, 500 ग्राम सूजी, 500 ग्राम घी, 700 ग्राम चीनी और 1.7 लीटर पानी और 250 ग्राम मिक्स ड्राई फ्रूट, ये हलवा 500 ग्राम सूजी के लिये है, सारी चीजों को 10 गुना करने से 5 कि. सूजी का हलवा बना सकते हैं, लेकिन ये हलवा बहुत अधिक होता है.
निशा: उरिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकित जी, दूध का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: गरिमा जी, हलवा को थोड़ी देर तक पका लिया जाये तब पानी जलकर कम हो जाता है और हलवा अच्छा सही बन जाता है.
निशा: कशिश जी, गरम पानी डालने की आवश्यकता नहीं, सादा पानी ही डाला जाता है.
निशा: अवंतिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.