वेज कटलेट | Vegetable Cutlets Recipe

📅 15 अक्टूबर 2007 👁 8.8 लाख बार देखी गई 💬 134 कमेंट ★ 4.1 (15240)

Vegetable Cutlets

शाम के समय आपको किसी एसे स्नेक्स की जरूरत होती है जो झटपट बन जाय और स्वादिष्ट भी हो. आज शाम वेज कटलेट (Veg Cutlet) बना कर देखिये.

Read - Vegetable Cutlets Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Cutlets

  • आलू- 250 से 300 ग्राम (4 मीडियम आकार के)
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • फूलगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
  • बंदगोभी - 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)
  • गाजर - 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • मैदा - 2 टेबल स्पून 
  • काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस‌ किया हुआ) या 1 छोटी चम्मच पेस्ट
  • हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुस‌ार
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • ब्रेड स्लाइस - 6
  • तेल - कटलेट्स तलने के लिए

विधि - How to make Vegetable Cutlets

आलू छील लीजिये. छिले हुये आलू को हाथ से बारीक तोड़ लीजिये.

 ब्रैड को तोड़कर मिक्सर जार में डालकर पीसकर चूरा बना लीजिए. 

बारीक तोड़े हुए आलू में गाजर, फूलगोभी, बंदगोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. साथ ही 1/4 छोटी चम्मच नमक मैदा के घोल में डालने के लिए बचाकर बाकी नमक इसमें डाल दीजिए. 3 ब्रेड का चूरा इस मिश्रण में डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. इसमें हरा धनिया भी डालकर मिक्स कर दीजिए. मिश्रण तैयार है. 

मैदा का घोल बनाने के लिए मैदा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल बना लीजिए. इसमें तकरीबन 1/4 कप पानी डल जाएगा.  घोल में काली मिर्च और बचा हुआ नमक डालकर मिला दीजिये. 

पिठ्ठी से उंगलियों की सहायता से थोड़ी सी पिठ्ठी निकालिये, हाथ से दबाकर, गोल या ओवल आकार देकर कटलेट तैयार कीजिये, इस कटलेट को मैदा के घोल में डुबाकर निकालिये और फिर ब्रेड के चूरा में अच्छी तरह लपेटिये. सारे कटलेट इसी तरह बनाकर तैयार करके, प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम हुआ है या नही इसे चैक करने के लिए जरा सा कटलेट का टुकड़ा डालकर देखिए, तेल गरम है तो यह जल्दी से ऊपर उठकर आ जाता है.  गरम तेल में  3-4 कटलेट एक एक करके डालिये और तलिये. जब कटलेट दोनों ओर से ब्राउन हो जाय तो, प्लेट में पेपर टावल बिछा कर तले हुये कटलेट कढ़ाही से निकाल कर उस पर रखिये. सारे कटलेट इसी तरह तैयार कर लीजिये.

गरमा गरम कुरकुरे वेज कटलेट तैयार हैं. वेज कटलेट हरे धनिये की चटनी या टमेटो सास के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • आप चाहे तो आलू को तोड़ने की जगह कद्दूकस भी कर सकते हैं. 
  • आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां डाल सकते हैं. जो सब्जी पसंद हो, उसे ज्यादा डाल सकते हैं और जो नापसंद हो, तो हटा भी सकते हैं. 
  • आप चाहे तो ब्रेड का चूरा बनाने के बदले ब्रेड को पानी में भिगोकर निचोड़कर भी मिश्रण में मिला सकते हैं. 
  • ब्रेड का चूरा मिश्रण को बाइन्ड करने के लिए डाला जाता है. इससे कटलेट्स तलने पर फटते नही है. 
  • वेज कटलेट्स को कम गरम तेल में ना डालें, यह फट सकते हैं या फिर ज्यादा तेल सोख सकते हैं. 
  • आप अधिक तेल खाना नहीं चाहते हो तो कटलेट्स को शैलो फ्राय भी कर सकते है. इसके लिए तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर कटलेट्स को उस पर लगा दें, तेल को चारों तरफ फैला दें और धीमी आग पर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेक लीजिए.

Vegetable Cutlets Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (15240 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (134)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

jayshree
nisha ji apka bataya cutlet ki recipe mujhe bahut achi lagi
nims
wow its great i'll try on sunday....
bhakti
nisha ji burger ki recipe jarur btayiye.
shashi Bansal
Veg.cutlets can be wrapped with thin sewaian or grated potatos
GEETU
nisha ji agar aaloo ke cutlet banane ho to kuch kuch isi type se banege na?
निशा: गीतू, इसी तरीके से बनेगे.
jyoti
Thank Nisha ji.mujhe aapki bataye veg cutlate samjh aagaye ..ab bana kr dekhte hu .phir bataunge thik bane mujhse ya nahi
gawri
it was very good
prity
wow its great lekin kya aap cookry or cake ke recipe bhi bataayenge pls..........
निशा: जी मै लिखूगी.
srilaxmi
bread crums usme dalna hai ya cutlet ko baharse breadcrums se coat karna hai pls batayiga nishaji. Reply ki liye thanks nishaji.
निशा: ब्रेड क्रम्स Šৠपर से लपेटने है, ब्रेड भिगो कर, पानी निचोड़ कर मिलाना भी है.
srilaxmi
Nishaji kya hum maide ke ghol ke badle bead crums use kar sakte hai?

निशा: श्रीलक्ष्मी, आप ब्रेड क्रम्स प्रयोग कर सकती हैं.
Batul
muje meri resepi bhejni ho to kya karu
kirit chawda
Aapke bataye anusar meri wife ne Paneer k parathe banaye.. really very very testy .. bane.. Thank you very much to develop such a delicious website. Please Include receipe to make Cake.
sangeeta
wow its very fine for evening. but u should add also southindian dishes. i love that's why i try south indian dishes also. plz if possibel u add more
thax